Good Daily News...


शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार।



उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर दिया। पीड़‍ित लड़की के पिता की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, पाक्सो और एसटी-एससी का मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है ।
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए। विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की। चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789