Good Daily News...


मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 80 जोड़ों का विवाह संपन्न

 







 देवरिया, 24 फरवरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर के कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 76 हिंदू जोड़ों का विधिवत विवाह तथा 4 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ।

         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश निषाद (विधायक, रुद्रपुर) उपस्थित रहे। उनके साथ उपायुक्त मनरेगा देवरिया, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी देवरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर रामसुधारे पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

          इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जय बहादुर गौतम, कौशल किशोर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता  राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री  रमाशंकर निषाद, तहसीलदार रुद्रपुर चन्द्रशेखर वर्मा, सुलह अधिकारी फणिन्द्र नाथ पाण्डेय, भाजपा नेता सुनिल निषाद, मंडल अध्यक्ष  ऋषि कुमार सिंह, भूमि विकास चेयरमैन उदयभान सिंह तथा समाजसेवी  विजय बहादुर गौतम सहित शहर के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

         समारोह के दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से सभी जोड़ों को शॉल भेंट किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को शुभकामनाएं दीं।

        समाज कल्याण विभाग के अनुसार, योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

      समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि अगला सामूहिक विवाह समारोह 26 फरवरी 2026 को राजकीय आईटीआई / केंद्रीय विद्यालय परिसर, देवरिया में आयोजित किया जाएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन•••4 घण्टे में दिल्ली से बनारस••••

*दिल्ली से बनारस के बीच बुलेट ट्रेन का काम अगले दो-तीन महीनों में शुरू हो सकता है. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789