Good Daily News...


मंगलवार, 14 जुलाई 2026

पांच विद्यालयों के निरीक्षण में कम छात्र उपस्थिति पर डीएम सख्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

 




 *डिजिटल उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं निपुण विद्यालय बनाने के दिए निर्देश* 


 देवरिया, 14 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार प्रातः रामपुर कारखाना एवं देसही देवरिया विकासखंड अंतर्गत पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, डिजिटल अटेंडेंस, पठन-पाठन, स्वच्छता, शैक्षणिक वातावरण, अनुमन्य सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित प्रधानाध्यापकों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

         जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा बरवा, प्राथमिक विद्यालय परासिया मल, कंपोजिट विद्यालय दीघवा पौटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा (जहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देसही देवरिया का निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से कम पाई गई। अधिकांश शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन कई विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं की जा रही थी।

        इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उन्हें सचेत किए जाने के भी निर्देश दिए।

          उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक छात्र की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

          निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद किया तथा गणित से संबंधित प्रश्न पूछे। गणित की कक्षा चल रही थी, जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए निर्देश दिया कि छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जाए, ताकि शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से बच्चों तक पहुंच सके।

         जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी अधिकारी एवं शिक्षक व्यक्तिगत रुचि लेकर बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में कार्य करें तथा जनपद की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकांक्षात्मक विकास खंडों के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को मिला NITI TARA का प्रशिक्षण

   देवरिया 14 जुलाई । आकांक्षात्मक विकास खंड हेतु NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review and Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789