Good Daily News...


गुरुवार, 15 जनवरी 2026

इतिहास की 15 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...



           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏



     *आज दिनांक 👉*

     * 15  जनवरी 2026*

               *बृहस्पतिवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 20:19 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 29:48 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* तैतिल - 20:19 तक

*💫पश्चात्-* गर 

*✨योग-* वृद्धि - 20:37 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:45

*🌙चन्द्रोदय-* 29:19

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 29:48

*🌛पश्चात्-* धनु 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 13:49 से 15:08

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 20:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , संक्रांति कारिदिन , मंगल उत्तराषाढा नक्षत्र मकर राशि में 28:28 पर , बुध उत्तराषाढा नक्षत्र में 09:20 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी) , मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी ) , श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2026 (तमिलनाडु) , श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती , कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस , श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस , भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (151वां) , केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का ग्यारहवां वार्षिक दिवस व भारतीय थल सेना दिवस (78वां)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 22:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*हीयते हि मतिस्तात् ,*

      *हीनै :  सह समागतात् ।*

*समैस्च  समतामेति ,*

      *विशिष्टैश्च विशिष्टितम् ॥*

 *भावार्थ👉*

        _हीन लोगों की संगति से अपनी भी बुद्धि हीन हो जाती है , समान लोगों के साथ रहने से समान बनी रहती है और विशिष्ट लोगों की संगति से विशिष्ट हो जाती है ।_


*15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


1559 - कार्लिस्ली के बिशप डॉ. ओगलथोरपे द्वारा वेस्टमिंस्टर एब्बे में उन्हें ताज पहनाया गया।

1754 - एम्स्टर्डम में ओररंगिस्ट नेता डेनियल राप के दफनाने पर दंगा हुआ।

1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1777 - न्यू कनेक्टिकट रिपब्लिक ने न्यू हैम्पशायर और न्यूयॉर्क के ब्रिटिश उपनिवेशों के कई न्यायालयों और भूमि अधिग्रहणों से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई। 

1826 - फ्रांसीसी अखबार "फिगारो" ने पेरिस में एक साप्ताहिक अखबार के रूप में प्रकाशन शुरू किया।

1839 - एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।

1889 - कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

1865 - अमेरिकन सिविल वॉर-डी यूनियन आर्मी ने फेडरेशन के अंतिम बंदरगाह, फोर्ट फिशर पर कब्ज़ा कर लिया।

1931 - दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक भूकंप से 114 घायल हुए।

1934 - भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई ।

1943 - दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

1949 - के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1965 -  सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।

1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई।

1967 - सिसिली में एक भूकंप ने 380 लोग मरे और करीब 1,000 लोग घायल हो गए।

1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

1988 - भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।

1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1990 - बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।

1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।

1999 - पाकिस्तान में सभी प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किया।

2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। 

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। 

2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

2011 - ऑस्ट्रेलिया में भारी बाढ़ के कारण ग्रामीण विक्टोरिया में 13,000 डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई।

2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई तथा 150 लोग घायल हुए।

2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई तथा 56 लोग घायल हुए।

2019 - दूरदर्शन के चैनल-''डी डी साइंस'' और 'इंटरनैट आधारित चैनल ''इंडिया साइंस'' शुरू।

2019 - प्रयागराज में मकर संक्रांति पर कुम्‍भ में लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया।

2019 - गुरुग्राम: साईबर सिक्योरिटी पोर्टल और टोल फ्री नंबर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा।

2019 - 40 डिग्री तापमान में हिसार से अनीता कुंडू ने रचा कीर्तिमान , अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह।

2019 - फरीदाबाद की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने बनाया विश्व रिकार्ड, अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।

2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि उन्होंने चन्द्रमा पर गए चांग 4 लैंडर के बोर्ड पर एक कपास बीज अंकुरित किया।

2019 - विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक दुनिया के महासागरों में प्लास्टिक मछलियों से अधिक हो जायेगी।

2020 - विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की।

2020 - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने त्याग पत्र दिया।

2020 - भारतीय डाक विभाग ने महान फुटबालर चुन्नी गोस्वामी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।

2020 - रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी के 2019 के एक-दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय - क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया व विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।

 2020 - आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

2021 - केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने बीईएमएल के बैंगलोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की पहली 'चालक रहित मेट्रो कार का अनावरण किया।

2021 - भारत - नेपाल संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित हुई जिसमें संपर्क, अर्थव्‍यवस्‍था और सुरक्षा मुद्दों सहित सहयोग के अन्‍य क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया।

2021 - कर्नाटक के धारवाड़ जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हुई।

2021 - भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2021 - भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि देश में हर साल 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्ट - अप दिवस' मनाया जाएगा।

2022 - पुणे में चलती बस में ड्राइवर को मिर्गी आने से यात्रा कर रही योगिता सातव ने स्टेयरिंग थाम बस को खाई में गिरने से रोककर 24 की जान बचाई।

2022 - उत्तर कोरिया ने रेल से छोडे जाने वाले प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2023 - नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 317 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट की इतिहास में  सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

2023 - केरल का कोल्लम जिला भारत का पहला संविधान सक्षर जिला बना।

2023 - भारत का सबसे बङा त्यौहार सारंग - 2023 IIT मद्रास में  सम्पन्न हुआ।

2023 - राजस्थान के चित्तौडगढ़ किले में पुरातत्व विभाग को 9वीं से 10वीं शताब्दी की नटराज मूर्ति सौंपी गई जिसे लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद लंदन से भारत लाने में कामयाबी मिली।

2023 - इतिहास में पहली बार आर्मी डे दिल्ली के बाहर बेंगलुरु आयोजित हुआ।

2023 -  अमेरिका की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अपने नाम किया।

2024 - डोनाल्ड ट्रम्प ने आयोवा के कॉकस में भारी जीत हासिल की - जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में पहला मतदान था।

2024 - जमैका के कवि जेसन एलन-पैसेंट ने अपने संग्रह "सेल्फ-पोर्ट्रेट ऐज़ ओथेलो" के लिए टीएस एलियट पुरस्कार जीता।

2024 - इजरायल ने पूरे गाजा पर की बमबारी में 12 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई।

2024 - वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2025 - PM मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोतों और एक पनडुब्बी का जलावतरण किया (ये तीनों मेड इन इंडिया)।


*15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1795 - ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।

1856 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ।

1888 - पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म हुआ।

1899 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर का जन्म हुआ।

1918 -  गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ।

1921 -  राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले 

1926 - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का जन्म हुआ। जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक (स्वतंत्र भारत का पहला) जीता था।

1932 - राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म हुआ।

1934 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त  वी. एस. रमादेवी का जन्म हुआ।

1938 - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म हुआ। 

1946 -  उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हरप्रसाद दास का जन्म हुआ।

1947 - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का जन्म हुआ।

1956 -  राजनीतिज्ञा , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश मायावती नैना कुमारी का जन्म हुआ।

1961- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का जन्म हुआ।

1967 -  अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म हुआ। (1966 का भी वर्णन)।

1982 - अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ।


*15 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1761 - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ।

1854 - जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1990 - भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ रंगनाथ रामचंद्र दिवाकर का निधन हुआ। 

1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।

2004 - 16वीं लोकसभा में सांसद मोहम्मद सलीम का निधन हुआ।

2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ।

2012 - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।

2014 -  मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता नामदेव लक्ष्मण ढसाल का निधन हुआ।

2020 - ड्वेन जॉनसन के पिता डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में निधन हुआ।

2021 - पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका का निधन हुआ।

2022 - हरियाणा की सबसे उम्रदराज महिला शरीफन देवी (115) का जींद के गांव बराह कलां निधन हुआ।

2023 - अरबी फुटबॉल खिलाड़ी शाये अल-नफीसा (60) का निधन हुआ।

2024 - यूनानी कोच और फुटबॉलर जॉर्जियोस डेरिवास (97) का निधन हुआ।

2024 - अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज ग्रिफा (88) का निधन हुआ।

2024 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन (65) का इलाज के दौरान निधन हुआ।

2024 - मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय (77) का निधन हुआ।

2025 - आयरिश-ब्रिटिश पॉप गायिका स्टेज अभिनेत्री और टीवी हस्ती लिंडा नोलन (65) का निधन हुआ।


*15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)।

🌟 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।

🌟 श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2026 (तमिलनाडु)।

🌟 श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती।

🌟 कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस।

🌟 श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (151वां)।

🌟 केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का ग्यारहवां वार्षिक दिवस।

🌟 भारतीय थल सेना दिवस (78वां)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789