*~किलर एक्सप्रेस~ पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना*
*रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे 14 मजदूर*
*यातायात माह में लगातार हादसों से बुझ रहे घरों के चिराग़*
****************
/सुल्तानपुर/पिकअप गाड़ी में बुकिंग के 14 ईंट भट्ठों की सवारयों को रायबरेली से आजमगढ़ लेकर जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। घटना पॉइंट 153.500 L H S के पास घटित हुई।बताया गया कि कोहरा अधिक होने के कारण किसी अज्ञात ट्रक द्वारा उपरोक्त पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए गाजीपुर की तरफ ट्रक चालक भाग गया ।घटना में पिकअप टकराकर पलट गई जिसमें मालूम हुआ कि सब 14 सवारी थी l जिसमें से दो लोग घटनास्थल पर गाड़ी से नीचे मृत अवस्था मे मिले।अन्य को दोस्तपुर अस्पताल भेजा गया ।
*घायलों का सम्पूर्ण ब्यौरा*
-------------------------
1:-अशोक (40)पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम कलुआ खेड़ा, लालगंज रायबरेली
2-नरेश पासी (45)पुत्र राम निवासी लालगंज रायबरेली
3-रामप्रसाद (40)पुत्र ननकू
4-विनोद विनोद(40) पुत्र गुरुदेव निवासी गुरबक्श गंज रायबरेली
5-दिलीप(40) पुत्र शिव शंकर
6-राजेश (40)पुत्र भूरेलाल
7-राजू (30)पुत्र रामनरेश यह उपरोक्त घायलों का प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल दोस्तपुर करने होने के पश्चात जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिए गए हैं l दो व्यक्तियों की जो लाश मौके पर मिली थी अभी तक उनका नाम पता ज्ञात नहीं हो सकता है lरेस्क्यू टीम ने संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर अनिरुद्ध सिंह को सूचित कराया गया !!







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें