Good Daily News...


सोमवार, 8 नवंबर 2021

कल 09 नवंबर को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 212 ग्रामों में आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस’


 देवरिया (सू0वि0) 08 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कल 09 नवंबर को जनपद के 212 ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व, पंचायती विभाग, विकास विभाग एवं पुलिसकर्मी गण उपस्थित रहेंगे, जो आने वाले सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के कर्मियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में काफी सुविधा होती है, जिससे समस्याओं की वास्तविक और गुणवत्ता पूर्ण समाधान मौके पर ही किए जाने में सुविधा होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में अपने चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत करें और उसका समाधान कराएं।    
      जनपद के जिन ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत करमुआ, धंधवार, इटहुरा मिश्र, बावनपाली गोसाई, दोगारी मिश्र,सजॉव, गढ़वा खास, धमौली, कोहरा, पिण्डी, चोरडिहा, सहियागढ, ़देसही देवरिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत  भरथापट्टी, डुमरी एकलाख, देवरिया बुद्धू खां, हरैया बसन्तपुर, नौतन हथियागढ़, रामपुर हीरामन, दुबौली, डिघवा पौटवा, कौलाछापर,  पथरदेवा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नोनिया पट्टी, बरईपट्टी, पकड़ीयार, भैसाडाबर, पथरदेवा, देवरिया धूस, सुन्दरपुर, गोरयाघाट, पकहां, मलघोट विरैचा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत इसारू, पिपरा मिश्र, देवढ़ी, तेलिया अफगान, चकरा बोधा, छित्तुपुर,पड़री गुरूरावं, कसिली, कुण्डावल तारा, ठाकुर गौरी, बगहीं, भलुअनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरडीहा अली, बहोर धनौत, बरडीहा दल, बंगरौली सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 212 ग्राम शामिल हैं।  
        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस दिवस में समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसके जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने अन्य सभी कर्मियों व अधिकारियों से भी इस समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की है। कहा है कि प्रशासन जनता के द्वार पहुंचने से उनकी समस्या उनके दरवाजे पर ही समाधान हो जा रहा है,जिससे कि उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789