बैतालपुर।राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ बुधवार को पशु चिकित्सालय बैतालपुर परिसर में किया गया।
अभियान का उद्घाटन प्रदीप जायसवाल, महामंत्री भाजपा बैतालपुर मंडल ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वाहन को रवाना कर किया।इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीग्विजय यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती, सुभाष चन्द्र,मैत्री रजनीश यादव, धर्मेन्द्र यादव,राजकुमार सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीग्विजय यादव ने बताया कि बैतालपुर ब्लॉक में यह अभियान 45 दिन तक चलाया जाएगा। टीमों का गठन कर गांव-गांव जाकर गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन अभियान के तहत 200 पशुओं को टीका लगाया गया।
उन्होंने कहा कि टीके की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वेटनरी फार्मासिस्टों को निर्देशित किया गया है कि टीके को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर रखकर ही फील्ड में ले जाया जाए।
डॉ. यादव ने पशुपालकों को बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक वायरल रोग है। इसमें पशु के मुंह,खुर और थन में छाले हो जाते हैं, लार टपकती है,बुखार आता है और दूध उत्पादन घट जाता है। इस रोग से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें