Good Daily News...


गुरुवार, 15 जनवरी 2026

गौरी बाजार में बस व क्रेन की टक्कर दो दर्जन लोग घायल

 






 देवरिया । गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के समीप बृहस्पतिवार को क्रेन से एक बस के टकराने से दो दर्जन लोग घायल हो गये। हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरीबाजार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार में इलाज कराकर घर भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर के लिए यात्रियों को लेकर आ रही थी। गौरी बाजार चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के चलते बस देवगांव मोड़ के समीप मोड़ से रुद्रपुर जाने के लिए मुड़ रही थी। मोड़ते समय वहां पर खड़ी एक क्रेन से बस टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

उसमें सवार लोगों को पुलिस ने बाहर निकलवाया। इस हादसे में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजा तथा इलाज कराकर सभी को घर भेजा गया।

घटना के बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवा कर बस को हटवाया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।

में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजा तथा इलाज कराकर सभी को घर भेजा गया।

घटना के बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवा कर बस को हटवाया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789