Good Daily News...


शनिवार, 17 जनवरी 2026

घने कोहरे ने ले ली तीन भट्टा मजदूर की जान

 


*~किलर एक्सप्रेस~ पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना*


*रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे 14 मजदूर*



*यातायात माह में लगातार हादसों से बुझ रहे घरों के चिराग़*

****************

/सुल्तानपुर/पिकअप गाड़ी में बुकिंग के 14 ईंट भट्ठों की सवारयों को रायबरेली से आजमगढ़ लेकर जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। घटना पॉइंट 153.500 L H S के पास घटित हुई।बताया गया कि कोहरा अधिक होने के कारण किसी अज्ञात ट्रक द्वारा उपरोक्त पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए गाजीपुर की तरफ ट्रक चालक भाग गया ।घटना में पिकअप टकराकर पलट गई जिसमें मालूम हुआ कि सब 14 सवारी थी l जिसमें से दो लोग घटनास्थल पर गाड़ी से नीचे मृत अवस्था मे मिले।अन्य को दोस्तपुर अस्पताल भेजा गया ।

*घायलों का सम्पूर्ण ब्यौरा*

-------------------------

1:-अशोक (40)पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम कलुआ खेड़ा, लालगंज रायबरेली 

2-नरेश पासी (45)पुत्र राम निवासी लालगंज रायबरेली

3-रामप्रसाद (40)पुत्र ननकू 

4-विनोद विनोद(40) पुत्र गुरुदेव निवासी गुरबक्श गंज रायबरेली

5-दिलीप(40) पुत्र शिव शंकर 

6-राजेश (40)पुत्र भूरेलाल 

7-राजू (30)पुत्र रामनरेश यह उपरोक्त घायलों का प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल दोस्तपुर करने होने के पश्चात जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिए गए हैं l दो व्यक्तियों की जो लाश मौके पर मिली थी अभी तक उनका नाम पता ज्ञात नहीं हो सकता है lरेस्क्यू टीम ने संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर अनिरुद्ध सिंह को सूचित कराया गया !!

Share:

मुंबई BMC चुनाव 2026 अंतिम परिणाम

  ब्रेकिंग न्यूज़ |




बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 मतवाली सीटों के चुनाव में भाजपा और महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, और लंबे समय से सत्ता पर काबिज ठाकरे परिवार की शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका। 


BJP — 89

Shiv Sena (UBT) — 65

Shiv Sena (Shinde) — 29

Congress — 24

MIM — 9

MNS — 6

NCP AP — 3

Samajwadi Party — 2

NCP SP — 1

(टैली: कुल 227 सीटें)

Share:

आज का राशिफल


  


 *17 जनवरी 2026 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 17 जनवरी 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 24:06 तक

*🗒पश्चात्-* अमावस्या 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 08:13 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा

*💫करण-* विष्टि - 11:18 तक

*💫पश्चात्-* शकुन 

*✨योग-* व्याघात - 09:17 तक

*✨पश्चात्-* हर्शण 

*🌅सूर्योदय-* 07:14

*🌄सूर्यास्त-* 17:47

*🌙चन्द्रोदय-* 30:51

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:10 से 12:52

*🤖राहुकाल-* 09:53 से 11:12

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 24:06 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , विघ्नकारक भद्रा 11:13 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:13 तक , बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व मकर राशि में 10:24 पर , द्वापर युगादि , रटन्ती कलिका पूजन (पंचांगभेद) , शब्बे मिराज (मुस्लिम) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , मोक्ष दिवस (जैन) , श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी) , आचार्य श्री अभिनन्दनसागर जी समाधि (जैन) , श्री मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन जयन्ती , श्री रांगेय राघव जयन्ती , श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती व श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।* 


*_🔅कल रविवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 25:24 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग /हरिद्वार /काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान (तीर्थस्थान महात्म्य)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*धनं प्राप्नोति तपसा* 

     *मौनेनाज्ञां प्रयच्छति ।* 

*उपभोगांस्तु दानेन* 

    *ब्रह्मचर्येण जीवितम् ॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७

*अर्थात् 👉*  

         _मनुष्य तप करने से धन पाता है। मौन-व्रत के पालन से दूसरों पर हुक्म चलाता है। दान से उपभोग और ब्रह्मचर्य के पालन से दीर्घायु प्राप्त करता है।_


*17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


1377 - पोप ग्रेगरी XI रोम से वापस चले गए और 67 साल बाद पोप पद कॉनसेसी एविग्नन से रोम वापस चले गए।

1584 - मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।

1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।

1601 - फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।

1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1806 - तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।

1841 - ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।

1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।

1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।

1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

1915 - रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।

1917 -  अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।

1928 - पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।

1935 - तमिल विद्वान तिरुवल्लुवर दिवस को (पोंगल उत्सव का 4 वां दिन, लगभग 15 जनवरी को) मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।

1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन हुआ।

1946 - दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।

1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।

1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।

1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।

1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।

1989 - कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

1991 - अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।

1991- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।

1995 - जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।

2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।

2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

2008 - केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।

2008 - मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।

2009 - भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2010 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो ।

2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।

2013 - जापान ने फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास दुनिया का सबसे बड़ा पवन फार्म बनाने की योजना का खुलासा किया।

2019 - प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में एक हजार पांच सौ बिस्‍तरों वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्‍थान का उद्घाटन । यह अस्‍पताल आयुष्‍मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।

2019 - भारतीय आध्यात्मिक नेता राम रहीम सिंह और दो सहयोगियों को संप्रदाय में यौन शोषण का खुलासा करने वाले पत्रकार की हत्या के जुर्म में जेल की सजा हुई।

2019 - नेशनल पुलिस अकादमी के बाहर कोलंबिया के बोगोटा में कार बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम 8 लोगों की जान गयी और 41 लोग घायल हुए।

2019 - जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए।

2019 - राम रहीम सहित चार को पत्रकार रामचन्‍द्र छत्रपति हत्याककांड में उम्रकैद व 50-50 हजार का जुर्माना, सीबीआइ कोर्ट ने सुनाई सजा दी।

2019 - डेटा लीक / वेबसाइट का दावा : दुनियाभर के 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस हैक, 2.1 करोड़ पासवर्ड भी लीक हो गई।

2020 - निर्भया को इंसाफ - 1 फरवरी 2020 सुबह 6 बजे फांसी के लिए चारों हैवानों का डेथ वॉरंट जारी हुआ।

2020 - चाइना से आई रहस्यमय बिमारी कोरोना वायरस के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में अलर्ट जारी किया।केन्‍द्र ने यात्रा परामर्श जारी किया।

2020 - देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई।

2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित किया।

2020 - यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंसकी को सौंपा गया।

2021 - राजस्‍थान के जालौर जिले में एक बस के बिजली की तारों से आग लगने से छह यात्री जिंदा जल गए और 30 से अधिक घायल हो गए।

2021 -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देश के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई।

2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बंदूकधारी ने दो महिला जजों की गोली मार कर हत्या की।

2022 - सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (NCGG) और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRD & PR), हैदराबाद ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - पश्चिमी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकम्प से लगभग अब 22 लोगों की मौत व कई घायल हुए।

2023 - भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी, जननी रामचंद्रन अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ओकलैंड सिटी काउंसिल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत LGBTQ महिला बनीं।

2023 - 60 साल में पहली बार चीन की आबादी सबसे कम हुई।

2023 - वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2023 - भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पांचवीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता संपन्न हुई।

2024 - SBI को पीछे छोड़ LIC देश की सबसे मूल्यवान PSU बनी।

2024 - पाकिस्तान ने हवाई हमले के बाद ईरान का राजदूत निष्कासित किया व तेहरान से अपना दूत वापस बुलाया।

2025 - ISRO ने 'स्पेडेक्स' मिशन के तहत उपग्रहों के ऐतिहासिक 'डॉकिंग' परीक्षण का वीडियो जारी किया।

2025 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।

 

*17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1860 - रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।

1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।

1888 -  भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ।

1905 - भारतीय गणितज्ञ डी. आर. कापरेकर का जन्म हुआ।

1908 - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का जन्म हुआ।

1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म हुआ।

1917 -  तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. एम.जी. रामचन्‍द्रन का जन्म हुआ।

1918 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही 

1920 - तुर्की के क्रांतिकारी कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।

1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म हुआ।

1930 -  माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक अरविंद कुमार का जन्म हुआ।

1941 -  प्रसिद्ध लेखक महावीर सरन जैन का जन्म हुआ।

1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म हुआ।

1984 - भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार करण त्रिवेदी का जन्म हुआ।

1986 - बीजेपी के राजनीतिज्ञ जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद निसिथ प्रमाणिक का जन्म हुआ।

1996 - भारतीय एथलीट ट्रिपल जंप प्रतिस्पर्धा अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविद का जन्म हुआ।


*17 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1582 -  मुग़ल बादशाह हुमायूँ की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ बेगा बेगम का निधन हुआ।

1930 - भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान का निधन हुआ।

1951 -  असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का निधन हुआ।

2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन हुआ।

2011 -  मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी का निधन हुआ।

2014 -  प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ।

2014 - बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी सुनन्दा पुष्कर का निधन हुआ।

2016 -  सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी॰ रामा राव का निधन हुआ। 

2019 - जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री वेद सिंह मालिक का निधन हुआ।

2020 - गिनीज बुक में शुमार दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा मगर (27) का निधन हुआ।

2020 - पूर्व ऑल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी बापू नडकर्णी का निधन हुआ।

2021 - प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान (89) का निधन हुआ।

2022 - पंडित बृजमोहन मिश्र ( बिरजू महाराज कथक सम्राट , ) (83) कथक नर्तक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2023 - दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन (118) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिका के प्रो रेसलिंग स्टार जे ब्रिस्को (38) का निधन हुआ।

2024 - डच फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डरबेनी मुलर (85) का निधन हुआ।

2024 - कनाडाई एथलीट शॉन बार्बर (29) का निधन हुआ।

2024 अमेरिकी कवि और गीतकार टोनी स्टर्न (79) का निधन हुआ।

2025 - अमेरिकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता कार्टूनिस्ट , चित्रकार , नाटककार व लेखक जूल्स फीफर (95) का निधन हुआ।

 

*17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 मोक्ष दिवस (जैन)।

🌟 श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी)।

🌟 आचार्य श्री अभिनन्दनसागर जी समाधि (जैन)।

🌟 श्री मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन जयन्ती।

🌟 श्री रांगेय राघव जयन्ती।

🌟 श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती।

🌟 श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

16 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी



लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने 16 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. विभाग ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए राज्य के बड़े हिस्से में ऑरेंज' और येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना जताई है।देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

कोल्ड डे की स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाएगी, जिससे दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है. प्रशासन ने लोगों को हाईवे पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी है.

Share:

आज का राशिफल




 *16 जनवरी 2026 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी हर किसी से विनम्रता आवश्यक है। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 16 जनवरी 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 22:24 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* मूल पूर्णरात्रि

*💫करण-* गर - 09:24 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* ध्रुव - 21:06 तक

*✨पश्चात्-* व्याघात 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:46

*🌙चन्द्रोदय-* 30:11

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 11:11 से 12:30

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 22:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत , रटन्ती कलिका पूजन , मेरू त्रयोदशी व्रत (जैन) , विघ्नकारक भद्रा 22:22 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री नित्यानंद मोहिते महाराज पुण्यतिथि (अकोला) , छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस , गुरु श्री हरराय जयन्ती , श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस , गोवा ओपिनियन मतदान दिवस व राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 (भारत , “उद्यमोत्सव 2026”)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 24:06 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , विघ्नकारक भद्रा 11:13 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:13 तक।*


*🎯आज की वाणी👉*

1947

*तस्मात् तडागे सद्वृक्षा* 

    *रोप्याः श्रेयोऽर्थिना सदा।* 

*पुत्रवत्     परिपाल्याश्च* 

    *पुत्रास्ते  धर्मतः  स्मृताः ॥* 

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८

*अर्थात् 👉* 

         _इसलिए अपने कल्याण की इच्छा रखने वाले पुरुष को सदा ही उचित है कि वह अपने खुदवाये हुए तालाब के किनारे अच्छे - अच्छे वृक्ष लगाए व उनका पुत्रों के समान पालन करे ; क्योंकि वे वृक्ष धर्म की दृष्टि से पुत्र ही माने गये हैं॥_

ऐ

*16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1547 - इवान चतुर्थ 'इवान द टैरिबल' रूस का जार बना।

1556 -  स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना गया।

1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।

1681 -  महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।

1761 - पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।

1769 - कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

1846 -  मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।

1868 - रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।

1920 -  अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।

1920 - 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।

1943 - इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला किया।

1947 - विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 

1955 - पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

1991 - 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।

1992 - अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।

1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि किया।

1995 - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता किया।

1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

1999 - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने।

1999 - टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित किया।

2000 - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।

2005 - जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए [एफ़.बी.आई.] ने भारत से मदद मांगी।

2006 - लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।

2008 - पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।

2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।

2013 - सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

2019 - केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।

2019 - ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब हुआ।

2019 - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी सरकार में 325 में से 306 के विश्वास मत हासिल किया।

2019 - नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू। 

2020 - भारत के सबसे ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 का सफल प्रक्षेपण किया।

2020 - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 51वीं के-नाईन वज्र नाम की होवित्‍जर तोप राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2020 - दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्टिन बने रूस के नए प्रधानमंत्री।

2020 - इंग्लैंड विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना।

2020 - सैकामेंटो राज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा (नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बनी।

2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का महाभियोग परीक्षण सीनेट में शुरू हुआ।

2020 - सैकामेंटो सज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बन गई।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से विश्व के सबसे बड़े देशव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। पहले दिन एक लाख 91 हजार लोगों को टीका लगाया गया।

2021 -  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के बीच जीवाश्म ईंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक महीने तक चलने वाले 'सक्षम' अभियान की शुरुआत की।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की और ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट’ को संबोधित किया।

2021 - 51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में शुरू हुआ।

2021 -  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'वन स्कूल वन आईएएस' योजना का उद्घाटन किया। - संजय कुमार मिश्रा हिन्दी सामान्य ज्ञान परिवार से जुड़े।

2021 -  केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अनुभवी अभिनेता, निर्देशक और गायक विस्वजीत चटर्जी को 'इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया।

2021 - दिल्ली में एक स्वच्छता कार्यकर्ता मनीष कुमार, पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद भारत में COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2022 - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन जीतने वाली भारत की पहली पुरुष टीम बनी।

2022 - लक्ष्य सेन ने नई दिल्ली में योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन में पुरुष एकल फाइनल में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।

2022 - दिल्ली पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया।

2022 - डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

2023 - भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, 'वरुण' का 21वां संस्करण हिंद महासागर में शुरू हुआ।

2023 - इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया व रूस और बेलारूस ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया।

2023 - भारतीय सेना ने पहली बार  कमांड भूमिकाओं के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों को मंजूरी दी।

2023 - भारत-ब्रिटेन विदेश कार्यालय परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजन किया गया।

2023 -  आरआरआर भारतीय फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू - नाटू के लिए ऑरिजनल सॉन्ग का क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड 2023 जीत कर इतिहास रचा।

2023 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल रहमान मक्की को (पाकिस्तानी आतंकी ) वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। 

2023 - कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड थीम के साथ दावोस में 53 वां विश्व आर्थिक पंच की बैठक की शुरुआत हुई।

2024 - ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई।

2024 - भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में एक रुकी हुई नौका पर फंसे 182 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया।

2025 - भारत इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन की सफलता के साथ, रूस, अमेरिका और चीन के बाद अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक डॉक करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।

2025 - केन्द्रीय सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी।

2025 - स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मोरक्को के पास पलट गई, जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत हुई।


*16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1630 -  सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म हुआ।

1889 -  मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।

1920 -  भारत के प्रसिद्ध न्यायविद तथा अर्थशास्त्री नानी पालकीवाला 

1926 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म हुआ।

1927 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म हुआ।

1931 -  भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म हुआ। ( विश्व के दूसरे तथा भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक) थे।

1946 - उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी अतुल गुर्टु का जन्म हुआ।

1946 -  सुप्रसिद्ध अभिनेता  कबीर बेदी का जन्म हुआ।

1950 -  भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे वी. एस. संपत (वीरावल्ली सुंदरम् संपत) का जन्म हुआ।

2001 -  भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का जन्म हुआ।


*16 जनवरी को हुए निधन👉*


1865 - फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक 'स्वामित्व क्या है?' से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।

1901 - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।

1938 -  बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

1962 -  प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन हुआ।

1966 - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ।

1988 -  जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठ वें गवर्नर लक्ष्मी कांत झा का निधन हुआ।

1989 - मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितार प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) का निधन हुआ। इनके नाम सबसे अधिक 600 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

2019 - दूसरे विश्व युद्ध की महिला पायलट मिलिसेंट यंग (96) का निधन हुआ।

2022 - माली के अपदस्थ राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर केस्टा (76) का निधन हुआ।

2022 - मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क (70) का निधन हुआ।

2022 - पद्म श्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी (88) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी रग्बी खिलाड़ी पियरे डैनोस (93) का निधन हुआ।

2024 - अंग्रेजी संगीतकार और बैंडलाडर लारेंस रेजिनाल्ड वार्ड (96)का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी संगीत रचयिता पीटर शिकेल (88) का निधन हुआ।

2025 - अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक डेविड लिंच (78) का एम्फीसेमा से निधन हुआ।

 

*16 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री नित्यानंद मोहिते महाराज पुण्यतिथि (अकोला)।

🌟 छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस।

🌟 गुरु श्री हरराय जयन्ती।

🌟 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।

🌟 गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।

🌟 राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 (भारत ,“उद्यमोत्सव 2026”)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

श्रीरामपुर पुलिस ने 16 पेंटी अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

 



देवरिया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा  शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस उनके पास से 16 पेंटी अवैध देसी शराब और दो बाइक बरामद की है।क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को बंकुल रोड, टोला अहिबरन राय के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। इस दौरान दो बाइक पर सवार युवकों को रोका गया। उनके पास दो अलग-अलग बोरियों में 16 पेटी देसी शराब बंटी-बबली मिली।

प्रत्येक पेटी में 45 पाउच  200 एमएल के थे। कुल मात्रा 144 लीटर पाई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रीतम कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी मोरारपट्टी, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) और आदर्श कुमार पुत्र रामबाबू यादव निवासी अटवा दुर्ग, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share:

गौरी बाजार में बस व क्रेन की टक्कर दो दर्जन लोग घायल

 







 देवरिया । गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के समीप बृहस्पतिवार को क्रेन से एक बस के टकराने से दो दर्जन लोग घायल हो गये। हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरीबाजार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार में इलाज कराकर घर भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर के लिए यात्रियों को लेकर आ रही थी। गौरी बाजार चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के चलते बस देवगांव मोड़ के समीप मोड़ से रुद्रपुर जाने के लिए मुड़ रही थी। मोड़ते समय वहां पर खड़ी एक क्रेन से बस टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

उसमें सवार लोगों को पुलिस ने बाहर निकलवाया। इस हादसे में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजा तथा इलाज कराकर सभी को घर भेजा गया।

घटना के बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवा कर बस को हटवाया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।

में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजा तथा इलाज कराकर सभी को घर भेजा गया।

घटना के बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवा कर बस को हटवाया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।

Share:

दलित छात्र की नृशंस हत्या

 


सहारनपुर ।


देवबंद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय दलित छात्र मयंक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि इसे आत्महत्या या ट्रेन से कटकर मौत का मामला बताया जा सके। हालांकि, समय रहते रेलवे लोको पायलट की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से यह साजिश बेनकाब हो गई।

     जानकारी के मुताबिक, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी रूपचंद का पुत्र मयंक देवबंद के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे मयंक को गांव के ही एक घर से फोन आया, जिसमें उसे तुरंत बुलाया गया। परिजनों को लगा कि किसी परिचित का फोन है, इसलिए उन्होंने ज्यादा शक नहीं किया। लेकिन इसी फोन कॉल के बाद मयंक घर से निकला और फिर कभी वापस नहीं लौटा।

    आरोप है कि फोन कर बुलाने के बाद मयंक को एक घर में ले जाया गया, जहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से की गई इस हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद किया और पास के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या या दुर्घटना का लगे।

     इसी दौरान रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक के पास संदिग्ध बोरा पड़ा देखा। चालक को शक हुआ तो उसने तुरंत रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरे को खोला गया, तो अंदर का मंजर देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। बोरे में मयंक का खून से लथपथ शव पड़ा था, जिस पर चाकू के कई गहरे निशान थे।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि मयंक का गांव के ही एक सहजातीय परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दलित समाज से जुड़े होने के बावजूद, युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। आरोप है कि उन्होंने  हत्या की साजिश रचकर मयंक को फोन से बुलाया गया और फिर उसकी जान ले ली गई।

     अपर पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि  पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।

      SSP आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर पीड़ित पक्ष के  परिवार के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष रूप से जांच कर रही है गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों और हमले की बर्बरता की पुष्टि होने की उम्मीद है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद देवबंद सहित पूरे सहारनपुर जिले में हड़कंप मचा हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share:

आज का राशिफल


      


 *15 जनवरी 2026 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बढिया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे । आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठा पाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल कुछ हद तक निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की 15 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...



           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏



     *आज दिनांक 👉*

     * 15  जनवरी 2026*

               *बृहस्पतिवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 20:19 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 29:48 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* तैतिल - 20:19 तक

*💫पश्चात्-* गर 

*✨योग-* वृद्धि - 20:37 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:45

*🌙चन्द्रोदय-* 29:19

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 29:48

*🌛पश्चात्-* धनु 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 13:49 से 15:08

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 20:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , संक्रांति कारिदिन , मंगल उत्तराषाढा नक्षत्र मकर राशि में 28:28 पर , बुध उत्तराषाढा नक्षत्र में 09:20 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी) , मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी ) , श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2026 (तमिलनाडु) , श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती , कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस , श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस , भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (151वां) , केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का ग्यारहवां वार्षिक दिवस व भारतीय थल सेना दिवस (78वां)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 22:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*हीयते हि मतिस्तात् ,*

      *हीनै :  सह समागतात् ।*

*समैस्च  समतामेति ,*

      *विशिष्टैश्च विशिष्टितम् ॥*

 *भावार्थ👉*

        _हीन लोगों की संगति से अपनी भी बुद्धि हीन हो जाती है , समान लोगों के साथ रहने से समान बनी रहती है और विशिष्ट लोगों की संगति से विशिष्ट हो जाती है ।_


*15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


1559 - कार्लिस्ली के बिशप डॉ. ओगलथोरपे द्वारा वेस्टमिंस्टर एब्बे में उन्हें ताज पहनाया गया।

1754 - एम्स्टर्डम में ओररंगिस्ट नेता डेनियल राप के दफनाने पर दंगा हुआ।

1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1777 - न्यू कनेक्टिकट रिपब्लिक ने न्यू हैम्पशायर और न्यूयॉर्क के ब्रिटिश उपनिवेशों के कई न्यायालयों और भूमि अधिग्रहणों से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई। 

1826 - फ्रांसीसी अखबार "फिगारो" ने पेरिस में एक साप्ताहिक अखबार के रूप में प्रकाशन शुरू किया।

1839 - एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।

1889 - कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

1865 - अमेरिकन सिविल वॉर-डी यूनियन आर्मी ने फेडरेशन के अंतिम बंदरगाह, फोर्ट फिशर पर कब्ज़ा कर लिया।

1931 - दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक भूकंप से 114 घायल हुए।

1934 - भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई ।

1943 - दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

1949 - के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1965 -  सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।

1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई।

1967 - सिसिली में एक भूकंप ने 380 लोग मरे और करीब 1,000 लोग घायल हो गए।

1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

1988 - भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।

1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1990 - बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।

1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।

1999 - पाकिस्तान में सभी प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किया।

2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। 

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। 

2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

2011 - ऑस्ट्रेलिया में भारी बाढ़ के कारण ग्रामीण विक्टोरिया में 13,000 डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई।

2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई तथा 150 लोग घायल हुए।

2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई तथा 56 लोग घायल हुए।

2019 - दूरदर्शन के चैनल-''डी डी साइंस'' और 'इंटरनैट आधारित चैनल ''इंडिया साइंस'' शुरू।

2019 - प्रयागराज में मकर संक्रांति पर कुम्‍भ में लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया।

2019 - गुरुग्राम: साईबर सिक्योरिटी पोर्टल और टोल फ्री नंबर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा।

2019 - 40 डिग्री तापमान में हिसार से अनीता कुंडू ने रचा कीर्तिमान , अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह।

