देवरिया, 18 जुलाई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो, जो किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत न हों तथा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ न ले रहे हों, वे विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों की दो प्रतियां 20 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-134, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। आवेदन केवल अभ्यर्थी द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे, प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें