Good Daily News...


बुधवार, 21 जनवरी 2026

लीगल एड क्लीनिक पर होगा आम जनमानस के विधिक अधिकारों का संरक्षण-




मनोज कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र  न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया।

आज दिनांक 21.01.2026 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा तहसील बरहज के अन्तर्गत 05 ग्राम पंचायत क्रमशः भदीला अव्वल, घेवड़ा, कोल्हुआ , लहछुआ एवं परसिया देवार,  में विधिक सहायता केन्द्र (लीगल एड क्लीनिक) का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी तथा न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बरहज श्री विकास कुमार वर्मा द्वारा किया गया। बरहज तहसील के ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर  तहसीलदार बरहज  अरुण कुमार  भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आम जनमानस को विधिक अधिकार प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा आम जनमानस के विधिक अधिकारों को संरक्षित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया उनके द्वारा जरूरत मंदों को न्याय तक पहुँचने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा के साथ शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वृद्धजनों के अधिकारों, महिलाओं, विधवाओं, वृद्धजनों और बच्चों से संबंधित कानूनों तथा उन पर होने वाले शोषण के प्रति भी जागरूक किया। उन्होने कहा कि विधिक सहायता केन्द्र (लीगल एड क्लीनिक) पर आम जनमानस के विधिक अधिकारों का संरक्षण होगा। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर ही छोटे-मोटे अपराधों, लड़ाई-झगड़ों और हिंसाओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकेंगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की असिस्टेड लीगल ट्रांसलेशन एडवाइजरी और ई-लॉ कमेटी द्वारा सुवास प्रकोष्ठ (सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद साफ्टवेयर) के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय व माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्णयों को हिन्दी भाषा में अनुवादित कराया गया है। जिसे माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की  वेवसाईट के माध्यम से अवलोकित कर जानकारी प्राप्त की जा सकता है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर तहसीलदार बरहज द्वारा शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर  तहसीलदार बरहज, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पराविधिक स्वंय सेवक, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789