*परिश्रम ही सफलता की कुंजी है-लक्ष्मण विश्वकर्मा
रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित मंगलम मैरिज हॉल में रविवार को श्री विश्वकर्मा गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्व किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति एवं भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपगंज नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री निवास विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अध्ययन से प्राप्त किया जा सकता है जो जितना मेहनत करता है उसकी उतनी ही सफलता मिलती जाती है। उन्होंने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र को लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है परिश्रम करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को त्रिपुरा एक विश्वकर्मा चंद्र देव विश्वकर्मा दीपक वर्मा शिवनारायण ठठेरा श्रीनिवास विश्वकर्मा शिवानंद विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा तारकेश्वर विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि डॉ एस एन विश्वकर्मा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, डॉ चन्दन विश्वकर्मा, पीएन विश्वकर्मा, चिंतामणि शर्मा, दीपक वर्मा, गब्बूलाल विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा, शिवनारायण ठठेरा, विनायक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संरक्षक जोधन विश्वकर्मा, व्यवस्थापक मुकेश विश्वकर्मा, अध्यक्ष शिवानंद विश्वकर्मा, महामंत्री तारकेश्वर विश्वकर्मा, शैलेश शर्मा, राजू विश्वकर्मा, विश्वनाथ, रामनिवास, विजय विश्वकर्मा परमेश्वर विश्वकर्मा आशुतोष शर्मा अभय शर्मा चंद्रदेव विश्वकर्मा कपिल देव विश्वकर्मा चंद्रिका विश्वकर्मा रुद्रदेव विश्वकर्मा तुषार विश्वकर्मा साकेत विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा उदय विश्वकर्मा देवेश कुमार सुमित विश्वकर्मा कुलदीप विश्वकर्मा चांदनी विश्वकर्मा निर्मला विश्वकर्मा मनसा देवी शिवदास विश्वकर्मा आचार्य लाल बहादुर शास्त्री आचार्य मैनेजर शर्मा अशोक विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा विकास विश्वकर्मा राहुल विश्वकर्मा राधे कृष्ण वर्मा महेश वर्मा रतन कुमार वर्मा रवि वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता श्रीनिवास विश्वकर्मा ने किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें