Good Daily News...


शनिवार, 18 जुलाई 2026

डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 


 देवरिया 18 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सबसे पहले तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा तहसीलदार को निर्देश दिया कि पुराने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

          इसके साथ ही उन्होंने पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से किए जाने तथा न्यायालय की कार्यवाही का अद्यतन अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय एवं तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।

           जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना सभी पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

        निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार अलका सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीडीओ ने पेयजल परियोजना, राजकीय नलकूप व विद्यालय का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व प्रभावी संचालन के दिए निर्देश

   देवरिया, 18 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकासखंड रुद्रपुर अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789