Good Daily News...


गुरुवार, 11 नवंबर 2021

राजकीय इंटर कालेज में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता


 देवरिया (सू0वि0) 11 नवंबर। आज  राजकीय इंटर कालेज देवरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने स्लोगन और मतदान संबंधी क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों को बूथ पर ले जाकर  13,21,27 नंवबर को मतदाता सूची में नाम जॉच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो बीएलओ से आवश्यक फॉर्म लेकर आवेदन कर दें। नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।
  इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पीके शर्मा ने मतदान की शपथ दिलाई एवं उप प्रधानाचार्य श्री महेंद्र प्रसाद ने छात्रों को क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में भागीदारी कैसे सुनिश्चित करें,वोटर कैसे बने,एथिकल वोटिंग एवं लोकतंत्र में मतदाना के महत्त्व के बारे में बताया गया। छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से *उम्र अठारह है पूरी, मतदान है बहुत जरूरी, दारू लालच रुपये नोट, नही लेंगे करेंगे मन का वोट, बीएलओ से बात करेंगे, मतदाता हम अवश्य बनेंगे* जैसे स्लोगन बनाकर चुनाव प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रण लिया।
     कार्यक्रम में स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, रमाकांत मिश्रा शिक्षक,असीम कुमार चौधरी, रमेश सिंह, वरिष्ठ सहायक  मनीष कुमार गौंड, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शालिनी मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789