देवरिया (सू0वि0) 10 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत द्वितीय किश्त निर्गत करने हेतु कुल 149 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 08, बनकटा 18 बरहज 27, भागलपुर 10, भलुअनी 13, भटनी 05,भाटपाररानी 01, सदर 01, गौरीबाजार 13,लार 09, पथरदेवा 14, रुद्रपुर 10, सलेमपुर 19 एवं तरकुलवा 2 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मनरेगा भुगतान के सम्बना में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्मत करने हेतु कुल 235 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 27, बनकटा 31, बरहज 09, भागलपुर 21, भलुअनी 03, भटनी 07, भाटपाररानी 06, सदर 10, देसही देवरिया 19, गौरीबाजार 12. लार 25, पथरदेवा 10, रामपुर कारखाना 18, रुद्रपुर 19, सलेमपुर 15 एवं तरकुलवा 03 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये। दिनांक 16.11.2021 तक प्रत्येक दशा में प्रगति 98 प्रतिशत तक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु लम्बित है। एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्स भुगतान हेतु 12 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
पशुपालन विभाग एवं आपरेशन कायाकल्प अस्थाई पशु आश्रय स्थल हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने विकासखण्ड में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ले यदि बारिस उपरान्त किसी आश्रय स्थल को मरम्मत की आवश्यक्ता है तो तत्काल करा लिया जाये। विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत CHC एवं PHC में से के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें दिनांक 16.11.2021 तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें