ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 17 जनवरी 2026*
*शनिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 24:06 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* मूल - 08:13 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* विष्टि - 11:18 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* व्याघात - 09:17 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:47
*🌙चन्द्रोदय-* 30:51
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 09:53 से 11:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 24:06 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , विघ्नकारक भद्रा 11:13 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:13 तक , बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व मकर राशि में 10:24 पर , द्वापर युगादि , रटन्ती कलिका पूजन (पंचांगभेद) , शब्बे मिराज (मुस्लिम) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मोक्ष दिवस (जैन) , श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी) , आचार्य श्री अभिनन्दनसागर जी समाधि (जैन) , श्री मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन जयन्ती , श्री रांगेय राघव जयन्ती , श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती व श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।*
*_🔅कल रविवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 25:24 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग /हरिद्वार /काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान (तीर्थस्थान महात्म्य)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*धनं प्राप्नोति तपसा*
*मौनेनाज्ञां प्रयच्छति ।*
*उपभोगांस्तु दानेन*
*ब्रह्मचर्येण जीवितम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य तप करने से धन पाता है। मौन-व्रत के पालन से दूसरों पर हुक्म चलाता है। दान से उपभोग और ब्रह्मचर्य के पालन से दीर्घायु प्राप्त करता है।_
*17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
1377 - पोप ग्रेगरी XI रोम से वापस चले गए और 67 साल बाद पोप पद कॉनसेसी एविग्नन से रोम वापस चले गए।
1584 - मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1601 - फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1806 - तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।
1841 - ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।
1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1915 - रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।
1917 - अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।
1928 - पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
1935 - तमिल विद्वान तिरुवल्लुवर दिवस को (पोंगल उत्सव का 4 वां दिन, लगभग 15 जनवरी को) मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन हुआ।
1946 - दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।
1989 - कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1991 - अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।
1991- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।
1995 - जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।
2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
2008 - केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 - मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2009 - भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो ।
2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।
2013 - जापान ने फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास दुनिया का सबसे बड़ा पवन फार्म बनाने की योजना का खुलासा किया।
2019 - प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में एक हजार पांच सौ बिस्तरों वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन । यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।
2019 - भारतीय आध्यात्मिक नेता राम रहीम सिंह और दो सहयोगियों को संप्रदाय में यौन शोषण का खुलासा करने वाले पत्रकार की हत्या के जुर्म में जेल की सजा हुई।
2019 - नेशनल पुलिस अकादमी के बाहर कोलंबिया के बोगोटा में कार बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम 8 लोगों की जान गयी और 41 लोग घायल हुए।
2019 - जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
2019 - राम रहीम सहित चार को पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति हत्याककांड में उम्रकैद व 50-50 हजार का जुर्माना, सीबीआइ कोर्ट ने सुनाई सजा दी।
2019 - डेटा लीक / वेबसाइट का दावा : दुनियाभर के 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस हैक, 2.1 करोड़ पासवर्ड भी लीक हो गई।
2020 - निर्भया को इंसाफ - 1 फरवरी 2020 सुबह 6 बजे फांसी के लिए चारों हैवानों का डेथ वॉरंट जारी हुआ।
2020 - चाइना से आई रहस्यमय बिमारी कोरोना वायरस के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में अलर्ट जारी किया।केन्द्र ने यात्रा परामर्श जारी किया।
2020 - देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई।
2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित किया।
2020 - यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंसकी को सौंपा गया।
2021 - राजस्थान के जालौर जिले में एक बस के बिजली की तारों से आग लगने से छह यात्री जिंदा जल गए और 30 से अधिक घायल हो गए।
2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देश के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई।
2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बंदूकधारी ने दो महिला जजों की गोली मार कर हत्या की।
2022 - सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (NCGG) और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRD & PR), हैदराबाद ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 - पश्चिमी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकम्प से लगभग अब 22 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2023 - भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी, जननी रामचंद्रन अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ओकलैंड सिटी काउंसिल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत LGBTQ महिला बनीं।
2023 - 60 साल में पहली बार चीन की आबादी सबसे कम हुई।
2023 - वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2023 - भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पांचवीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता संपन्न हुई।
2024 - SBI को पीछे छोड़ LIC देश की सबसे मूल्यवान PSU बनी।
2024 - पाकिस्तान ने हवाई हमले के बाद ईरान का राजदूत निष्कासित किया व तेहरान से अपना दूत वापस बुलाया।
2025 - ISRO ने 'स्पेडेक्स' मिशन के तहत उपग्रहों के ऐतिहासिक 'डॉकिंग' परीक्षण का वीडियो जारी किया।
2025 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।
*17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*
1860 - रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।
1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।
1888 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ।
1905 - भारतीय गणितज्ञ डी. आर. कापरेकर का जन्म हुआ।
1908 - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का जन्म हुआ।
1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म हुआ।
1917 - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एम.जी. रामचन्द्रन का जन्म हुआ।
1918 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही
1920 - तुर्की के क्रांतिकारी कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।
1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म हुआ।
1930 - माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक अरविंद कुमार का जन्म हुआ।
1941 - प्रसिद्ध लेखक महावीर सरन जैन का जन्म हुआ।
1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म हुआ।
1984 - भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार करण त्रिवेदी का जन्म हुआ।
1986 - बीजेपी के राजनीतिज्ञ जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद निसिथ प्रमाणिक का जन्म हुआ।
1996 - भारतीय एथलीट ट्रिपल जंप प्रतिस्पर्धा अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविद का जन्म हुआ।
*17 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1582 - मुग़ल बादशाह हुमायूँ की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ बेगा बेगम का निधन हुआ।
1930 - भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान का निधन हुआ।
1951 - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का निधन हुआ।
2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन हुआ।
2011 - मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी का निधन हुआ।
2014 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ।
2014 - बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी सुनन्दा पुष्कर का निधन हुआ।
2016 - सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी॰ रामा राव का निधन हुआ।
2019 - जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री वेद सिंह मालिक का निधन हुआ।
2020 - गिनीज बुक में शुमार दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा मगर (27) का निधन हुआ।
2020 - पूर्व ऑल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी बापू नडकर्णी का निधन हुआ।
2021 - प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान (89) का निधन हुआ।
2022 - पंडित बृजमोहन मिश्र ( बिरजू महाराज कथक सम्राट , ) (83) कथक नर्तक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 - दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन (118) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिका के प्रो रेसलिंग स्टार जे ब्रिस्को (38) का निधन हुआ।
2024 - डच फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डरबेनी मुलर (85) का निधन हुआ।
2024 - कनाडाई एथलीट शॉन बार्बर (29) का निधन हुआ।
2024 अमेरिकी कवि और गीतकार टोनी स्टर्न (79) का निधन हुआ।
2025 - अमेरिकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता कार्टूनिस्ट , चित्रकार , नाटककार व लेखक जूल्स फीफर (95) का निधन हुआ।
*17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 मोक्ष दिवस (जैन)।
🌟 श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 आचार्य श्री अभिनन्दनसागर जी समाधि (जैन)।
🌟 श्री मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन जयन्ती।
🌟 श्री रांगेय राघव जयन्ती।
🌟 श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती।
🌟 श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें