Good Daily News...


शनिवार, 18 जुलाई 2026

डीएम की अध्यक्षता में सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

 





*संपूर्ण समाधान दिवस में 239 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण* 



 देवरिया, 18 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार, सलेमपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          समाधान दिवस के दौरान धारा-24 एवं धारा-116 से संबंधित कई प्रकरण भी प्रस्तुत हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। फरियादी रामेश्वर यादव, मीरा देवी एवं रामाश्रय यादव के प्रकरण में कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा पैमाइश के उपरांत भी विपक्षियों द्वारा सीमा-चिह्न (पत्थर) उखाड़े जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित विपक्षी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

     सुभावती देवी, कमलावती देवी, अनीता गुप्ता, नीतू देवी, तेतरी देवी सहित अन्य आवेदकों ने जिलाधिकारी के समक्ष अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तेतरी देवी का अंत्योदय राशन कार्ड मौके पर ही उपलब्ध करा दिया गया। वहीं अन्य आवेदकों के संबंध में पात्रता का परीक्षण कर नियमानुसार अंत्योदय कार्ड जारी करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

         जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के सभी प्रकरणों की कानूनगो एवं लेखपाल नियमित समीक्षा करें तथा धारा-24 से संबंधित कोई भी पत्रावली लंबित न रहे। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 214 प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 109, पुलिस विभाग की 40, विकास विभाग की 25, शिक्षा विभाग की 4, स्वास्थ्य विभाग की 7, समाज कल्याण विभाग की 11 तथा अन्य विभागों की 43 शिकायतें शामिल रहीं।

           आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी ए0 के0 गुप्ता, एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अलका, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण, थानाध्यक्ष गण आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीडीओ ने पेयजल परियोजना, राजकीय नलकूप व विद्यालय का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व प्रभावी संचालन के दिए निर्देश

   देवरिया, 18 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकासखंड रुद्रपुर अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789