Good Daily News...


शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

जनता दर्शन में महिला की फरियाद सुन डीएम ने दिलाई राहत




देवरिया 10 जुलाई। जनता दर्शन में शुक्रवार को एक निराश्रित महिला की फरियाद सुन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भाटपाररानी तहसील के ग्राम कटाई टीकर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। परिवार में एक पुत्री है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जीवन-यापन मुश्किल हो गया है।

महिला ने बताया कि उनके पैर में गंभीर समस्या है और ऑपरेशन कराना जरूरी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के आधार पर तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को राशन कार्ड बनने के साथ ही उसी दिन आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया, ताकि महिला के ऑपरेशन में कोई बाधा न आए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को महिला को शासन की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुरैना कोषागार से असली सोना गायब, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

  ग्वालियर/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला कोषागार में सुरक्षित रखे गए सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789