देवरिया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस उनके पास से 16 पेंटी अवैध देसी शराब और दो बाइक बरामद की है।क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को बंकुल रोड, टोला अहिबरन राय के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। इस दौरान दो बाइक पर सवार युवकों को रोका गया। उनके पास दो अलग-अलग बोरियों में 16 पेटी देसी शराब बंटी-बबली मिली।
प्रत्येक पेटी में 45 पाउच 200 एमएल के थे। कुल मात्रा 144 लीटर पाई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रीतम कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी मोरारपट्टी, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) और आदर्श कुमार पुत्र रामबाबू यादव निवासी अटवा दुर्ग, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें