Good Daily News...


शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मार्च 2022 तक प्रति कार्ड दिया जाएगा एक किलो आयोडाइज्ड नमक..... एक किलो साबुत चना व एक लीटर सरसों का तेल अथवा रिफाइण्ड ऑयल .......



राज्य सरकार द्वारा नैफेड को सौंपी गई .....  इसके  सप्लाई की जिम्मेदारी.......

 खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त विनोद कुमार द्वारा  जारी किया गया.... इस संबंध में आदेश ........

वस्तुओं के वितरण के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी की ... की जाएगी नियुक्ति .......

 15 करोड़ लोग होंगे इस फैसले से लाभांवित .......

  जारी किए गए आदेश के
 मुताबिक .... इन सामानों को निश्चित मात्रा में एक किलो  /  लीटर के पैकेट में देगा नैफेड

  मिली जानकारी के अनुसार नैफेड द्वारा ब्लॉक स्तरीय गोदामों तक  सप्लाई की जाने वाली सामग्री का मिलिंग चार्ज ... पैकिंग व हैंडलिंग चार्ज सहित परिवहन का सारा खर्च ....  उठाएगी राज्य सरकार

गौरतलब है की पात्र गृहस्थी में दो रुपए प्रति किलो गेहूं व तीन रुपए प्रति किलो है चावल तथा कार्डधारक को मिलता है प्रति यूनिट  तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल .........

 अंत्योदय कार्ड धारक को दिया जाता है 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल  ....... लेकिन अब  मार्च 2022 तक यह दिया जाएगा  निशुल्क
Share:

यूपी में 9 जेल अधीक्षकों का तबादला

लखनऊ

ब्रेकिंग न्यूज़ - यूपी में 9 जेल अधीक्षकों का तबादला

राजीव शुक्ला जेल अधीक्षक बरेली बने

भीमसेन मुकुंद फतेहगढ़ के जेल अधीक्षक

विजय विक्रम सिंह बांदा जेल अधीक्षक बने

रामधनी इटावा जेल के अधीक्षक बने

अमित चौधरी एटा जेल अधीक्षक बने

कोमल मंगलानी मैनपुरी जेल की अधीक्षक

अभिषेक चौधरी सिद्धार्थनगर जेल अधीक्षक

अरुण कुमार सिंह सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ बने 

लाल रत्नाकर को मऊ जेल का भी चार्ज मिला ।
Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न


   देवरिया जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री गुरूवार को संगम सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बंध में नोडल अधिकारियों तथा सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवंटित कार्यों की कार्य योजना के साथ क्रियान्वित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करते हुए उसके अनुसार कार्रवाई किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जितनी बारीकी से कार्यों की जानकारी होगी, उतनी ही सहजता के साथ निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कर पायेंगे। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को मतदेय स्थलों पर पाये जाने वाली कमियों को ठीक कराये जाने हेतु कार्रवाई किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार कार्य किये जाने का निर्देश दिया है। 
Share:

सदर विधायक ने अंत्येष्टि स्थल का किए शिलान्यास और सीसी रोड मार्ग लोकार्पण


देवरिया: बैतालपुर के ग्राम पंचायत उधोपुर से साण्डा जाने वाली मार्ग के बीच नकटा नाले के किनारे अंत्येष्टि स्थल का सदर विधायक देवरिया डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने शिलान्यास किया तत्पश्चात सदर विधायक ने उधोपुर ग्राम पंचायत में चिंता मणि के घर से शिव मंदिर तक बने सी० सी० रोड का लोकार्पण किया।
इस दौरान कृष्णनाथ राय, विजय सैनी, ब्रजेश गुप्ता, आदित्य सिंह, प्रभारी बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी, ग्रा०पं०अ० उमेश चंद, कार्यक्रम संचालन उग्रसेन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, राजेश निषाद, अरुण मणि, अंगद यादव, अनिल यादव, दीपक सिंह, नागेंद्र सिंह,
Share:

सीएम योगी का आगमन आज

सुल्तानपुर ब्रेकिंग


दोपहर 2.30 पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पहुंचेंगे सीएम योगी

16 नवम्बर को पीएम मोदी के दौरे को लेकर करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जयसिंहपुर तहसील के अरवलकीरी करवत पहुंचेंगे सीएम योगी
Share:

बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



खलीलाबाद शहर स्थित एक होटल में भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान



संत कबीर नगर। खलीलाबाद विधानसभा 313  के प्रबल दावेदार अंकुर राज तिवारी ने खलीलाबाद शहर स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  की एक बैठक में पार्टी के प्रति समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए बीजेपी नेता अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के बैनर तले जो भी जिम्मेदारियां मिलेंगी उसका हम सभी बखूबी निर्वहन करेंगे कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का अंकुर राष्ट्रवादी ने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। स्वागत के क्रम में पुरुषार्थ सिंह जी क्षेत्रीय अध्यक्ष,अखिल देव त्रिपाठी क्षेत्रीय महामंत्री,सूरज राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,रंजीत सिंह जी क्षेत्रीय मंत्री जी के साथ साथ भूपेश सिंह शुभम जिला उपाध्यक्ष, सौरभ पांडे महामंत्री,रतन सिंह,नवीन चंद्र शुक्ला,अतुल उपाध्याय,सौरभ सिंह परमार,सुजीत गुप्ता,अर्पित* 
Share:

छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार।



उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर दिया। पीड़‍ित लड़की के पिता की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, पाक्सो और एसटी-एससी का मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है ।
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए। विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की। चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Share:

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

_१०० वर्ष पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को काशी मंदिर में किया जाएगा स्थापित_



सौ साल पहले वाराणसी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की १८वीं सदी की मूर्ति को १५ नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह मूर्ति हाल ही में कनाडा से प्राप्त हुई थी। केंद्र कथित तौर पर गुरुवार को मूर्ति को यूपी सरकार को सौंप देगा। 


_»» केंद्र सरकार ने माँ अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा__

_»»» मूर्ति को वाराणसी में पुनः से स्थापित किया जाएगा__

_››› राज्य सरकार कल से नई दिल्ली से चार दिवसीय यात्रा निकालेगी।__

__माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति के शोभायात्रा का प्रोग्राम_*

_»» ११ नवंबर को दिल्ली, गाज़ियाबाद/गौतमबुद्धनगर__

_»» १२ नवंबर -- बुलंदशहर , अलीगढ़ और हाथरस से गुजरेगी मूर्ति__

_»»१२ नवंबर -- जनपद एटा, मैनपुरी/कन्नौज/कानपुर नगर__

_»»१३ नवंबर -- उन्नाव/लखनऊ/ बाराबंकी/आयोध्या__

_»» १४ नवंबर -- सुल्तानपुर/प्रतापगढ़/जौनपुर/ "काशी"।__
Share:

15 वर्षीय बालिका के साथ वलात्कार

15  वर्षीय बालिका के साथ वलात्कार--आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना
मुज़फ्फरनगर
गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली से बहकाकर फुसलाकर दिल्ली में एक कमरे में रहकर बालिका के साथ वलात्कार के मामले में आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से  विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी की
अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली के दो नाबालिग बच्चों दुवारा 15 वर्षीय बालिका को बुलाकर ज़ाहिद के पास लेगए  ज़ाहिद पीड़िता को दिल्ली लेगया जहां एक कमरा लेकर उसके साथ वलात्कार किया गया एम रहमान
Share:

शाम 4 बजे की बड़ी ख़बरें



 


➡️दिल्ली- कंगना रनौत के बयान पर वरुण गांधी नाराज,कंगना ने आजादी को भीख में मिली बताया था,देश आजाद हुआ 2014 में – कंगना,ये पागलपन है या देशद्रोह- वरुण गांधी,कंगना को पद्मश्री दिए जाने पर भड़के वरुण,‘गांधी जी का अपमान और हत्यारे का सम्मान’,‘लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का अपमान’।

➡️दिल्ली- सलमान खुर्शीद की किताब पर बीजेपी का पलटवार,बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस,हिंदुओं की भावनाओं का अपमान- गौरव भाटिया,राहुल गांधी के इशारे पर हिंदुत्व का अपमान-भाटिया,हिन्दू धर्म की तुलना आतंकी संगठन से की गई-भाटिया,हिंदुओं के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी साजिश-भाटिया।

➡️लखनऊ- AAP सांसद संजय सिंह का बयान, 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा- संजय, ये वादा लेकर हम जनता के बीच जा रहे, जनता फ्री गारंटी का कार्ड हमसे ले रही, AAP की लखनऊ में ‘रोजगार गारंटी रैली, लखनऊ में 28 नवंबर को रैली करेंगे-CM, राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल रैली में शामिल होंगे, यूपी में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, नौजवानों को लाठी मिल रही,जेल में डाला जा रहा, बेरोजगारी के कारण उत्तर प्रदेश का नौजवान पीड़ित, बीजेपी की सरकार ठोको नीति पर चल रही-संजय, कानून का कासगंज एसपी मजाक उड़ा रहे-संजय, जो खुलासा एसपी ने किया,उस पर रिसर्च होनी चाहिए, यूपी में 1318 लोगों की कस्टोडियल डेथ- संजय, कस्टोडियल डेथ मामले में यूपी नंबर 1- संजय, अल्ताफ के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए- संजय।

➡️लखनऊ- विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 22वां सम्मेलन, सम्मेलन को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, गोमती नगर स्थित CMS कैंपस में प्रेसवार्ता, जगदीश गांधी और गीता गांधी ने की प्रेसवार्ता, सीएमएस स्कूल सम्मेलन का आयोजन कर रहा, 19 से 22 नवंबर तक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन।

➡️लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का बयान- तमाम दल के नेता कांग्रेस में शामिल हुए- लल्लू, कांग्रेस की नीतियां गांव-गांव पहुंचाएंगे – लल्लू, 1300 से ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौतें हुईं- लल्लू, पुलिस परिवार से जबरन बयान लिखाती है- लल्लू। 

