देवरिया।गौरी बाजार,
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का उद्घाटन मंगलवार को गौरी बाजार पशु चिकित्सालय परिसर में किया गया।
अभियान का उद्घाटन *मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद* एवं *बीडीओ गौरी बाजार स्वाती गोंड* ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीम को रवाना कर किया।
इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी *डॉ. सतीश*, पशुधन प्रसार अधिकारी *मनीष कुमार* एवं *रामाशीष यादव*, पशु मित्र सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि गौरी बाजार ब्लॉक में अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा। टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीके की कोल्ड चेन बनाए रखने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बीडीओ गौरी बाजार ने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पात्र पशुओं का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं की उत्पादकता और दूध उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए समय पर टीकाकरण जरूरी है।उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें