देवरिया ।
आज दिनांक 24.02.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज सी0डी0 श्रीमती शैलजा मिश्रा देवरिया द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन व स्वास्थ हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। न्यायाधीश द्वारा राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें