Good Daily News...


गुरुवार, 23 जुलाई 2026

जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लगाए जाएंगे सोलर प्लांट

 

 *विद्यालयों में नहीं रहेगी बिजली की समस्या, पठन-पाठन होगा निर्बाध* 


   देवरिया, 23 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन (जूम) बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोलर प्लांट स्थापित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।     

            मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि सोलर प्लांट स्थापना के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन एवं संबंधित विभाग नेडा को भेजें। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद सभी विद्यालयों में सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

           बैठक में बताया गया कि सोलर प्लांट लगने से विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति नियमित एवं निर्बाध रहेगी, जिससे छात्राओं के पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियां बिजली की समस्या के कारण प्रभावित नहीं होंगी।

             मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में  सुविधाओं के अभाव से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोलर प्लांट स्थापित कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि प्रस्ताव शीघ्र भेजकर स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, ताकि समयबद्ध रूप से सोलर प्लांट स्थापित किए जा सकें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

_CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही

 _ दिल्ली। CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, सुप्रिया सुले, अ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789