Good Daily News...


मंगलवार, 21 जुलाई 2026

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार






         *21- जुलाई - मंगलवार*

*1* कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू, समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया; अभिजीत दीपके बोले- आज भी संसद मार्च करेंगे, 'नड्डा से मिलना समय की बर्बादी थी', CJP बोली- अब वो खुद आएं यहा


*2* सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित बयान में वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उसे देखते हुए मैंने अपना उपवास तब तक जारी रखने का फैसला किया है जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने नहीं दिया जाता, या फिर मुझे अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिलती।


*3* राजधानी मे हुई कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के दौरान हुई उपद्रव में सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 50 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री) के जवान घायल हो गए हैं। घायलों में आईपीएस और दानिप्स कैडर के अधिकारियों सहित लगभग 10 वरिष्ठ पुलिस अफसर भी शामिल हैं


*4* 'छात्र घसीटे जा रहे, पेपर लीक के गुनहगार आजाद', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा वार,एक इस्तीफा भी नहीं ले सकते, मोदी सबसे युवा-विरोधी पीएम ,CJP का सड़क पर संग्राम के बीच राहुल का निशाना


*5* सोनम वांगचुक ने बढ़ाई भूख हड़ताल: अस्पताल से लिखी चिट्ठी, बताया कब तक नहीं तोड़ेंगे अनशन; कहा- बहुत आहत हूं


*6* दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अफसर बताते हैं, इसमें कोई शक नहीं कि प्रदर्शनकारियों को एक साजिश के तहत उकसाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है। नई दिल्ली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और मेट्रो स्टेशनों व ट्रेन में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली है कि प्रदर्शनकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए उकसाया जा रहा था।


*7* नीट पेपर लीक मामले में सड़क से संसद तक बवाल के बीच सरकार में दिनभर बैठकों का दौर चला। आंदोलन के लंबे समय बाद कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से पहली  भेंट तो हुई, पर सरकार ने साफ कर दिया कि इसका प्रस्ताव आंदोलनकारियों की ओर से आया था। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा, न तो सरकार ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था और न ही उन्हें कोई आश्वासन दिया है।


*8* बैठक के बाद एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन में राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। असली छात्र नीट के बाद नए सिरे से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। बैठक में आंदोलन के अन्य राज्यों में फैले असर के साथ इस मुद्दे पर संसद में अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी व्यापक चर्चा हुई। सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाने के बाद आंदोलन बढ़ने से केंद्र सतर्क है। इसी क्रम में आईबी प्रमुख की गृह सचिव के साथ बैठक भी हुई


*9* मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी


*10* संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं, 23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज मामूली गिरा


*11* भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का आज दिल्ली कूच, आगे बढ़ना शुरू हुए पंजाब के किसान, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी


*12* यूक्रेन में MV गोल्डन लियो जहाज पर हमला: चार भारतीय नाविकों की मौत, बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना, भारत सरकार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए हमले की कड़ी निंदा की है और प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है।


*13* राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच रिपोर्ट के लिए 15 दिन और समय मांगा, SIT की नई टीम भी बनेगी


*14* सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, 20 अभी भी फंसे; मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर्स बेहोश


*15* अमेरिका ने लगातार 10वीं रात ईरान पर बमबारी की, तेहरान का कुवैत में US बेस पर अटैक; हूती विद्रोहियों की सऊदी के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी


*16* शेयर बाजार के निवेशकों को LTCG टैक्स पर राहत नहीं, सरकार बोली- इसे हटाने का प्रस्ताव नहीं,


17*दिल्ली- शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पंजाब से हजारों किसान अमेरिका–भारत व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। किसानों को रोकने के लिए सीमा पर भारी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए हैं और जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं। अब दिल्ली पहुंचने के लिए किसानों को इन बैरिकेडों को पार करना होगा।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

         *21- जुलाई - मंगलवार* *1* कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू, समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया; अभिजीत दीपके बोले- आज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789