2019 - फरीदाबाद की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने बनाया विश्व रिकार्ड, अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।

2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि उन्होंने चन्द्रमा पर गए चांग 4 लैंडर के बोर्ड पर एक कपास बीज अंकुरित किया।

2019 - विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक दुनिया के महासागरों में प्लास्टिक मछलियों से अधिक हो जायेगी।

2020 - विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की।

2020 - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने त्याग पत्र दिया।

2020 - भारतीय डाक विभाग ने महान फुटबालर चुन्नी गोस्वामी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।

2020 - रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी के 2019 के एक-दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय - क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया व विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।

 2020 - आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

2021 - केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने बीईएमएल के बैंगलोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की पहली 'चालक रहित मेट्रो कार का अनावरण किया।

2021 - भारत - नेपाल संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित हुई जिसमें संपर्क, अर्थव्‍यवस्‍था और सुरक्षा मुद्दों सहित सहयोग के अन्‍य क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया।

2021 - कर्नाटक के धारवाड़ जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हुई।

2021 - भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2021 - भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि देश में हर साल 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्ट - अप दिवस' मनाया जाएगा।

2022 - पुणे में चलती बस में ड्राइवर को मिर्गी आने से यात्रा कर रही योगिता सातव ने स्टेयरिंग थाम बस को खाई में गिरने से रोककर 24 की जान बचाई।

2022 - उत्तर कोरिया ने रेल से छोडे जाने वाले प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2023 - नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 317 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट की इतिहास में  सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

2023 - केरल का कोल्लम जिला भारत का पहला संविधान सक्षर जिला बना।

2023 - भारत का सबसे बङा त्यौहार सारंग - 2023 IIT मद्रास में  सम्पन्न हुआ।

2023 - राजस्थान के चित्तौडगढ़ किले में पुरातत्व विभाग को 9वीं से 10वीं शताब्दी की नटराज मूर्ति सौंपी गई जिसे लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद लंदन से भारत लाने में कामयाबी मिली।

2023 - इतिहास में पहली बार आर्मी डे दिल्ली के बाहर बेंगलुरु आयोजित हुआ।

2023 -  अमेरिका की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अपने नाम किया।

2024 - डोनाल्ड ट्रम्प ने आयोवा के कॉकस में भारी जीत हासिल की - जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में पहला मतदान था।

2024 - जमैका के कवि जेसन एलन-पैसेंट ने अपने संग्रह "सेल्फ-पोर्ट्रेट ऐज़ ओथेलो" के लिए टीएस एलियट पुरस्कार जीता।

2024 - इजरायल ने पूरे गाजा पर की बमबारी में 12 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई।

2024 - वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2025 - PM मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोतों और एक पनडुब्बी का जलावतरण किया (ये तीनों मेड इन इंडिया)।


*15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1795 - ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।

1856 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ।

1888 - पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म हुआ।

1899 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर का जन्म हुआ।

1918 -  गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ।

1921 -  राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले 

1926 - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का जन्म हुआ। जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक (स्वतंत्र भारत का पहला) जीता था।

1932 - राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म हुआ।

1934 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त  वी. एस. रमादेवी का जन्म हुआ।

1938 - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म हुआ। 

1946 -  उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हरप्रसाद दास का जन्म हुआ।

1947 - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का जन्म हुआ।

1956 -  राजनीतिज्ञा , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश मायावती नैना कुमारी का जन्म हुआ।

1961- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का जन्म हुआ।

1967 -  अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म हुआ। (1966 का भी वर्णन)।

1982 - अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ।


*15 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1761 - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ।

1854 - जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1990 - भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ रंगनाथ रामचंद्र दिवाकर का निधन हुआ। 

1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।

2004 - 16वीं लोकसभा में सांसद मोहम्मद सलीम का निधन हुआ।

2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ।

2012 - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।

2014 -  मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता नामदेव लक्ष्मण ढसाल का निधन हुआ।

2020 - ड्वेन जॉनसन के पिता डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में निधन हुआ।

2021 - पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका का निधन हुआ।

2022 - हरियाणा की सबसे उम्रदराज महिला शरीफन देवी (115) का जींद के गांव बराह कलां निधन हुआ।

2023 - अरबी फुटबॉल खिलाड़ी शाये अल-नफीसा (60) का निधन हुआ।

2024 - यूनानी कोच और फुटबॉलर जॉर्जियोस डेरिवास (97) का निधन हुआ।

2024 - अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज ग्रिफा (88) का निधन हुआ।

2024 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन (65) का इलाज के दौरान निधन हुआ।

2024 - मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय (77) का निधन हुआ।

2025 - आयरिश-ब्रिटिश पॉप गायिका स्टेज अभिनेत्री और टीवी हस्ती लिंडा नोलन (65) का निधन हुआ।


*15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)।

🌟 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।

🌟 श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2026 (तमिलनाडु)।

🌟 श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती।

🌟 कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस।

🌟 श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (151वां)।

🌟 केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का ग्यारहवां वार्षिक दिवस।

🌟 भारतीय थल सेना दिवस (78वां)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

बुधवार, 14 जनवरी 2026

बगीचे के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका


देवरिया ।



बरियारपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे में पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवती सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान गांव के पास स्थित बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है

Share:

गंगासागर माघ मेला 2026: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, 1200 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर

  प्रयागराज।



गंगासागर मेला 2026 इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है. मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है. इस साल मेले में रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना है. प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालु गंगासागर में पवित्र स्नान के लिए पहुंच सकते हैं.

मुख्य स्नान कब है?

मकर संक्रांति का मुख्य स्नान 14 जनवरी की रात से शुरू होकर 15 जनवरी की दोपहर तक चलेगा. यह समय बेहद शुभ माना जाता है और इसी दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा और सागर के संगम पर स्नान कर पुण्य अर्जित करेंगे.

हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था

इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया गया है. प्रशासन ने मेले में 1,200 CCTV कैमरे लगाए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसके अलावा पहली बार ‘मैरीन फ्लेयर्स' और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये तकनीक आपातकालीन सिग्नलिंग और भीड़ प्रबंधन में मदद करेगी. राज्य सरकार का दावा है कि सुरक्षा के लिए 24x7 कंट्रोल रूम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है.

नया गंगासागर सेतु: भविष्य की बड़ी तैयारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में मुरीगंगा नदी पर 5 किलोमीटर लंबे 4-लेन पुल की आधारशिला रखी है. 1,670 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल अगले 2-3 वर्षों में तैयार होगा. इसके बन जाने के बाद श्रद्धालुओं को फेरी (नाव) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह प्रोजेक्ट गंगासागर तक पहुंच को आसान बनाएगा और मेले के दौरान होने वाली भीड़भाड़ को काफी हद तक कम करेगा.

ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

गंगासागर मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक बयानबाजी का भी मंच बन गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुंभ मेले की तरह गंगासागर को ‘राष्ट्रीय दर्जा' या फंड नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की उदासीनता के बावजूद राज्य सरकार अपने दम पर 2,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पूरे कर रही है. ममता ने कहा, “हमारी संस्कृति और आस्था को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.”

भावनाओं और आस्था का संगम

गंगासागर मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, लेकिन इस बार सुरक्षा और सुविधाओं के स्तर को देखते हुए यह आयोजन और भी खास होगा. प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप, मोबाइल टॉयलेट, ई-हेल्पलाइन और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी तैयार किए गए हैं।

Share:

आज का राशिफल


      


 *14 जनवरी 2026 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । धन संबंधी मामले में लाभ हो सकता है। मातापिता या घर  वालों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें , नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वु ,वी , वे, वो)

आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा।  कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। 



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।  जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है,  आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। 

  


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*आप सभी को मकर संक्रान्ति एवं षट्तिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 14 जनवरी 2026*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 17:55 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 27:04 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* बालव - 17:55 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* गण्ड - 19:55 तक

*✨पश्चात्-* वृद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:45

*🌙चन्द्रोदय-* 28:25

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:30 से 13:48

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी एकादशी 17:55 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सूर्य की मकर माघ संक्रान्ति व सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में 15:07 पर (पुण्यकाल 08:43 से सूर्यास्त तक , काष्ठ - अन्न - तिल दान , प्रयाग / गंगासागर / काशी के दशाश्वमेध-घाट पर स्नान) , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 27:04 तक , धनु मल (खर) मास समाप्त , तिल संक्रान्ति (खिचड़ी) , पोंगल (द.भा.) , माघ बिहू (आसाम) , निरयण सूर्य उत्तरायण और संकल्प आदि में प्रयोजनीय शिशिर ऋतु प्रारंभ , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:04 से , खिचड़ी उत्सव गोरखपुर , देवदर्शन दिवस (जैन) , संत श्री निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर , श्री मार्लेश्वर यात्रा 14 - मराल (रत्नागिरी) , गंगासागर यात्रा / मेला।_*


*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 20:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अनसूयार्जवं    शौचं*

      *सन्तोषः  प्रियवादिता ।*

*दमः  सत्यमनायासो*

     *न भवन्ति दुरात्मनाम्।।*

*विदुर―नीति(2/72)*

*भावार्थ👉*

       _दुष्टों में ये गुण नहीं होते―गुणों में दोष न देखना, सरलता, अन्तः तथा बाह्य पवित्रता, सन्तोष, मधुर भाषण, इन्द्रियों और मन का दमन, सत्य भाषण तथा सहिष्णुता ।_


*14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।

1641 - यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।

1659 - एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।

1703 - भूकंप ने इटली नॉरकिए को झकझोर दिया। 

1717 - एम्स्टर्डम में जर्मन जमाकर्ता नेता "सजको" को मौत की सजा सुनाई गई।

1724 - स्पेन के राजा फिलिप V ने अपने 16 वर्षीय बेटे लुइस प्रथम के लिए सिंहासन का त्याग किया।

1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।

1760 – फ्रांसीसी जनरल लैली ने अपने उपनिवेश पाँडिचेरी को ब्रिटिश कप्तान आयरे कूट को सौंप दिया।

1761 ‌- पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।

1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।

1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।

1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

1907 - जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

1912 - रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1914 – हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइन तकनीक की।

