Good Daily News...


शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

मुबारकपुर की जोड़ी ने जीता राज्यस्तरीय बैडमिंटन का खिताब

 




*स्व. विंध्याचल प्रसाद गुप्त (मुनीम) स्मृति टूर्नामेंट का रोमांचक समापन*


रूद्रपुर (देवरिया)। उपनगर स्थित रामजी सहाय पीजी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में स्वर्गीय विंध्याचल प्रसाद गुप्त (मुनीम) की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को भव्य और रोमांचक समापन हुआ। तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल में मुबारकपुर के अजीत और कासिम की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए कैम्पियरगंज के जानिश और आदर्श की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

             प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। आयोजक भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

            पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कैम्पियरगंज के जानिश और आदर्श की जोड़ी ने रूद्रपुर के आशीष रस्तोगी व किशन वर्मा को कड़े संघर्ष में 24-22 और 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मुबारकपुर के अजीत और कासिम ने खैराबाद के दानिश और शहनवाज की जोड़ी को 21-15 और 21-7 से हराकर निर्णायक मुकाबले में जगह बनाई।

तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में खैराबाद के दानिश और शहनवाज ने रूद्रपुर के आशीष रस्तोगी व किशन वर्मा की जोड़ी को 23-21 और 21-11 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में मुबारकपुर की जोड़ी ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कैम्पियरगंज की जोड़ी को 23-22 और 21-14 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

                 समापन समारोह में मुख्य अतिथि और आयोजकों द्वारा विजेता टीम को 11 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 5100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2500 रुपये नकद, ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका अभिषेक पटेल और चंदन ने निभाई। इस दौरान आयोजन समिति के राणाप्रताप सिंह, सूरज जायसवाल, सुरेंद्र देव मिश्र, जयराम पासवान, नंदलाल जायसवाल, नंदलाल मद्धेशिया, प्रेम तिवारी, आशीष रस्तोगी, किशन वर्मा, कुमार करन, शिवानन्द जायसवाल, डी.के. जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, रामप्रवेश भारती, विजय विश्वकर्मा, सूरज चौरसिया, अभिषेक गांधी, रमेश कुमार, आदर्श पाण्डेय, राकेश कुमार, पवन कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजय यादव, मुन्ना कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789