Good Daily News...


शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     *23 जनवरी 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 25:48 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 14:33 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद 

*💫करण-* बव - 14:12 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* परिघ - 15:58 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 07:13

*🌄सूर्यास्त-* 17:52

*🌙चन्द्रोदय-* 09:52

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 08:34 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:33

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


_*🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ सुदी पंचमी 25:48 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , बसन्त पंचमी , श्री लक्ष्मी - सरस्वती पूजा , तक्षक पूजा , पंचक जारी , रतिकाम महोत्सव , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:33 से , बुध श्रवण नक्षत्र में 10:24 पर , कुमारयोग , पुष्पांजली व्रत प्रारम्भ (जैन) ,   होलिका स्थापना (माघ शुक्ल पंचमी) , श्री वागीश्वरी जयन्ती , हिन्दू हृदय सम्राट जगद्गुरु श्री तुकाराम महाराज जयंती (माघ शुक्ल पंचमी , मतभेद) , श्री शांतादुर्गा रथोत्सव , श्री खटवांग जयन्ती (माघ शुक्ल पंचमी) , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती ('पराक्रम दिवस' / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस) , श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती , श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस व कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।*_

_*🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी षष्ठी 24:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:49 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:16 से।*_


*🎯आज की वाणी👉*


*सरस्वती महाभागे*

   *विद्ये कमललोचने।* 

*विद्यारूपे विशालाक्षी*

   *विद्यां देहि नमोऽस्तु ते॥*

*अर्थात्👉🏻*

       _हे महाभाग्यवती ज्ञानरूपा कमल के समान, श्री ज्ञानदात्री सरस्वती! मुझे विद्या दो, मैं आपको नमस्कार करता हूँ।_


*23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


393 -  रोमन सम्राट थियोडोसियस I ने अपने 8 वर्षीय बेटे होनोरियस सह-सम्राट घोषित किया।

1264 - राजा लुई IX ( संत ) ने माइस ऑफ अमीन्स जारी किया।

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1565 - टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।

1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई। 

1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।

1719 - लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।

1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1765 - पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।

1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।

1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।

1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।

1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1926 - शिलीन टेक्नोरियम लॉस एंजिल्स में स्थापित किया गया।

1929 - ड्रामा फिल्म बेलैमी ट्रायल्स को रिलीज़ किया गया।

1943 - अमेरिकी संगीतकार और जैज़ आइकन ड्यूक एलिंगटन ने न्यूयॉर्क शहर के कार्नेगी हॉल में अपना पहला प्रदर्शन दिया।

1945 - नाज़ी नौसैनिक कमांडर कार्ल डोनिट्ज़ ने समुद्र के रास्ते प्रशिया से 2 मिलियन से अधिक जर्मन सैनिकों और नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन हैनिबल शुरू किया।

1957 - फ्रेड मॉरिसन ने अपनी फ्लाइंग डिस्क के अधिकार खिलौना कंपनी Wham-O को बेच दिए, जिसने बाद में इसका नाम फ्रिसबी रखा।

1957 - भारतीय राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ और राजनयिक वीके कृष्ण मेनन ने कश्मीर पर भारत के रुख का बचाव करते हुए संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे लंबा भाषण (8 घंटे) दिया।

1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।

1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।

1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।

1978 - स्वीडन पृथ्वी की ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले एरोसोल स्प्रे पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया।

1983 - स्वीडिश टेनिस के दिग्गज ब्योर्न बोर्ग ने 26 साल की उम्र में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।

1986 - चक बेरी, बडी होली और एल्विस प्रेस्ली रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम के उद्घाटन वर्ग में शामिल होने वालों में से थे।

1989 - ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी।

1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई गई।

1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।

1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।

1996 - जावा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया था

1997 - मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा हुआ।

2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध किया।

2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ।

2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।

2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।

2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी गयी।

2008 - अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।

2008 - ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।

2009 - फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

2013 - इराक के तुज खोरमाटो में एक मस्जिद आत्मघाती बम विस्फोट में 23 लोग मारे गए।

2016 - ब्राजील में जीका वायरस का प्रकोप हुआ जिससे कोलंबिया, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर और जमैका में घोषणा की गयी कि महिलाओं को 2 साल तक के गर्भधारण में देरी की सिफारिश की जाए।

2018 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 30,000 अंक के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।

2019 - केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।

2019 - हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार दिया गया।

2019 - चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।

2019 - वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन के खिलाफ व्यापक हिंसक विरोध के बीच खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

2020 - "वैज्ञानिक रिपोर्ट" में प्रकाशित हुआ कि 3,000 साल पुराने मिस के पुजारी की आवाज अपने मुस्वर पथ 3 डी प्रिंटिंग वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई।

2020 - स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।

2020 - असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

2020 - भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी गई।

2020 - पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल 'गजनवी' का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।

2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020  - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125-वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह का शुभारम्‍भ किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के शिवसागर में देशी भूमिहीनों को भूमि आवंटन प्रमाण - पत्र वितरित किये।

2021 - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में करीब 28 लाख केंद्रीय सशस्‍त्र बलों और उनके परिवारों के लिए आयुष्‍मान सी ए पी एफ योजना का शुभारंभ किया।

2021 - भारतीय वायुसेना एवं एफएएसएफ में युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 का समापन किया।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

2022 - इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2021 के लिए आईसीसी महिला टी20 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के रूप में चुना गया।

2022 -  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता।

2023 - सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए बम विस्फोट में 11 की मौत व 16 घायल हुए।

2023 - बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया।

2023 - राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान किए।

2023 - भारत और नेपाल के बीच पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

2023 - भारतीय नौसेना ने स्वदेशी निर्मित कलवारी श्रेणी की वागीर की 5वीं पनडुब्बी का परिचालन शुरू किया।

2023 - उत्तर भारत के सबसे बड़े तैरते हुए सोलर प्लांट का चंडीगढ़ मे शुभारंभ हुआ।

2023 - मणिपुर में 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए।

2024 - केंद्र सरकार ने बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की।

2024 - रूस के मिसाइल हमलों में यूक्रेन के 18 लोगों की मौत, 130 से अधिक घायल हुए।

2025 - आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के अंतिम चरण को पूरा किया।

 

*23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1719 - अंग्रेजी गणितज्ञ जॉन लैंडन।

1737 -  अमेरिकी क्रांतिकारी जॉन हैनकॉक।

1809 - साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर सुरेन्द्र साए।

1814 -  ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम। जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।

1896 - दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अल्फ हॉल ।

1897 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस।

1898 -  गायक और संगीत शिक्षक पं. शंकरराव व्यास।

1915 - भारतीय उद्योगपति कमलनयन बजाज।

1926 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे।

1928 - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार शानू लहिरी।

1929 - अंग्रेजी क्रिकेटर डी. इयान थॉमसन।

1930 - पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता डेरेक वॉलकोट।

1933 - मुंबई, भारत में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक भीम सेन सिंघल ।

1942 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लॉरी मेन।

1946 - पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ मसूद।

1947 -  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री ।

1952 - दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर उमर हेनरी ।

1953 - भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे अचल कुमार ज्योति।

1953 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्टिन केंट ।

1954 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेवर हंस।

1960 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग रिची ।

1971 - न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एडम परोरे ।


*23 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1002 - पवित्र रोमन सम्राट ओटो III ।

1199 - याकूब, खलीफा ।

1567 - चीनी सम्राट जैजिंग।

1664 - शाहजी राजे भोसले।

1919 - मराठी लेखक राम गणेश गडकरी ।

1924 - सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला ।

1963 - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन ।

1975 - भारतीय समाज सेवक अमिय कुमार दास ।

2010 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पं. दिनकर कैकिनी ।

2021 - अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग (87)का निधन हुआ।

2021 - आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस (72) का निधन हुआ।

2022 - भारतीय प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्वविद् व एपिग्राफिस्ट पद्मभूषण सम्मानित थिरु रामचंद्रन नागास्वामी (91) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश रेफरी फ्रेड लिंडप (84) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी गायक व गीतकार मेलानी (76) का निधन हुआ।

2024 - फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जीन पेटिट (74) का निधन हुआ।

2025 - ग्रीक फुटबॉल फॉरवर्ड एंड्रियास स्टैमाटियाडिस (89) का निधन हुआ।


*23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 होलिका स्थापना (माघ शुक्ल पंचमी)।

🌟 श्री वागीश्वरी जयन्ती।

🌟 हिन्दू हृदय सम्राट जगद्गुरु श्री तुकाराम महाराज जयंती (माघ शुक्ल पंचमी , मतभेद)।

🌟 श्री शांतादुर्गा रथोत्सव।

🌟 श्री खटवांग जयन्ती (माघ शुक्ल पंचमी)।

🌟 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती ('पराक्रम दिवस' / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।

🌟 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती।

🌟 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस।

🌟 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  आज मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789