1918 - फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

1938 – बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।

1950 - ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।

1954 - जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।

1962 - अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।

1965 - भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना तमिलनाडु के तंजावुर शहर में की गई।

1966 - इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।

1974 - विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।

1975 - सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।

1975 – नार्वे की अनीता वोल्ड ने 98 मीटर की दूरी के साथ महिलाओं की स्की कूद का विश्व रिकार्ड बनाया।

1980 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।

1982 - श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1985 - हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1986 – मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।

1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।

1989 - इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।

1992 - इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।

1992 - पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।

1994 – 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया। 

1994 - एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।

1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।

1998 - पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।

1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।

1999 - बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2000 - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।

2001 - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये ।

2001 - मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।

2002 - आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ , भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।

2005 - जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।

2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

2008 - उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।

2008 - फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।

2009 - सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

2011 – जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल-आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे। 

2017- बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित।

2019 - ईरान में एक मालवाहक विमान दुर्घटना में पंद्रह लोगों के मारे जाने की आशंका ।

2019 - एवनफील्डः नवाज की सजा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज।

2020 - अफगानिस्‍तान में हुए 2 बम विस्‍फोटों में 2 बच्‍चों की मौत और 9 लोग घायल।

2020 - आठ देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को एससीओ के आठ अजूबो में शामिल किया।

2020 -  केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।

2020 - अमेरिका ने चीन को करेंसी मैनीपुलेटर की सूची से हटाया।

2021 - नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।

2021 - आरसीएस-उड़ान के अंतर्गत हिसार हवाई अड्डे का शुभारम्भ हुआ।

2021 - भारत का पहला स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल संयुक्त रूप से डीआरडीओ तथा भारतीय सेना द्वारा विकसित किया गया।

2022 - मकर संक्रांति पर प्रथम ‘वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम’ में एक करोड़ लोग शामिल हुए।

2023 - ओडिशा के कटक में मकर मेला के दौरान भगदड़ में एक की मौत व 20 जख्मी हुए।

2023 - भारत में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए भू-स्थानिक हैकथॉन का शुभारंभ हुआ।

2023 - ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्‍करण ढाका में शुरू हुआ।

2024 - मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग, भीष्म का शुभारंभ हुआ।

2025 - केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया।

 

*14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1551 - अबुल फ़ज़ल- मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।

1804 - मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।

1875 – प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।

1886 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।

1896 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।

1899 - कश्मीर के रक्षक व देश के पहले महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह।

1905 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1918 - सुधाताई जोशी - पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।

1921 - बिन्देश्वरी दुबे -  बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।

1926 – लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।

1934 - पर्वत पुरूष दशरथ माँझी जिन्होंने अकेले 22 वर्षों तक नि:शुल्क छेनी-हथौड़ा से पहाड़ को काटकर सड़क का निर्माण किया (जन्म वर्ष 1929 का भी वर्णन)।

1942 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।

1950 - जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु।

1951 - ओ. पन्नीरसेल्वम - भारतीय राजनीतिज्ञ व तमिलनाडु के छठे मुख्यमंत्री।

1967 - अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।

1977 – फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।

1979 – वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ। 


*14 जनवरी को हुए निधन👉*


1742 – दुनिया को हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन हुआ।

2016 - राजेश विवेक - भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन के लिए जाने जाते हैं। 

2017 - सुरजीत सिंह बरनाला - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु , उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल।

2020 - अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के पूर्व उपाध्यक्ष पीटी उम्मेर कोया का केरल में लंबी बीमारी के बाद निधन।

2022 - रोहतक के डोभ से कैप्टन साहिल वत्स (26) की   माइनस 14 डिग्री तापमान में ड्यूटी देते हुए हृदय गति रुक जाने से निधन हुआ।

2023 - जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी (76) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई युद्ध-विरोधी कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ व कलाकार जोन कॉक्सहेज उर्फ रोचेस्टर (93) का निधन हुआ।

2025 - ब्रिटिश अभिनेता और हास्य कलाकार टोनी स्लैटरी (65) का निधन हुआ।


*14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 सूर्य मकर / माघ संक्रान्ति पर्व।

🌟 निरयण सूर्य उत्तरायण।

🌟 पोंगल (द.भा.)।

🌟 माघ बिहू (आसाम)।

🌟 खिचड़ी उत्सव गोरखपुर।

🌟 देवदर्शन दिवस (जैन)।

🌟 संत श्री निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर।

🌟 श्री मार्लेश्वर यात्रा 14 - मराल (रत्नागिरी)।

🌟 गंगासागर यात्रा / मेला।

🌟  श्री बिन्देश्वरी दुबे जयन्ती।

🌟 श्री ओ. पन्नीरसेल्वम जन्म दिवस।

🌟 श्री सुरजीत सिंह बरनाला स्मृति दिवस।

🌟 श्रीमती महाश्वेता देवी जयन्ती।

🌟 सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे , 8वां , प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को)।

🌟 भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का 60वां स्थापना दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789