➡️लखनऊ- पत्रकारों ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को सौंपा ज्ञापन, यूपी के पत्रकारों से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, IFWJ के माध्यम से श्रम मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया, टीवी सिंह और हेमंत तिवारी समेत कई पत्रकार रहे मौजूद।

➡️लखनऊ- पत्नी से नाराज युवक ने काटी अपनी गर्दन, पत्नी के तलाक मांगने पर युवक हुआ नाराज, गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, बाजारखाला के हैदरगंज चौराहे का मामला।

➡️लखनऊ- विभिन्न दल के नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस ज्वाइन की, SP जैसवार,राजेश कन्नौजिया ने कांग्रेस ज्वाइन की, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी ज्वाइन कराई। 

➡️लखनऊ- विभिन्न दल के नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस ज्वाइन की, SP जैसवार,राजेश कन्नौजिया ने कांग्रेस ज्वाइन की, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी ज्वाइन कराई। 

➡️मेरठ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान- सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन-सीएम योगी, पैरालंपिक खिलाड़ियों का स्वागत- सीएम, मेरठ में स्पोर्ट विवि दे रही राज्य सरकार, बहुत जल्द स्पोर्ट विवि काम शुरू होगा-CM, मेरठ स्पोर्ट्स आइटम के लिए जाना जाता, सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है-सीएम योगी, दुनिया में मेरठ के स्पोर्ट आइटम की मांग-CM, भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा-CM, हमने ODOP की शुरुआत की- सीएम योगी, पीएम मोदी ने प्रतिभा को पहचाना- सीएम योगी, पहले खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिलती थी-CM, टोक्यो में 19 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया- सीएम योगी, नोएडा के डीएम को 5 वेतन वृद्धि की घोषणा की। 

➡️गोंडा-  जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का बयान- सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में बयान, दुनिया में भारत को नंबर एक करने के लिए आयोजन, टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों ने डंका बजाया- महेंद्र सिंह, पीएम ने एक-एक खिलाड़ी से बात भी की- महेंद्र सिंह, सीएम ने हर खेल को आगे बढ़ाने के लिए कहा- महेंद्र सिंह, खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई- महेंद्र सिंह, इस आयोजन में देश भर से 1200 खिलाड़ी आए- महेंद्र सिंह, यहां का खेल पूरे भारत में देखा जाएगा- महेंद्र सिंह, यही भारत के लिए गोल्ड मेडल लाएंगे- महेंद्र सिंह, यहां आए सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद- महेंद्र सिंह।

➡️बाराबंकी-  पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप सपा में शामिल कराया, बूथ कमेटी गठन कर 4 दर्जन लोगों को किया शामिल, कार्यकर्ता,प्रभारी बनाकर पदभार की जिम्मेदारी दी, अरविंद सिंह गोप ने प्रमाण पत्रों का किया वितरण, सूची में 18 वर्ष से लेकर सभी के नाम दर्ज हों-गोप, किसी भी मतदाताओं के वोट छूटने ना पाए-गोप, ज्यादा से ज्यादा वोटों का पोल होना चाहिए-गोप, जिले के सभी 6 सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी-गोप, तहसील रामनगर के सपा कार्यालय का मामला। 

➡️मुजफ्फरनगर- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान- 2022 में बदलाव होगा- अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ आए-राजभर, लोगों ने बीजेपी के दरवाजे बंद किए-राजभर, भरोसा है वेस्ट से बीजेपी के दरवाजे बंद होंगे, कश्यप समाज का 8 बिन्दुओ का मांगपत्र दिया, सपा को मौका मिला तो मांग पूरी करेंगे-अखिलेश, आज लोगों से आजादी छीन रही सरकार-अखिलेश। 

➡️संतकबीरनगर- प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा पर कसा तंज, साढ़े 4 साल में विकास की एक भी ईंट नहीं पड़ी-शिवपाल, गन्ना किसान परेशान,महंगाई से जनता त्रस्त-शिवपाल, कसम खाने वाले भगवान राम को भी धोखा दिया-शिवपाल, भाजपा सरकार में महंगाई ने कमर तोड़ दी है-शिवपाल, किसी जगह का नाम बदलने से विकास नहीं होगा-शिवपाल, बल्कि उसके लिए कार्य करना होता है-शिवपाल यादव। 

➡️बरेली- 25 हजार के इनामी बदमाश जुनैद गिरफ्तार, एसटीएफ ने बदमाश जुनैद किया गिरफ्तार, 2 साल से गैंगस्टर में हरदोई से चल रहा था वांछित, ट्रक में बैठ कर मुरादाबाद जा रहा था जुनैद,  फतेगंज पश्चिम क्षेत्र के टोल प्लाजा से गिरफ्तारी। 

➡️प्रयागराज- महंत नरेंद्र गिरी के मौत का मामला, आरोपी आनन्द गिरी की जमानत अर्जी खारिज, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में है बंद, मुख्य पुजारी आद्या तिवारी,बेटा संदीप तिवारी बंद हैं, 22 सितम्बर से जेल में बंद है आनन्द गिरी। 

➡️गाजियाबाद- 22 नवंबर की लखनऊ में होने वाली सभा का मामला, गाजीपुर बॉर्डर पर सभी मंडल,जिलाध्यक्षों की बैठक शुरू, भाकियू के जिले और मंडल के अध्यक्ष बैठक में मौजूद, किसान आन्दोलन की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा। 

➡️बुलंदशहर- बुलंदशहर में आज पहुंचेगी अन्नपूर्णा यात्रा,जिला प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की तैयारियां,अन्नपूर्णा यात्रा का 5 जगह किया जाएगा भव्य स्वागत,सिकन्द्राबाद बॉर्डर से जनपद में प्रवेश करेगी अन्नपूर्णा यात्रा,खुर्जा में स्वागत के बाद अलीगढ़ के लिए होगी रवाना।

➡️लखीमपुर- तिकुनिया इलाके में हिंसा का मामला, गंभीर घायल बयान दर्ज कराने पहुंचे, तराई किसान संगठन अध्यक्ष तेजिंदर विर्क पहुंचे, घायल होते तेजिन्दर का विडियो आया सामने, 4 गम्भीर घायल SIT को देंगे अपना बयान, गम्भीर घायलों को नहीं मिला मुआवजा।

➡️मेरठ- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  मंच से बोले,  यूपी में डर और भय का वातावरण खत्म हुआ, बेटियों को रात में निकलने में डर लगता था, पूर्व मुख्यमंत्री खेलों को रोंकते थे-अनुराग ठाकुर, हम खेलो को आगे बढ़ाने वाले है-अनुराग ठाकुर, कोरोना का समय भी खिलाड़ियों को सुविधाएं दी-ठाकुर। 

➡️अमेठी- पीएमजेएसवाई सड़क पर हुए गड्डों का मामला, पूर्व सपा MLA राकेश सिंह मरम्मतीकरण कराने पहुंचे, एएसपी और सीओ ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार, सदर पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, गौरीगंज के कादूनाला-थौरी मार्ग पर करवा रहे थे कार्य।

➡️अंबेडकरनगर- ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रेन ने मारी टक्कर, गेटमैन, लोको पायलट की लापरवाही आई सामने, लालझंडी को लोको पायलट ने किया अनदेखा, गेटमैन ने नहीं बंद किया था क्रॉसिंग का फाटक, हादसे के 1 घंटे बाद रवाना हुई किसान एक्सप्रेस, अटवाई रेलवे फाटक का मामला।

➡️झांसी-  प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आग लगाई, आग से झुलसकर युवती की मौके पर मौत, गांव के युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कररव ई थाना क्षेत्र के केरोखर गांव का मामला।

➡️अलीगढ़- दिनदहाड़े 22 लाख रुपए की लूट से मचा हड़कंप,4 बाइक सवार बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम,आढ़तिया के कैशियर से 22 लाख रुपए की लूट,असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटा,महुआखेड़ा के धनीपुर मंडी के पास की घटना।

➡️आगरा- चांदी कारीगर से 28 किलो चांदी की हुई लूट, 28 किलो चांदी से भरा थैला लेकर बदमाश फरार, कारीगर को बातों में फसाकर थैला लेकर फरार, माल की डिलीवरी करने जा रहा था कारीगर, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।

➡️फिरोजाबाद- प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, शिकायतों को लेकर अधिकारियों को दी हिदायत, विद्युत विभाग में शिकायतों में इजाफा पर नाराजगी, 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी-मोती सिंह।

➡️कासगंज- हवालात में हुई अल्ताफ की मौत का मामला, कांग्रेस डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, विवेक बंसल,डोली शर्मा,तौकीर आलम,पंखुड़ी पाठक पहुंची, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पीड़ितों को सांत्वना दी। 

➡️जौनपुर- CNG में रिसाव के चलते मची भगदड़,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,पेट्रोल पंप से लोगों को हटा रही है पुलिस,फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद,जौनपुर के सिंगरामऊ इलाके का मामला।

➡️वाराणसी- 14 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा पहुंचेगी, दिल्ली से आज वाराणासी की ओर रवाना हुई प्रतिमा, बाबा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में होगी स्थापित। 
 
Share:

लखनऊ का मुख्य खबरें

लखनऊ

गोरखपुर के BRD में बच्चों की मौत का मामला

ऑक्सीजन की कमी से मौत मामले में कार्रवाई

आरोपी डॉक्टर कफील खान पर कार्रवाई की गई

आरोपी डॉक्टर कफील खान किया गया बर्खास्त

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

हादसे के बाद कफील को किया गया था निलंबित

गठित कमेटी कर रही थी मामले की जांच।
--

 लखनऊ

बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का ट्वीट

कस्टडी मौत मामले पर मायावती का ट्वीट

कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक और मौत

पुलिस कस्टडी में मौत अति-दुखद व शर्मनाक

सरकार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए-माया

दोषियों को सख़्त सजा दे सरकार- मायावती

पीड़ित परिवार की मदद भी करे सरकार-माया।
-

 लखनऊ: शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड से जुड़ी ख़बर

सोमवार को होगा चेयरमैन पद के लिए चुनाव

उत्तर प्रदेश शासन ने कि चुनाव की घोषणा

15 नवम्बर को 8 सदस्यों के बीच होगा चुनाव

बापू भवन सचिवालय में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।


--लखनऊ

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का हुआ एक्सीडेंट

लखनऊ के चिनहट के पास फॉरच्यूनर कार के उड़े परखच्चे

सड़क पर खड़ी ट्रेवलर बस से टकराने के बाद हुआ हादसा

बाल बाल बचे पूर्व मंत्री और बसपा नेता राजकिशोर सिंह

लखनऊ से बस्ती आते वक्त हादसे का शिकार हुए बसपा नेता

सड़क दुर्घटना के बाद वापस लौटे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह।।                                                            


Share:

12 नवम्बर को पथरदेवा में होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: बीईओ



देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। पथरदेवा के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ने बताया कि पथरदेवा विकासखंड में दिनांक 12 नवंबर 2021 को स्वीप योजना के तहत मतदान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इन कार्यक्रमों में मतदाता शपथ का कार्यक्रम संविलियन विद्यालय मलघोट , संविलियन विद्यालय बघणां महुआरी एवं संविलियन विद्यालय धुसवां में आयोजित की जाएगी, मतदाता जागरूकता रैली संविलियन विद्यालय मलवाबर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर महुआरी एवं मदनी इंटर कॉलेज मेहरहंगपुर तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन संविलियन विद्यालय शाहपुर शुक्ला तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में आयोजित किया जाएगा। मतदाता शपथ कार्यक्रम के लिए पर्यवेक्षक के रुप में संबंधित विद्यालय के शिक्षक संकुल को नामित किया गया है। मतदाता जागरूकता रैली हेतु खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा दुबे , सहायक विकास अधिकारी राजेश राय, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ,ए आर पी प्रमोद कुमार गौतम तथा स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही को नामित किया गया है । चुनाव पाठशाला हेतु संबंधित ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी को नामित किया गया है। उक्त कार्यक्रम 12 नवंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संपन्न किया जाएगा। मतदाता शपथ के कार्यक्रम में विद्यालय परिवार तथा विद्यालय के बच्चे सहभाग करेंगे। मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनाव पाठशाला में विद्यालय परिवार, विद्यालय के बच्चे, ग्राम प्रधान ग्रामवासी सहित अन्य मतदाता सहभाग करेंगे।
 
Share:

7 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान में 40 बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर हुई कार्यवाही



 03 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश के साथ वेतन किया गया बाधित

देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश के क्रम में अर्हता दिनांक 01-01-22 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान तिथि 07-11-2021 को पर्यवेक्षक द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार बरहज एव सदर सहित 40 बी०एल०ओ० अनुपस्थित थे अथवा इनके द्वारा कोई कार्य नही किया गया, जिससे आयोग द्वारा नियत विशेष अभियान तिथि का कार्य प्रभावित हुआ। संबंधित बीएलओ  द्वारा निर्वाचन संबंधित महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों की अवहेलना के दृष्टिगत  उपजिलाधिकारी  सदर व बरहज  द्वारा सम्बन्धित अध्यापकों से उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी प्रदत्त निर्देश के क्रम में संबंधित अध्यापकों / अध्यापिकाओं / शि०मि० / अनुदेशक का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से बाधित करते हुए निर्देशित किया गया है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना साक्ष्यमय स्पष्टीकरण संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 03 दिवस के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
     यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने दी है तथा यह बताया है कि विधानसभा सदर में अनुपस्थित बीएलओ में ममता पाण्डेय, सुजीत कुमार, राकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, सत्यम द्विवेदी, दीनानाथ मौर्य, नागेश कुमार, आनन्द पटेल, राघवेन्द्र सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, उमेश यादव, बिंदु चौरसिया, अश्वनी कुमार यादव, सुनिल गिरि, सुधान्शु शर्मा, गणेश यादव तथा अवनीश शुक्ला शामिल है।
      इसी प्रकार बरहज विधानसभा में अनुपस्थित बीएलओ में गुडिया तिवारी, प्रियका मिश्रा, शमीम फातमा, कमलेश यादव, रवि भूषण सिंह, रघुनाथ, श्वेता राय, मंजू यादव, प्रवीण कुमार दीक्षित, बृजेश कुमार यादव,रिता यादव, रवि प्रकाश पाठक, ध्यानमती देवी, रवि प्रकाश सिंह,कुलदीप गौड, मधुसूदन मिश्रा, सुमन सिंह, सुधा सोमती, राकेश कन्नौजिया, हरिशंकर सिंह कुशवाहा, श्वेता कुशवाहा, अशोक कुमार बारी सम्मिलित है।

Share:

पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु नवीन समय-सारणी जारी


देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी  लाल बहादुर जैसवार ने बताया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे समस्त वर्गों हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र हित में समुचित अवसर प्रदान करते हुए छात्र / छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन करने एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारण हेतु द्वितीय चरण की नवीन समय-सारणी जारी की गयी है।
     छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किए जाने की तिथि पूर्वदशम  (9-10 कक्षाओं) हेतु 19 नवंबर तथा दशमोत्तर कक्षाओं हेतु 30 नवंबर तक निर्धारित है।आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र / छात्राओं द्वारा वाछित संलग्नको सहित संस्था / विद्यालय में जमा करने की तिथि पूर्वदशम हेतु आवेदन पत्र भरने के 03 दिन के अन्दर विलम्बतम् 22 नवम्बर, 2021 तक तथा दशमोत्तर हेतु आवेदन पत्र भरने के 03 दिन के अन्दर विलम्बतम 02 दिसम्बर, 2021 तक निर्धारित है। छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना द्वारा समस्त वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्थाओं में जमा करने की तिथि पूर्वदशम हेतु 23 नवंबर तथा  दशमोत्तर हेतु 03 दिसंबर तक निर्धारित है। 
      जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्तिम तिथि का इन्तजार न करते हुए समस्त पूर्वदशम / दशमोत्तर संस्थाओं  समस्त वर्ग के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति पोर्टल पर द्वितीय समय सारणी के अनुसार आनलाईन आवेदन करते हुए सम्बन्धित अभिलेख अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न करते हुए अपनी संस्था में जमा करें और संस्था अभिलेखों का मिलान करते हुए निर्धारित समयान्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

Share:

राजकीय इंटर कालेज में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता


 देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। आज  राजकीय इंटर कालेज देवरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने स्लोगन और मतदान संबंधी क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों को बूथ पर ले जाकर  13,21,27 नंवबर को मतदाता सूची में नाम जॉच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो बीएलओ से आवश्यक फॉर्म लेकर आवेदन कर दें। नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।
  इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पीके शर्मा ने मतदान की शपथ दिलाई एवं उप प्रधानाचार्य श्री महेंद्र प्रसाद ने छात्रों को क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में भागीदारी कैसे सुनिश्चित करें,वोटर कैसे बने,एथिकल वोटिंग एवं लोकतंत्र में मतदाना के महत्त्व के बारे में बताया गया। छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से *उम्र अठारह है पूरी, मतदान है बहुत जरूरी, दारू लालच रुपये नोट, नही लेंगे करेंगे मन का वोट, बीएलओ से बात करेंगे, मतदाता हम अवश्य बनेंगे* जैसे स्लोगन बनाकर चुनाव प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रण लिया।
     कार्यक्रम में स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, रमाकांत मिश्रा शिक्षक,असीम कुमार चौधरी, रमेश सिंह, वरिष्ठ सहायक  मनीष कुमार गौंड, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शालिनी मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Share:

काया कल्प तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन


जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के तर्ज पर आंगनबाडी केन्द्रों का होगा कायाकल्प-जिलाधिकारी

देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के तर्ज पर आंगनबाडी केन्द्रों का कायाकल्प किया जायेगा। प्रत्येक विकास खण्ड में चयनित 5-5 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कायाकल्प का कार्य प्रथम चरण में किया जायेगा, जिससे केंद्र पर आने वाले बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिले और उनका समग्र विकास हो सके।
       उक्त बातें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन के गांधी सभागार में यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों का माहौल बच्चों के मनोवृत्ति व मनोभावों के अनुकूल होना चाहिये। वहां पर बाल मैत्रिक शौचालय, पेयजल, वाल पेन्टिग आदि होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि जनपद में नये निर्मित हो रहे 52 केन्द्रों को दिनांक 20 नवम्बर, 2021 (विश्व बाल दिवस) के अवसर पर हैण्डओवर करा दिया जाएगा।
        इस अवसर पर यूनिसेफ के राज्य प्रमुख अमित मेहरोत्रा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों/गर्भवती/धात्री तथा किशोरी बालिकाओं को पोषण परामर्श व ताजा भोजन को दृष्टिगत रखते हुए वहां के वातावरण को हाईजेनिक व स्वच्छतापूर्ण तथा व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखा जाता है कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान न दिये जाने के कारण बच्चों को तमाम प्रकार की समस्यायें आती हैं। जल एंव स्वच्छता अधिकारी कुमार विक्रम ने काया कल्प तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यशाला में आंगनबाड़ी निर्माण के अंतर्गत शौचालय, वाश-बेसिन, ग्रुप हैण्ड वाश, बाल मैत्रिक शौचालय, रैम्प, पाथ वे, वेन्टिलेशन, सतत नल जल आपूर्ति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।   
    इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित यूनिसेफ के पदाधिकारियों व अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
     उक्त कार्यशाला में समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, विकास खण्डों के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अवर अभियन्ता व जनपद में वर्तमान में निर्माणाधीन केन्द्रों से सम्बन्धित सचिव व ब्लाक के तकनीकी सहायक उपस्थित थे। 

Share:

सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित जनता ने हाईवे किया जाम


जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास हाईवे पर कार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि  श्वसुर घायल हो गए । मौत से गुस्साएं परिजनों व आसपास के लोगो ने शव को मौके से लाकर लाइनबाजार थाने के पास भड़सरा मोड़ पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर वाहनों को लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने करीब दो घंटे तक आक्रोशित जनता को किसी तरह से समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा निवासी 32 वर्षीय सिकंदर सोनकर अपने श्वसुर जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगांवा निवासी 60 वर्षीय बांकेलाल सोनकर के साथ बाइक से नेवादा निवासी पन्ना लाल सोनकर के यहां शादी के लिए लड़की देखने गए थे। वहां से करीब साढ़े तीन बजे लौटते समय नेवादा गांव में ही निर्माणाधीन फोरलेन पर तेज रफ्तार कार (स्विफ्ट) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सिकंदर सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। बांकेलाल सोनकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। खबर लगते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बांकेलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस कार कब्जे में लेकर थाने लाई। हादसे से आक्रोशित रामनगर भड़सरा के सैकड़ों लोगों ने करीब साढ़े चार बजे थाने के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। भीड़ उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रही थी। एएसपी (सिटी) डाक्टर संजय कुमार, सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, सीओ (सिटी) जितेंद्र दुबे के समझाने-बुझाने पर करीब छह बजे रास्ता जाम समाप्त हो गया। 
Share:

बैंक जा रही छात्रा का सरेराह अपहरण



जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार बैंक में पैसा जमा करने के लिए निकली रास्ते से लड़की का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने अपहरण किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन दूसरे दिन तक भी छात्रा का कही पता नहीं चल सका।  जबकि लड़की ने अपने परिजनों को दो बार अपहरण किए जाने की सूचना फोन से दिया।

जानकारी के अनुसार एक गांव की 19 वर्षीय स्नातक की छात्रा मंगलवार को अपराहन मल्हनी बाजार के बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा करने के लिए घर से अकेले निकली थी। लेकिन वह शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।और सूचना मल्हनी बाजार में तैनात पुलिस को दिया।  काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला और परिजनों ने छात्रा के अपहरण की जाने की सूचना शाम को छात्रा के पिता ने लिखित तहरीर  पुलिस को दी। लेकिन मल्हनी बाजार में तैनात पुलिस सक्रिय नहीं हुई । उसके बाद रात को आठ बजे छात्रा ने अपने पिता को मोबाइल पर फोन किया,बताया कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर एक कमरे में बंद किया है । उसके बाद मोबाइल बंद हो गया ।फिर बुधवार को सुबह 8 बजे उसी नंबर से लड़की के पिता के मोबाइल पर कॉल आता है, लड़की बतायी कि उसे किसी सुनसान स्थान पर रखा है और कमरे के बाहर कुछ लोग खड़े हैं ।लेकिन पता मुझे नहीं मालूम है। उसके बाद फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है। छात्रा के पिता ने कहाँ कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है । और अनहोनी की आशंका जताई।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह का कहना है की प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही मामला साफ हो जाएगा। 
Share:

जौनपुर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 21 बोगी पलटी मालगाड़ी की




जौनपुर । गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलट गईं। इसके चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग जाम हो गया है। रूट की ट्रेनों को जगह-जगह पर खड़ा किया गया है। जानकारी के अनुसार, मुगलसराय से कोयला लगने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। अचानक कुछ बोगी बीच से ट्रैक से उतर गईं। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगी पलट गईं। हालांकि चालक एके चौहान और गार्ड संजय यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम हो गया है। महामना एक्सप्रेस, सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी पैसेंजर बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्री परेशान हैं। 
Share:

सदर सांसद रवि किशन शुक्ला पहुंचे गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर छठ व्रतियों की टोकरी उठाएं




गोरखपुर ।आप को बता दें  गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला छठ पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पहुंचे जहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु छठ पर्व पर पूजा अर्चना कर रहे थे। सांसद रवि किशन शुक्ला भी छठ पर्व की टोकरी को उठाकर भीम सरोवर के परिसर में घूमते नजर आए अगर हम बात करें सदर सांसद रवि किशन की तो छठ पर्व के 1 दिन पहले ही सदर सांसद रवि किशन गोरखपुर पहुंच गए और गोरखपुर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर गोरखपुर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया उसके बाद आज सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर बने पूजा स्थलों का सदर सांसद ने निरीक्षण किया साथ ही साथ लोगों को छठ पर्व की बधाई भी दी अगर हम बात करें सांसद रवि किशन की तो अभी सदर सांसद रवि किशन शुक्ला गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर हैं जहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु छठ के पर्व पर पूजा अर्चना कर रहे हैं गौरतलब बात यह है कि सांसद रवि किशन भी छठ की टोकरी को उठाकर सरोवर पर घूमते हुए नजर आए।
Share:

बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर



जौनपुर। बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंचल सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के 39 साल पुराने मामले में वारंट जारी होने पर बुधवार को एसीजे प्रथम कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने व्यक्तिगत बंध पत्र पर चंचल को रिहा कर दिया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 नवंबर तिथि नियत की है। चंचल सिंह पुराने समाजवादी चिंतक और अव्यवस्था के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद करने वाले नेता रहे हैं।
2 मार्च 1982 को चंचल अपने पैतृक आवास महाराजगंज के ब्लॉक मुख्यालय पर कुछ लोगों के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान उनके पुराने परिचित भारत यादव जा पहुंचे। भारत सीमेंट का परमिट न मिलने से परेशान थे। परमिट देने का अधिकार मजिस्ट्रेट के पास था। इसी दौरान उस समय के जिलाधिकारी टीडी गौड़ विकासखंड का मुआयना करने जा पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक चंचल के साथ मौजूद भारत ने कलेक्टर से चार बोरी सीमेंट के लिए अनुरोध किया। इसको लेकर कुछ विवाद हो गया। चंचल व डीएम के बीच तल्ख लहजे में बहस हो गई। चंचल की मानें तो इस मामले में समझौता भी हो गया था।उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया कि वे विकास खंड अधिकारी महाराजगंज के कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। चंचल सिंह बिना किसी आज्ञा के कार्यालय में घुस गए।अधिकारियों से बाताकही की और सवा घंटे तक सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी का अपमान किया।मामले में पुलिस ने विवेचना कर 13 अप्रैल 1982 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।बाद में उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ। 8 नवंबर 2017 को पुलिस ने चंचल को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। 16 दिसंबर 2017 को चंचल के खिलाफ आरोप तय हुआ।
बीच में कोरोना काल के बाद हाजिर न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था। 
Share:

बुधवार, 10 नवंबर 2021

धोखाधड़ी के आरोपित गुड्डू जलाली को मिली जमानत



    वाराणसी। धोखाधड़ी व कूटरचना कर मकान का बैनामा करा लेने के मामले में आरोपित को जमानत मिल गयी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने दीवानगंज (आदमपुर) निवासी मो. जलालुद्दीन खां उर्फ गुड्डू को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, तनवीर अहमद व विकास सिंह ने पक्ष रखा।
     प्रकरण के अनुसार आदमपुर निवासी अंजुम बानो ने अदालत के आदेश पर आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने 24 अप्रैल 2013 को मूल मकान मालिक सिराजुद्दीन से एक मकान का जुज भाग रकबा 877 खरीदा था। मकान क्रय करने के बाद नगर निगम से एक नया मकान नम्बर भी वादिनी के नाम से एलॉट हो गया और वादिनी का नाम उक्त भवन पर दर्ज हो गया। इस बीच उक्त मकान को अभियुक्तगण जलालुद्दीन खां उर्फ गुड्डू, जैनुल आब्दीन, कमरुद्दीन, महबूबे जमाल, मुमताज अहमद, व गुलाम सरवर ने आपस मे साजिश रचकर मकान के मूल नम्बर को दिखाते हुए उक्त भवन को 6 सितम्बर 2016 को बैनामा करा लिये। इसकी जानकारी जब वादिनी को हुई तो उसने अभियुक्तों से विरोध जताया तो उनलोगों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही पांच लाख रुपए देने पर उक्त मकान का बैनामा उसके हक में करने की बात की। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गयी कि आरोपित ने रजिस्टर्ड बैनामा कराया है। जिसका साक्ष्य भी पत्रावली में उपलब्ध है। साथ ही इस संबंध में सिविल का एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। बावजूद इसके सिविल के मुकदमे को आपराधिक रंग देने के लिए फर्ज़ी कथानक के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा कि उक्त प्रकरण में हिस्सेदारी का विवाद है। जिसको लेकर सिविल जज की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। मामले के तथ्य व परिस्थितियों को देखते हुए आरोपित की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

Share:

डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित,घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

    देवरिया। रुद्रपुर  छठ महापर्व की आस्था रुद्रपुर नगर व देहात क्षेत्रो  रामलक्षन, करिहवाँ घाट, लुअठही, खोरमा कन्हौली आदि घाटों पर बिखर गई है. घाटों पर हर तरफ श्रद्धालु दिखे और महापर्व मनाया गया।सेमरौना रिवर फ्रंट के घाटों पर श्रद्धालु सूप पर फल, ठेकुए, कसार सजाकर पहुंचे। इन्हें छठी मइया को अर्पित किया गया।श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।सेमरौना घाट में भीड़ देखने को ऐसी मिली की सुई तर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। छठ व्रतियों में चहल पहल व दिलों में प्रसन्नता की लहर देखने को मिल रही थी। श्रद्धालु दंडवत अपने घर से छठ गंगा घाट जाते दिखे और माताओं बहनों के मुंह से मधुर गीतों के साथ पुआ – पकवान बनाते नजर आ रहे थे।दौड़ा में फल के साथ सुप लेकर गंगा घाट गए और वही दिल से डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर मनोकामनाएं बता कर पूजा अर्चना करते नजर आए। जिसमें गिने-चुने बच्चे आतिशबाजी के साथ धूम-धड़ाके करते नजर आए। नवयुवक और नवयुवती सेल्फी के साथ मीठी मुस्कान भरकर आनंद उठाते नजर आए।
Share:

भाजपा के त्रिदेव जिताएंगे बुथ, पार्टी पूर्णतः इलेक्शन मोड में- डॉक्टर अंतर्यामी सिंह

 देवरिया। भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर देहात मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के प्रभारी व जिला मंत्री अरविंद पांडेय ने मंडल का वृत्त लेते हुए कहा कि पार्टी का निर्देश है कि हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए कार्य के मूल मंत्र पर काम किया जाना चाहिए। इसी मंत्र पर पार्टी आज कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह ने कहा कि बूथ प्रभारी बूथ अध्यक्ष व बीएलए 2, पार्टी के त्रिदेव हैं। जिनको बुथ जिताने की जिम्मेदारी है। त्रिदेव की मजबूती ही पार्टी की असली मजबूती है। सेक्टर या शक्ति केंद्र पार्टी के लिए बहुत ही अहम है। जिसका संज्ञान प्रदेश और देश स्तर पर लिया जाता है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदाता बनाए जाने चाहिए। जिसको वोट में बदला जा सके। इस अवसर पर रमेश सिंह क्षेत्रीय संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन उदय भान सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्रा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष संगम धर द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राम संतोष शुक्ला, दिलीप जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष शिरोमणि त्रिपाठी, रामजतन पुजारी, राम सुधारे पासवान अंकुर सिंह पंकज सिंह रामलाल सिंह रोहित सिंह, अरुण कुमार सिंह डिम्पुल, जनार्दन त्रिपाठी, हरे राम द्विवेदी ,बालेंद्र त्रिपाठी, अनुराधा पांडेय, अनिल गुप्ता ,सीताराम यादवआदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री अनिरुद्ध चौधरी ने किया
Share:

फरार चल रहे दो अभियुक्त 1 तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता -रामविलास गौतम


थाना पाली  हरदोई 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय के सर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद महोदय के कुशल नेतृत्व में दि  8/11/2021 को समय 16:35 पर थाना पाली संजय पांडे सहित  पुलिस टीम थाना पाली पंजीकृत मु0 अ0स0
457/2021 धारा 147/149 
12/294/307/504 से सुसंगत धाराओं में वांछित अवयुक्त
1 अली वारिस पुत्र एजाज खा उम्र 21 वर्ष
2 अतीक पुत्र रफीक उम्र 26 निवासी ग्राम निजामपुर थाना पाली जिला हरदोई को मुखबिर की सूचना पर दलेल पुलिया  भरखनी ‌पचदेवरा रोड पर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त अली वारिस पुत्र एजाद खा उपरोक्त के पास से
एक देसी तमंचा 315 बोर एक आदत जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद करने में पाली पुलिस ने सफलता हासिल की
Share:

संपन्न हुआ महमूदाबाद मे समाधान दिवसमहमूदाबाद

रिपोर्टर- रामविलास गौतम

   सीतापुर । महमूदाबाद तहसील के मीटिंग हाल में एस डी एम दिव्या ओझा की अधयक्षता में  सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें 14 अधिकरियों की अनुपस्थिति पर एस डी एम हुईं नाराज़ और कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए इस्टोनो को निर्देशित किया उन्होंने प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने की हिदायत देते हुए अपने स्थान पर मातहत अधिकारी को भेजने पर भी नाराज़गी ज़ाहिर की एस डी एम दिव्या ओझा ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 प्रार्थनापत्र राजस्व के 6 विकास के और 6 पुलिस विभाग से कुल 22 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए इस अवसर पर तहसीलदार मनीष कुमार,बी डी ओ रामपुर मथुरा अमित शुक्ला, ई ओ नगर पंचायत पैंतेपुर बबलू कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर शांतनु सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह,के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
Share:

प्रियंका गांधी चित्रकूट में करेंगी बड़ी रैली

लखनऊ

प्रियंका गांधी चित्रकूट में करेंगी बड़ी रैली 

17 नवंबर को चित्रकूट में कांग्रेस की रैली

बुंदेलखंड के नेताओं को रैली की जिम्मेदारी।
Share:

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रखा मौन उपवास

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रखा मौन उपवास

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में बैठे मौन उपवास पर

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित कई नेता भी मौजूद

10 नवम्बर को कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प जनसभा को अनुमति ना मिलने पर रखा उपवास

अब 11 नवंबर को होगी कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प जनसभा

कानून व्यवस्था के नाम पर नहीं दी गई कांग्रेस को परमिशन

डरी और घबराई सरकार को कल और डराएगी कांग्रेस: हरीश रावत।
Share:

यूपी के वन विभाग में बड़े-बड़े चल रहे खेल

लखनऊ

यूपी के वन विभाग में बड़े-बड़े चल रहे खेल

जिसे सीएम ने पोस्टिंग दी मंत्री ने सस्पेंड किया

पलिया में डीएफओ समीर वर्मा सस्पेंड किए गए

बिना सीएम के अनुमोदन के मंत्री ने सस्पेंड किया

तबादलों को लेकर भी CM कार्यालय-मंत्री में खींचतान 

समीर वर्मा को एक महीने पहले बरेली DFO बनाया था

दारा सिंह और प्रमुख सचिव ने नहीं जारी किया आदेश

कोर्ट के बहाने से समीर वर्मा को निलंबित कर दिया

वन मंत्री दारा चौहान तबादले की फाइल दबाए बैठे हैं

एक माह पहले CM ने 10 DFO के तबादले किए थे।
Share:

सीडीओ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की



देवरिया (सू0वि0) 10 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज  विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत द्वितीय किश्त निर्गत करने हेतु कुल 149 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 08, बनकटा 18 बरहज 27, भागलपुर 10, भलुअनी 13, भटनी 05,भाटपाररानी 01, सदर 01, गौरीबाजार 13,लार 09, पथरदेवा 14, रुद्रपुर 10, सलेमपुर 19 एवं तरकुलवा 2 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मनरेगा भुगतान के सम्बना में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
     प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्मत करने हेतु कुल 235 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 27, बनकटा 31, बरहज 09, भागलपुर 21, भलुअनी 03, भटनी 07, भाटपाररानी 06, सदर 10, देसही देवरिया 19, गौरीबाजार 12. लार 25, पथरदेवा 10, रामपुर कारखाना 18, रुद्रपुर 19, सलेमपुर 15 एवं तरकुलवा 03 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये। दिनांक 16.11.2021 तक प्रत्येक दशा में प्रगति 98 प्रतिशत तक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। 
     मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु लम्बित है। एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्स भुगतान हेतु 12 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
    पशुपालन विभाग एवं आपरेशन कायाकल्प अस्थाई पशु आश्रय स्थल हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने विकासखण्ड में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ले यदि बारिस उपरान्त किसी आश्रय स्थल को मरम्मत की आवश्यक्ता है तो तत्काल करा लिया जाये। विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत CHC एवं PHC में से के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें दिनांक 16.11.2021 तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये।  

Share:

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

पद्म विभूषण से सम्मानित हुए पंडित छन्नू लाल मिश्र


वाराणसी । किराना घराना, बनारसी गायकी और ठुमरी के प्रतिष्ठित गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित छन्नूलाल मिश्र को सम्मानित किया.
Share:

नगर पालिका के अध्यक्ष एवं एक अन्य पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमले

  गोरखपुर ।  पीपीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष गंगा जैसवाल एवं एक अन्य ब्यक्ति शशिभूषण पासवान धारदार जानलेवाहमले मे  गम्भीर रुप से घायल हो गये है ,घटना सोमवार दोपहर बाद की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज निवासी चैयरमैन गंगा जैसवाल अपने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह के लक्ष्मीपुर (सूरस )स्थित आवास पर उनसे मिलने जारहे थे उसी दौरान घात लगाये हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना को निजी/चुनावी रंजिश से जोड़ कर देखा जारहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कैम्पियरगंज कोतवाल दिलीप कुमार शुक्ल ने तत्काल घेरा बंदी कर कुछ देर मे ही हमला के आरोपी कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस मामले की तह तक पहुचने की छानबीन में जुट गई है  । कोतवाल ने बताया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है शेष सभी दोषी अन्य हमलवरों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी और समुचित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी ।  इधर चैयरमैन गंगा जैसवाल की स्थिति गम्भीर होने की स्थिति में कैम्पियरगंज सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.। श्री जायसवाल को देखने  क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उचित इलाज के सम्बन्ध मे जिले के महकमे से बातचीत भी किया। घटना के सम्बंध में लक्ष्मीपुर भरटोलिया थाना कैम्पियरगंज निवासी,आरोपित रामनयन, अर्जुन , सीताराम ,पुत्र फेकू ,श्याम लाल, भग्गू , गंगा , आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मे चेयरमैन की गाड़ी को भी हमलवरों ने तोड़ फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है ।जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन हमलावरों को उठा लिया है तथा अन्य की पूरी सरगर्मी से तलाश मे लगी हुई है शीघ्र ही शेष अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी होने की संभावना है ।
Share:

प्रतापगढ़ में आईएएस के भाई की पीट-पीट कर हत्या,


प्रतापगढ़ में आईएएस के भाई की पीट-पीट कर हत्या,

इलाज के दौरान आईएएस के भाई अश्वनी शुक्ला की मौत,

केजीएमयू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत,

उधार पैसा मांगने पर गांव के युवक ने सुबह डंडे से था पीटा,

इलाज के दौरान शाम को हुई मौत,

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

मृतक के भाई राकेश शुक्ला है आईएएस,

महेशगंज थाना के पूरेहरिकेश गांव की घटना,
Share:

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भाजपा के सहयोगी ने कहा ,राम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे।

प्रयागराज । भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। निषाद ने कहा है कि भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि वो पुत्रेष्टि यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि के बेटे थे। संजय निषाद का कहना है कि भगवान राम को राजा दशरथ का तथाकथित पुत्र कहा जा सकता है, लेकिन वो वास्तविक बेटे नहीं थे। 


संजय निषाद के मुताबिक राजा दशरथ को जब कोई संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ कराया था. ये यज्ञ सिर्फ कहने के लिए ही था। कहा जाता है कि श्रृंगी ऋषि द्वारा खीर दिए जाने से राजा दशरथ की तीनों रानियों के पुत्र पैदा हुए थे, जबकि हकीकत ये है कि खीर खाने से कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती।

Share:

सांसद कमलेश पासवान ने नगर के सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट के छठ घाट स्थल की तैयारियों को देखा,

देवरिया।रुद्रपुर सोमवार को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने नगर के सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट के छठ घाट स्थल की तैयारियों को देखा, इस दौरान एसडीएम संजीव उपाध्याय चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।छठ त्योहार पर नगर के सेमरौना घाट दुग्धेश्वर नाथ मंदिर शीतला मन्दिर समेत कई अन्य पोखरियो पर छठ पूजा को लेकर लोग बेदी बनाने और उसकी रँगाई कर तैयारियां कर रहे है। बथुआ रिवर फ्रंट पर हजारो श्रद्धालु महिलाएं बुधवार को सूर्य आराधना के लिए जुटेगी जिसको लेकर नगर पंचायत पहले से ही साफ सफाई पथ और प्रकाश की व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटा हुआ है। सोमवार को सांसद कमलेश पासवान ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ सफाई की व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्देश दिया। और विस्तृत चर्चा की। छठ पूजा को लेकर नरायनपुर पचलड़ी, करिहवाँ घाट,  रामलक्षन पकड़ी बाजार मदनपुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर भी तैयारियां जोरों पर है।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, तेज प्रताप गुप्ता विनोद गुप्ता, जनार्दन राव,रामसुधारे पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,


Share:

सोमवार, 8 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ कानपुर का दौरा करेंगे,

लखनऊ



बढ़ते जीका वायरस को देखते हुए कानपु(र जाएंगे CM,

सीएम योगी 10 नवम्बर को कानपुर में करेंगे बैठक,

KDA हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम,

मामले पर सीएम ने स्वास्थ्य विभाग से मंगाई रिपोर्ट,

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सुरेश खन्ना बैठक में रहेंगे।
Share:

्उत्तर प्रदेश की मुख्य खबरें।




➡दिल्ली- उपहार सिनेमा अग्निकांड मामला, पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषियों की सज़ा का ऐलान किया, सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में सजा, अंसल बंधुओं को 7 साल की सज़ा सुनाई, कोर्ट ने 2.25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।

➡दिल्ली- JUSTDIAL और दिल्ली क्राइम ब्रांच को नोटिस, दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया, अवैध जिस्मफरोशी के मामले में नोटिस जारी।

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का बयान, कैराना में पलायन का दर्द सरकार ने महसूस किया, अपने प्रदेश में पलायन करना पड़े तो सबसे दु:खद, योगी सरकार ने सबका ध्यान रखा है- दिनेश, 2022 के चुनाव में भाजपा नंबर एक पर रहेगी, सपा की बसपा और कांग्रेस से टक्कर होगी-दिनेश, डॉ संजय निषाद भाजपा के सहयोगी हैं- दिनेश, उनकी मांग पर पार्टी बैठकर बात करेगी- दिनेश, नोटबन्दी सफल रही, दुनिया ने उसे सफल माना, कोरोना काल में केवल भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत रही, विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं बचा है- दिनेश।

➡लखनऊ- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान, अवैध धर्मान्तरण मामले में गिरफ्तारी- ADG, एटीएस ने अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया-ADG, उमर गौतम का बेटा है अब्दुल्ला- एडीजी LO, ये फंडिंग के कामकाज को देखता है- एडीजी, जांच में 100 करोड़ आने का खुलासा हुआ, उमर गौतम,कलीम की संस्था में रकम आई, रकम से सम्बंधित दस्तावेज नहीं दे पाए-ADG, 75 लाख की रकम अब्दुल्ला के अकाउंट में आई, 17 लाख विदेशों से फंडिंग की गई- एडीजी एलओ, हवाला व अन्य माध्यमों से रकम पहुंची है-एडीजी, रकम को मनमाने ढंग से खर्च किया जाता था-ADG, अब्दुल्ला धर्मान्तरण करने वाले लोगों मे रकम पहुंचाता था, मामले में अबतक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी।

➡लखनऊ- AAP सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महंगाई से जीना मुहाल हो गया- संजय सिंह, मंहगाई से लोग परेशान हो गए हैं- संजय, सरसों की तेल, डीजल-पेट्रोल महंगा- संजय, खरीदारी में किलो से लोग पौव्वा पर आए-संजय, नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था टूटी थी-संजय, नोटबंदी के दिन से ही महंगाई शुरू हुई थी-संजय, पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता से लूट- संजय, 2014 में कच्चा तेल 105 डालर/बैरल था-संजय, 2014 में पेट्रोल करीब 71 रुपए/लीटर था-संजय, आज कच्चा तेल 83 डालर/ बैरल है-संजय सिंह, आज पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर जा चुका- संजय, पेट्रोल-डीलल के नाम पर जनता से लूट- संजय, 23 लाख करोड़ रुपए की लूट की गई- संजय, डीजल-पेट्रोल को GST के दायरे में लाया जाए-संजय, AAP की मांग डीजल-पेट्रोल GST दायरे में हो-संजय।

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेन्टर, अभिसूचना मुख्यालय में होगा मॉनीटरिंग सेन्टर, न्यूज एक्सट्रेटर,डाटाबेस्ड एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की व्यवस्था होगी, भारत सरकार की संस्था NISG को सौंपी जिम्मेदारी, अभिसूचना तंत्र मज़बूत करने के निर्देश दिए गए, कानून एवं व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश।

➡लखनऊ- सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में प्रदर्शन, सपा विधायक के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक के आमरण अनशन के स्थल पर किया प्रदर्शन, हमारे विधायक की मांगे पूरी हों- महिलाएं, मांग पूरी होने तक विधायक के समर्थन में धरना देंगे।

➡लखनऊ- युवक की सिर कूचकर निर्मम हत्या, घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला शव, फॉरेंसिक,डॉग स्क्वायड टीम मौके पर, कुछ साल पहले पत्नी की भी हुई थी संदिग्ध मौत, बन्थरा क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा का मामला।

➡लखनऊ- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का ट्वीट, ‘अलीगढ़ के चंडौस की हर गली में सम्मान मिला’, हर कदम पर स्नेह,हर दिल में प्यार मिला-शर्मा, हर चेहरे पर अपनापन दिखा- एके शर्मा।

➡शामली- कैराना में CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन, पलायन करने वाले सभी परिवार वापस लौटे-CM, जिन्हें नुकसान हुआ उनको मुआवजा मिलेगा-CM, कैराना में विश्वास लौटा है- सीएम योगी, प्रताड़ितों को सरकार मुआवजा देगी- CM, सरकार की पहल के बाद लोग घर लौटे-CM, 'बिना भेदभाव विकास को अंजाम तक पहुंचाएंगे', अगर पीड़ित हिन्दू है तो मिलना गुनाह नहीं-CM, 'कैराना में हिन्दूओं को प्रताड़ित किया गया था', कैराना से किया गया वादा पूरा किया-CM, कैराना के विकास के लिए निरंतर काम-CM, कैराना कभी व्यापार का केंद्र था- CM, अपराध-अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस-CM, सबको सुरक्षा का भरोसा दिलाने आया हूं-CM, कैराना की मांगें पूरी करने आया हूं- CM, अपराधी,माफिया पलायन को मजबूर हुए-CM, पहले विकास का मतलब एक परिवार होता था-CM, पहले झूठे मुकदमों में फंसाया जाता था- CM, 'विधायक,सांसद पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे', पहले दंगाइयों को सम्मानित किया था-CM, हमारी सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ-CM, 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया-CM, 6 हजार रुपए किसान के खाते में आता है-CM।

➡फर्रुखाबाद- जिला जेल में मृत बंदी की चिट्ठी हुई वायरल, मृतक बंदी संदीप ने डीएम को पत्र लिखा था, जेल अफसरों पर सही इलाज न कराने का आरोप, कई बंदियों ने नाम लिखकर की थी शिकायत, जेल में बवाल के बाद मृतक का पत्र आया सामने, साथी की मौत के बाद जेल में भड़का था बवाल, त्रिस्तरीय जांच कमेटी करेगी पूरी जांच-DG जेल, जिला जेल में DG जेल ने कराया सीन रिक्रिएशन, मृतक बंदी की गोली लगने से हुई मौत-डीजी जेल।

➡उन्नाव- तहसील दिवस पर पीड़ित का जमकर हंगामा, SDM पर परिवार ने अभद्रता का आरोप लगाया, जमीनी विवाद को लेकर फरियाद लगाई थी, तहसील गेट पर धरने पर बैठा परिवार, सीओ एसडीएम पीड़ित को मनाने में लगे, पीड़ित का कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है- SDM, जमीन पर तुरंत कब्जा मांग रहा परिवार- SDM, सफीपुर तहसील परिसर का मामला।

➡कानपुर- दलित की पीट-पीटकर हत्या का मामला, ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ,जिलाध्यक्ष की बैठक, प्रधान मनीष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष मांग, खंड विकास अधिकारी चौबेपुर को सौंपा ज्ञापन, चौबेपुर थाने के पनऊपुरवा गांव का मामला।

➡संभल- जमीन पर कब्जा करने को लेकर महिला की हत्या, कोर्ट का स्टे होने के बावजूद दबंग कर रहे थे कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में महिला की हत्या का आरोप, पुलिस से मिलकर जमीन पर कर रहे थे कब्जा, संभल के नगलिया कठैर गांव का मामला।

➡वाराणसी- काशी में 3 दिवसीय संस्कृति संसद का आयोजन, 12 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा संस्कृति संसद, देश-विदेश से संस्कृति संसद में शामिल होंगे विद्वान, देश की संस्कृति को लेकर 3 दिनों तक होगा मंथन, पीएम मोदी,गृहमंत्री,सीएम योगी को भेजा गया आमंत्रण, धर्मांतरण,घर वापसी जैसे मुद्दों पर होगी अहम चर्चा।

