बुधवार, 10 नवंबर 2021
Home »
» डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित,घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित,घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
देवरिया। रुद्रपुर छठ महापर्व की आस्था रुद्रपुर नगर व देहात क्षेत्रो रामलक्षन, करिहवाँ घाट, लुअठही, खोरमा कन्हौली आदि घाटों पर बिखर गई है. घाटों पर हर तरफ श्रद्धालु दिखे और महापर्व मनाया गया।सेमरौना रिवर फ्रंट के घाटों पर श्रद्धालु सूप पर फल, ठेकुए, कसार सजाकर पहुंचे। इन्हें छठी मइया को अर्पित किया गया।श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।सेमरौना घाट में भीड़ देखने को ऐसी मिली की सुई तर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। छठ व्रतियों में चहल पहल व दिलों में प्रसन्नता की लहर देखने को मिल रही थी। श्रद्धालु दंडवत अपने घर से छठ गंगा घाट जाते दिखे और माताओं बहनों के मुंह से मधुर गीतों के साथ पुआ – पकवान बनाते नजर आ रहे थे।दौड़ा में फल के साथ सुप लेकर गंगा घाट गए और वही दिल से डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर मनोकामनाएं बता कर पूजा अर्चना करते नजर आए। जिसमें गिने-चुने बच्चे आतिशबाजी के साथ धूम-धड़ाके करते नजर आए। नवयुवक और नवयुवती सेल्फी के साथ मीठी मुस्कान भरकर आनंद उठाते नजर आए।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें