Good Daily News...


शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

जल्दी आएं, ज्यादा लाभ पाएं: बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण में चला सघन अभियान

 



रूद्रपुर (देवरिया)। बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण न कराने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध अस्थायी विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई भी की जा रही है।

              इसी क्रम में गुरुवार को विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय गौरी बाजार के उपखंड अधिकारी चंदन जायसवाल के नेतृत्व में अवर अभियंता राजा कुमार प्रसाद, कृष्णमोहन यादव, रजनीश सिंह, जयप्रकाश प्रजापति सहित समस्त टीजी-2 लाइनमैन एवं मीटर रीडरों की टीम ने रूद्रपुर उपखंड के विभिन्न क्षेत्रों आजाद नगर वार्ड, पूर्वी तिवारी टोला, ग्राम निबही, तिवई एवं मदनपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकाया बिल न चुकाने वाले 64 उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत विच्छेदन किया गया, जबकि 39 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराकर छूट का लाभ उठाया। विभाग की ओर से बताया गया कि योजना में पंजीकरण की राशि मात्र दो हजार रुपये है। विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण का लाभ अवश्य उठाएं। इस योजना के तहत 100 प्रतिशत सरचार्ज तथा मूलधन में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। योजना की समय-सीमा समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। योजना का लाभ घरेलू दो किलोवॉट तक एवं वाणिज्यिक एक किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। वहीं विद्युत चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के असेसमेंट में भी 45 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में पंजीकरण न कराने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789