➡रामपुर- गंज कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल पर केस, स्वामी विवेकानंद के चेयरमैन पर भी केस, महिला ने लगाया रेप,मारपीट करने का आरोप, कल महिला ने दी थी आत्मदाह करने की धमकी, महिला आयोग को भी लिखकर भेजी थी शिकायत, रुपयों के लेंनदेन को लेकर चल रहा है विवाद, रामपुर के सिविल लाइन में दर्ज हुआ केस।

➡आगरा- कालाबाजारी,डीएपी न मिलने पर किसानों का आक्रोश, सैया इरादतनगर मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, कई दिनों से डीएपी किल्लत से परेशान हैं किसान, मौके पर किसानों को समझाने बुझाने पहुंची पुलिस, इरादतनगर थाने के सहकारी समिति का मामला।

➡आगरा- डीएपी खाद की भारी कमी, खाद पाने के लिए किसान परेशान, किसानों को नहीं मिल पा रही खाद, किसानों में जबरदस्त नाराजगी, किसानों की लगी हुई है लंबी लाइनें, बरोली अहीर समिति ऑफिस पर पुलिस तैनात।

➡अमेठी- रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला, मानसिक रूप से विचित्र था मृतक युवक, GRP पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अकबर गंज रेलवे स्टेशन के पास का मामला।

➡शाहजहांपुर- सीएम योगी का शाहजहांपुर दौरा कल, दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम, सीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर, करीब 500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात।

➡अमरोहा- किशोरी से गैंगरेप का मामला आया सामने, 3 लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, पुलिस दो आरोपियों से कर रही पूछताछ, आदमपुर थाना क्षेत्र का मामला।

➡अमेठी- संदिग्ध हालत में युवती का शव बरामद, कुएं में पड़ा मिला युवती का शव, कल शाम से गायब थी युवती, जामो थाने के टिकरा गांव का मामला।
➡दिल्ली- उपहार सिनेमा अग्निकांड मामला, पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषियों की सज़ा का ऐलान किया, सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में सजा, अंसल बंधुओं को 7 साल की सज़ा सुनाई, कोर्ट ने 2.25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।

➡दिल्ली- JUSTDIAL और दिल्ली क्राइम ब्रांच को नोटिस, दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया, अवैध जिस्मफरोशी के मामले में नोटिस जारी।

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का बयान, कैराना में पलायन का दर्द सरकार ने महसूस किया, अपने प्रदेश में पलायन करना पड़े तो सबसे दु:खद, योगी सरकार ने सबका ध्यान रखा है- दिनेश, 2022 के चुनाव में भाजपा नंबर एक पर रहेगी, सपा की बसपा और कांग्रेस से टक्कर होगी-दिनेश, डॉ संजय निषाद भाजपा के सहयोगी हैं- दिनेश, उनकी मांग पर पार्टी बैठकर बात करेगी- दिनेश, नोटबन्दी सफल रही, दुनिया ने उसे सफल माना, कोरोना काल में केवल भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत रही, विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं बचा है- दिनेश।

➡लखनऊ- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान, अवैध धर्मान्तरण मामले में गिरफ्तारी- ADG, एटीएस ने अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया-ADG, उमर गौतम का बेटा है अब्दुल्ला- एडीजी LO, ये फंडिंग के कामकाज को देखता है- एडीजी, जांच में 100 करोड़ आने का खुलासा हुआ, उमर गौतम,कलीम की संस्था में रकम आई, रकम से सम्बंधित दस्तावेज नहीं दे पाए-ADG, 75 लाख की रकम अब्दुल्ला के अकाउंट में आई, 17 लाख विदेशों से फंडिंग की गई- एडीजी एलओ, हवाला व अन्य माध्यमों से रकम पहुंची है-एडीजी, रकम को मनमाने ढंग से खर्च किया जाता था-ADG, अब्दुल्ला धर्मान्तरण करने वाले लोगों मे रकम पहुंचाता था, मामले में अबतक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी।

➡लखनऊ- AAP सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महंगाई से जीना मुहाल हो गया- संजय सिंह, मंहगाई से लोग परेशान हो गए हैं- संजय, सरसों की तेल, डीजल-पेट्रोल महंगा- संजय, खरीदारी में किलो से लोग पौव्वा पर आए-संजय, नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था टूटी थी-संजय, नोटबंदी के दिन से ही महंगाई शुरू हुई थी-संजय, पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता से लूट- संजय, 2014 में कच्चा तेल 105 डालर/बैरल था-संजय, 2014 में पेट्रोल करीब 71 रुपए/लीटर था-संजय, आज कच्चा तेल 83 डालर/ बैरल है-संजय सिंह, आज पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर जा चुका- संजय, पेट्रोल-डीलल के नाम पर जनता से लूट- संजय, 23 लाख करोड़ रुपए की लूट की गई- संजय, डीजल-पेट्रोल को GST के दायरे में लाया जाए-संजय, AAP की मांग डीजल-पेट्रोल GST दायरे में हो-संजय।

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेन्टर, अभिसूचना मुख्यालय में होगा मॉनीटरिंग सेन्टर, न्यूज एक्सट्रेटर,डाटाबेस्ड एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की व्यवस्था होगी, भारत सरकार की संस्था NISG को सौंपी जिम्मेदारी, अभिसूचना तंत्र मज़बूत करने के निर्देश दिए गए, कानून एवं व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश।

➡लखनऊ- सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में प्रदर्शन, सपा विधायक के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक के आमरण अनशन के स्थल पर किया प्रदर्शन, हमारे विधायक की मांगे पूरी हों- महिलाएं, मांग पूरी होने तक विधायक के समर्थन में धरना देंगे।

➡लखनऊ- युवक की सिर कूचकर निर्मम हत्या, घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला शव, फॉरेंसिक,डॉग स्क्वायड टीम मौके पर, कुछ साल पहले पत्नी की भी हुई थी संदिग्ध मौत, बन्थरा क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा का मामला।

➡लखनऊ- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का ट्वीट, ‘अलीगढ़ के चंडौस की हर गली में सम्मान मिला’, हर कदम पर स्नेह,हर दिल में प्यार मिला-शर्मा, हर चेहरे पर अपनापन दिखा- एके शर्मा।

➡शामली- कैराना में CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन, पलायन करने वाले सभी परिवार वापस लौटे-CM, जिन्हें नुकसान हुआ उनको मुआवजा मिलेगा-CM, कैराना में विश्वास लौटा है- सीएम योगी, प्रताड़ितों को सरकार मुआवजा देगी- CM, सरकार की पहल के बाद लोग घर लौटे-CM, 'बिना भेदभाव विकास को अंजाम तक पहुंचाएंगे', अगर पीड़ित हिन्दू है तो मिलना गुनाह नहीं-CM, 'कैराना में हिन्दूओं को प्रताड़ित किया गया था', कैराना से किया गया वादा पूरा किया-CM, कैराना के विकास के लिए निरंतर काम-CM, कैराना कभी व्यापार का केंद्र था- CM, अपराध-अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस-CM, सबको सुरक्षा का भरोसा दिलाने आया हूं-CM, कैराना की मांगें पूरी करने आया हूं- CM, अपराधी,माफिया पलायन को मजबूर हुए-CM, पहले विकास का मतलब एक परिवार होता था-CM, पहले झूठे मुकदमों में फंसाया जाता था- CM, 'विधायक,सांसद पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे', पहले दंगाइयों को सम्मानित किया था-CM, हमारी सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ-CM, 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया-CM, 6 हजार रुपए किसान के खाते में आता है-CM।

➡फर्रुखाबाद- जिला जेल में मृत बंदी की चिट्ठी हुई वायरल, मृतक बंदी संदीप ने डीएम को पत्र लिखा था, जेल अफसरों पर सही इलाज न कराने का आरोप, कई बंदियों ने नाम लिखकर की थी शिकायत, जेल में बवाल के बाद मृतक का पत्र आया सामने, साथी की मौत के बाद जेल में भड़का था बवाल, त्रिस्तरीय जांच कमेटी करेगी पूरी जांच-DG जेल, जिला जेल में DG जेल ने कराया सीन रिक्रिएशन, मृतक बंदी की गोली लगने से हुई मौत-डीजी जेल।

➡उन्नाव- तहसील दिवस पर पीड़ित का जमकर हंगामा, SDM पर परिवार ने अभद्रता का आरोप लगाया, जमीनी विवाद को लेकर फरियाद लगाई थी, तहसील गेट पर धरने पर बैठा परिवार, सीओ एसडीएम पीड़ित को मनाने में लगे, पीड़ित का कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है- SDM, जमीन पर तुरंत कब्जा मांग रहा परिवार- SDM, सफीपुर तहसील परिसर का मामला।

➡कानपुर- दलित की पीट-पीटकर हत्या का मामला, ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ,जिलाध्यक्ष की बैठक, प्रधान मनीष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष मांग, खंड विकास अधिकारी चौबेपुर को सौंपा ज्ञापन, चौबेपुर थाने के पनऊपुरवा गांव का मामला।

➡संभल- जमीन पर कब्जा करने को लेकर महिला की हत्या, कोर्ट का स्टे होने के बावजूद दबंग कर रहे थे कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में महिला की हत्या का आरोप, पुलिस से मिलकर जमीन पर कर रहे थे कब्जा, संभल के नगलिया कठैर गांव का मामला।

➡वाराणसी- काशी में 3 दिवसीय संस्कृति संसद का आयोजन, 12 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा संस्कृति संसद, देश-विदेश से संस्कृति संसद में शामिल होंगे विद्वान, देश की संस्कृति को लेकर 3 दिनों तक होगा मंथन, पीएम मोदी,गृहमंत्री,सीएम योगी को भेजा गया आमंत्रण, धर्मांतरण,घर वापसी जैसे मुद्दों पर होगी अहम चर्चा।

➡रामपुर- गंज कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल पर केस, स्वामी विवेकानंद के चेयरमैन पर भी केस, महिला ने लगाया रेप,मारपीट करने का आरोप, कल महिला ने दी थी आत्मदाह करने की धमकी, महिला आयोग को भी लिखकर भेजी थी शिकायत, रुपयों के लेंनदेन को लेकर चल रहा है विवाद, रामपुर के सिविल लाइन में दर्ज हुआ केस।

