संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के अंतर्गत एसबीआई एसीई प्रोग्राम, देवरिया ,के खिलाड़ियों का तीसरे खेलो इंडिया वीमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन।
देवरिया।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया वीमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के अंतर्गत एसबीआई एसीई प्रोग्राम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान कन्हौली और देश का नाम गौरवान्वित किया। संस्थान की प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया।
निकिता ने जीता स्वर्ण पदक
संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट, एसबीआई एसीई प्रोग्राम की तीरंदाज निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 314–315 का प्रभावशाली स्कोर करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एलिमिनेशन राउंड में उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
• प्रथम राउंड: बाय
• द्वितीय राउंड: सत्यभामा (छत्तीसगढ़) को 6–0 से हराया
• तृतीय राउंड: चेस्टा (उत्तर प्रदेश) को 6–4 से पराजित किया
• चतुर्थ राउंड: शमा (छत्तीसगढ़) को 6–0 से हराकर स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया
निकिता का यह प्रदर्शन उनकी उत्कृष्ट तकनीक, मानसिक दृढ़ता और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
*मानस्वी शिवप्रकाश डाके ने प्राप्त किया चौथा स्थान*
मानस्वी शिवप्रकाश डाके ने रैंकिंग राउंड में 319–311 का स्कोर करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
एलिमिनेशन राउंड में उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
• प्रथम राउंड: शोव्या (महाराष्ट्र) को 7–1 से हराया
• द्वितीय राउंड: हसना (तेलंगाना) को 6–2 से पराजित किया
• तृतीय राउंड: प्रांजल (हरियाणा) के विरुद्ध 2–6 से पराजित हुईं
• कांस्य पदक मुकाबला: श्रेया (हरियाणा) के विरुद्ध 0–6 से मुकाबला हार गईं
कुल मिलाकर मानसवी ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और संभावनाओं को दर्शाता है।
*भावना सिंह ने प्राप्त किया पांचवां स्थान*
भावना सिंह ने रैंकिंग राउंड में 316 और 307 का स्कोर करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया।
एलिमिनेशन राउंड में उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
प्रथम राउंड: प्रीति (गुजरात) को 6–4 से हराया
• द्वितीय राउंड: तमन्ना (हरियाणा) के विरुद्ध 0–6 से मुकाबला हार गईं
• तृतीय राउंड: साक्षी (महाराष्ट्र) को 6–2 से पराजित किया
• चतुर्थ राउंड: सुष्मिता (पश्चिम बंगाल) को 6–0 से हराया
कुल मिलाकर भावना सिंह ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
बोले संजीवा सिंह।
इस उपलब्धि पर अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीवा सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा,
“यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। मैं सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद देता हूं और विश्वास करता हूं कि वे इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। यह हमारी अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि यह हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारी मंजिल ओलंपिक है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के ये खिलाड़ी एक दिन भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवश्य रोशन करेंगे।”
संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के अंतर्गतएसबीआई एसीई प्रोग्राम, देवरिया , अपने खिलाड़ियों के समग्र विकास और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी देश को उत्कृष्ट तीरंदाज प्रदान करता रहेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें