Good Daily News...


शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

             🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 17 जुलाई 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आषाढ़

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 06:30 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी - 28:44 तक

*🌠नक्षत्र-* मघा - 18:35 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* गर - 06:30 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* व्यतीपात - 22:45 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 05:33

*🌄सूर्यास्त-* 19:20

*🌙चन्द्रोदय-* 08:33

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:27

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी तृतीया 06:30 तक पश्चात् चतुर्थी 28:44 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:35 तक , विघ्नकारक भद्रा 17:36 से 28:44 तक , व्यतीपात पुण्यम् , "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , साहित्यसम्राट लोकशाहीर श्री अण्णाभाऊ साठे स्मृतिदिवस , श्री नाथभुजंग महाराज पुण्यतिथि परंडा (धाराशिव) , फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि व अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ सुदी पंचमी 27:44 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , चतुर्थी तिथि का क्षय , स्कन्द पंचमी , हेरा पंचमी (उड़ीसा) , ऋषि पंचमी (जैन) , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:01 से , श्री वल्लभाचार्य वैकुंठगमन।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*ज्येष्ठा  मातृसमा  चापि* 

   *भगिनी   भरतर्षभ  ॥ १९ ॥* 

*भ्रातुर्भार्या च तद्वत्स्यात्*

   *यस्या बाल्ये स्तनं पिबेत्॥२०॥* 

     ★ महाभारत अनुशासनपर्व १०५

*अर्थात् 👉*

          _भरतश्रेष्ठ ! बड़ी बहिन भी माता के समान है। इसी तरह बड़े भाई की पत्नी तथा बचपन में जिसका दूध पिया गया हो, वह धाय भी माता के समान है॥_


*17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।

1453 - कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।

1489 - निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।

1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।

1727 -  साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।

1740 -  प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी को चौदहव पोप चुना गया। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1762 - पीटर II की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी।

1775 - पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।

1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1861 - अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर पर अंकित पैसे को अधिकृत किया।

1862 -  अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।

1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1898 - स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।

1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।

1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।

1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1943 - ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।

1947 - भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।

1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।

1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।

1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।

1980 - जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।

1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

1995 - फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।

2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।

2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008 - अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।

2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

2019 - पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया ।

2019 - वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) की दर में 8% से 7.9% तक 10 आधार अंकों की कटौती कर दी।

2019 - अमेरिका ने वर्ष 2017 में रोहिंगिया मुसलमानों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर म्यांमार के सेना प्रमुख समेत चार अधिकारियों व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया ।

2020 - भारत की सबसे धनी महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा ने  HCL Technologies की चेयरपर्सन का पदभार संभाला। इसके साथ ही वह एक लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।

2020 - अमेरिका और भारत ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने के लिए एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

2020 - पश्चिमी फ्रांसीसी शहर नांतेस के एक गिरजाघर में आग लग गई। आग लगने से 15वीं शताब्दी में बने इस चर्च के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए।

2021 - पश्चिमी यूरोप में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 150 हुई।

2021 - सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति बने (राष्ट्रपति पद की शपथ ली)।

2022 - 52वां बीजीबी-बीएसएफ डीजी स्तर का सम्मेलन ढाका में शुरू हुआ।

2022 - रामपुर में बरेली राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत व 22 लोग घायल हुए।

2022 - भारत ने ‘200 करोड़’ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की।

2022 - श्रीलंका में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में नये सिरे से आपातकाल की घोषणा की।

2023 - भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास "नोमैडिक एलीफेंट- 2023" मंगोलिया के उलानबटार में शुरू हुआ।

2023 - जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - भोपाल से नई दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन में अचानक भयंकर आग लगी, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

2023 - भारत की जी-20 की अध्यक्षता से संबद्ध समन्वय समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

2023 - तूफान तालीम ने चीन के गुआनडोंग तट पर लगभग 140 किमी/घंटा की रफ्तार से दस्तक दी।

2024 - छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली ढेर किए।

2024 - ब्रिटेन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम से छत्रपति शिवाजी का बाघनख हथियार मुम्बई लाया गया।

2025 - भारत की स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) ने ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से दो परमाणु-सक्षम मिसाइलों का सफल रात्रि परीक्षण किया।


*17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।

1923 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

1943 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1959 - ज़रीना वहाब हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

1971 - रवि किशन - फिल्म और टीवी अभिनेता एवं राजनेता (1969 का भी वर्णन)।

1997 - पूजा सिहाग एक भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान।


*17 जुलाई को हुए निधन👉*


1790 - एडम स्मिथ - यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।

1886 - मुग़ल सम्राट के अंतिम शासक की बेगम: ज़ीनत महल।

1928 - अलेक्जेन्डर मडीमैन - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।

1972 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।

1979 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।

1992 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।

2005 - आई. जी. पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।

2012 - वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।

2013 - बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार (16 जुलाई का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।

2018 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

2019 - रेडियो पर कई टेस्ट मैचों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश सरैया का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

2020 - प्रख्यात गणितज्ञ कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि यानी सीएस शेषाद्रि का निधन हुआ।

2020 - रजत मुखर्जी - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे।

2021 - गुजरात के पूर्व मंत्री श्री देवानंदभाई सोलंकी का निधन हुआ।

2023 - वरिष्‍ठ गणितज्ञ और लेखिका मंगला नारलीकर (80) का पुणे में कैंसर से निधन हुआ।

2023 - ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर वांडरलेई यूस्टाक्विओ डी ओलिवेरा (पल्हिन्हा) का 73 की उम्र में निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी रॉबर्ट बुडज़िंस्की (83) का निधन हुआ।

2024 - हांगकांग की अभिनेत्री और सिनेमा की पहली महिला एक्शन स्टार चेंग पेई पेई (78) का   निधन हुआ।

2025 - BSP के पूर्व जिला अध्यक्ष और आगरा मंडल प्रभारी सुनील वर्मा का निधन हुआ।


*17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 साहित्यसम्राट लोकशाहीर श्री अण्णाभाऊ साठे स्मृतिदिवस।

🌟 श्री नाथभुजंग महाराज पुण्यतिथि परंडा (धाराशिव)।

🌟 फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🌟 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि।

🌟 अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

               ॐ श्रीगणेशाय नम:              🙏शुभप्रभातम् जी🙏           *आज दिनांक 👉*      * 17 जुलाई 2026*                  *शुक्रवार*  ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789