➡आगरा- कालाबाजारी,डीएपी न मिलने पर किसानों का आक्रोश, सैया इरादतनगर मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, कई दिनों से डीएपी किल्लत से परेशान हैं किसान, मौके पर किसानों को समझाने बुझाने पहुंची पुलिस, इरादतनगर थाने के सहकारी समिति का मामला।

➡आगरा- डीएपी खाद की भारी कमी, खाद पाने के लिए किसान परेशान, किसानों को नहीं मिल पा रही खाद, किसानों में जबरदस्त नाराजगी, किसानों की लगी हुई है लंबी लाइनें, बरोली अहीर समिति ऑफिस पर पुलिस तैनात।

➡अमेठी- रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला, मानसिक रूप से विचित्र था मृतक युवक, GRP पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अकबर गंज रेलवे स्टेशन के पास का मामला।

➡शाहजहांपुर- सीएम योगी का शाहजहांपुर दौरा कल, दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम, सीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर, करीब 500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात।

➡अमरोहा- किशोरी से गैंगरेप का मामला आया सामने, 3 लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, पुलिस दो आरोपियों से कर रही पूछताछ, आदमपुर थाना क्षेत्र का मामला।

➡अमेठी- संदिग्ध हालत में युवती का शव बरामद, कुएं में पड़ा मिला युवती का शव, कल शाम से गायब थी युवती, जामो थाने के टिकरा गांव का मामला।
Share:

किसानों का लखीमपुर खीरी मामला

 

CJI ने यूपी सरकार से पूछा पिछले 10 दिनों में क्या प्रगति हुई?
आपकी जो रिपोर्ट है उसमें कुछ भी नया नही है। आपकी रिपोर्ट में कुछ गवाहों और जांच की बात है। 

CJI ने पूछा लैब की रिपोर्ट, इलेक्ट्रनिक एविडेंस जैसा कुछ नही है।

यूपी की तरफ साल्वे ने कहा कि लैब रिपोर्ट 15 नवंबर को मिलेगी।

CJI ने पूछा कि मोबाइल फोन को लेकर आपने क्या किया?आप कह रहे है कि आशीष मिश्रा के मोबाइल फोन की जांच जारी है।

जस्टिस कोहली ने कहा कि और फोन भी होंगे और कितने फोन की जांच की जा रहे है? 
आशीष मिश्रा और गवाहों के फोन के अलावा आपने किसी का फ़ोन ट्रैक नही किया गया

क्या दूसरे आरोपियों ने मोबाइल का इस्तेमाल नही किया। साल्वे के कहा कि अन्य आरोपियों के पास मोबाइल फ़ोन नही था?

साल्वे ने कहा कि हमने अपनी रिपोर्ट मे आशीष के सेलफोन फोन की लोकेशन दिया है।
CJI ने कहा अन्य आरोपियों के सेलफोन कि लोकेशन कहां है?
आप रिपोर्ट के पैरा 7 कि बात कर रहे हैं। उसमें कुछ नहीं है।

साल्वे ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है।हमने मजिस्ट्रेट ने सामने बयान दर्ज कर लिए हैं। साक्ष्यों कि सामग्री भी रिकॉर्ड में लिया गया है।

साल्वे ने कहा कि CCTV से हमने आरोपियों के मौजूद होने कि स्थिति स्पष्ट कि है। 
घटना के समय काफी लोग मौजूद थे और हम दोनों FIR कि अलग-अलग जांच कर रहे हैं। कोई कोताही नहीं की जा रही है।

साल्वे ने कोर्ट को बताया कि कार से खींच को लोगों को मारा गया। जिसमें क्षेत्रीय लोग भी हैं और उस मामले में थोड़ी परेशानी आ रही है। लेकिन हम सावधानी से जांच कर रहे हैं।

जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा बाकी आरोपियों के CDR डिटेल कहाँ है?

साल्वे ने जवाब देते हुए कहा कि CDR हमारे पास है।

कोर्ट ने कहा कि SIT दोनों FIR के बीच अंतर ही नही कर पा रही है।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम इस मामले में हाई कोर्ट के।पूर्व जज को नियुक्त किया जाए जो मामले कि प्रतिदिन के आधार पर निगरानी करें।
कोर्ट के पंजाब हाई कोर्ट के पूर्व जज रंजीत सिंह और राकेश कुमार का नाम सुझाया।

CJI ने वकील हरीश साल्वे से कहा कि मृतक श्याम सुंदर के मामले में हो रही जांच में लापरवाही पर क्या कहेंगे?
कोर्ट ने यह सवाल घटना में मृतक श्याम सुंदर के वकील के अपने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसीय करने पर पूछा।

साथ ही पीठ ने मृतक श्याम सुंदर कि पत्नी कि के वकील से कहा मामला CBI को सौंपना कोई हल नहीं है।


CJI ने ममाले पर सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि यूपी सरकार अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस से पूरे मामले निगरानी कराने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर अपना जवाब दाखिल करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज रंजीत सिंह या राकेश कुमार को ज़िम्मा दिया जा सकता है।

साल्वे ने कहा कि जांच में पता चल कि पत्रकार कश्यप भी गाड़ी से कुचले गए। इसलिए उस FIR को किसानों की हत्या वाले FIR से जोड़कर जांच की जा रही है।

CJI ने कहा कि हम शुक्रवार 12 नवंबर को सुनवाई करेंगे
Share:

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब



देवरिया (सू0वि0) 08 नवंबर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित न रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बरहज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित न रहने पर  उप निदेशक कृषि, जिला प्रोबेशन अधिकारी,  परियोजना अधिकारी (डूडा), अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप एवं जिला खाद्य विपरण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि  उपरोक्त को स्पष्ष्टीकरण पत्र प्राप्ति के दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है कि वे किन कारणों से अनुपस्थित रहे । यह भी निर्देशित किया है कि  यदि स्पष्टीकरण दो दिन के अन्दर प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।    

Share:

कल 09 नवंबर को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 212 ग्रामों में आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस’


 देवरिया (सू0वि0) 08 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कल 09 नवंबर को जनपद के 212 ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व, पंचायती विभाग, विकास विभाग एवं पुलिसकर्मी गण उपस्थित रहेंगे, जो आने वाले सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के कर्मियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में काफी सुविधा होती है, जिससे समस्याओं की वास्तविक और गुणवत्ता पूर्ण समाधान मौके पर ही किए जाने में सुविधा होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में अपने चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत करें और उसका समाधान कराएं।    
      जनपद के जिन ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत करमुआ, धंधवार, इटहुरा मिश्र, बावनपाली गोसाई, दोगारी मिश्र,सजॉव, गढ़वा खास, धमौली, कोहरा, पिण्डी, चोरडिहा, सहियागढ, ़देसही देवरिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत  भरथापट्टी, डुमरी एकलाख, देवरिया बुद्धू खां, हरैया बसन्तपुर, नौतन हथियागढ़, रामपुर हीरामन, दुबौली, डिघवा पौटवा, कौलाछापर,  पथरदेवा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नोनिया पट्टी, बरईपट्टी, पकड़ीयार, भैसाडाबर, पथरदेवा, देवरिया धूस, सुन्दरपुर, गोरयाघाट, पकहां, मलघोट विरैचा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत इसारू, पिपरा मिश्र, देवढ़ी, तेलिया अफगान, चकरा बोधा, छित्तुपुर,पड़री गुरूरावं, कसिली, कुण्डावल तारा, ठाकुर गौरी, बगहीं, भलुअनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरडीहा अली, बहोर धनौत, बरडीहा दल, बंगरौली सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 212 ग्राम शामिल हैं।  
        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस दिवस में समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसके जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने अन्य सभी कर्मियों व अधिकारियों से भी इस समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की है। कहा है कि प्रशासन जनता के द्वार पहुंचने से उनकी समस्या उनके दरवाजे पर ही समाधान हो जा रहा है,जिससे कि उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।
Share:

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया गया जागरूक



देवरिया (सू0वि0) 08 नवंबर। जनपद देवरिया के विकासखंड पथरदेवा स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय अहिरौली बघौचघाट के  छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अशुतोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान सबका अधिकार है। 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराए। उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 13 नवंबर, 21 नवंबर तथा 27 नवंबर को प्रत्येक बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तथा निर्वाचन नामावली में नाम अंकित नहीं है, वह अपने आधार कार्ड की छाया प्रति , कक्षा 10 के अंकपत्र की छाया प्रति तथा एक पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ के साथ आवेदन कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बने।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक नीलेशर राय, गिरिजेश कुशवाहा ,ए0 आर0 पी0 पथरदेवा, मनोज कुमार राय, दिनेश कुशवाहा, सोचिन्द्र कुशवाहा, रामप्रीत कुशवाहा, मुकेश राय, सत्येंद्र राय, रेनु राय आदि सहित समस्त शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे। 
     मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गौरी बाजार ब्लाक में राजकीय हाई स्कूल सवना लक्ष्मण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रंगोली एवं निबंध प्रतोयोगिता के माध्यम से लोगों से मतदान में अपनी सहभागिता करने की अपील की। 
      एक अन्य कार्यक्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र के द्वारा प्रधानाध्यापकों की बैठक ली गई तथा बैठक में स्वीप कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि 13 नवंबर 2021 को सभी बूथ पर नियत समय से बैठेंगे तथा इसे 1 दिन पूर्व 12 नवंबर को ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों में मतदान शपथ, मतदाता जागरूकता रैली तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा । उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार गौतम, जितेंद्र यादव, आनंद सिंह, रामबालक सिंह, कमलेश तिवारी, सुनील तिवारी, शफीक अहमद खान, नरेंद्र सिंह, अशरफ अली, अजय यादव, उमाशंकर तिवारी, योगेंद्र कुशवाहा, राकेश मणि, ओमप्रकाश जायसवाल, आशीष कुमार, रमेश प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।   

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789