Good Daily News...


गुरुवार, 22 जनवरी 2026

जिलाधिकारी ने एफ.एम.डी.टीकाकरण अभियान फेज-7 का किया शुभारंभ





देवरिया।आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को श्रीमती दिव्या मित्तल, जिलाधिकारी महोदया देवरिया के द्वारा एफ.एम.डी. टीकाकरण अभियान फेज-7 को हरी झण्डी दिखा कर टीम को जिलाधिकारी कार्यालय से रवाना कर शुभारम्भ किया गया। इस अभियान में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफ.एम.डी. टीकाकरण अभियान दिनांक 22.01.2026 से 10.03.2026 (कुल 45 दिन) तक संचालित किया जाना है। विकास खण्डों में टीकाकरण हेतु ब्लाक स्तरीय 16 नोडल अधिकारी तथा जनपद में जिला स्तरीय एक नोडल अधिकारी डॉ धोबी रौनक राजेश, नोडल अधिकारी/पशु चिकित्सा अधिकारी, भलुअनी मोबाईल नम्बर 9309302813 को नामित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में बीमारी की महत्ता को इंगित करते हुए विकास खण्डवार व्यापक प्रचार-प्रसार कर पशुपालकों को अपने पशुओं को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। सचल पशु चिकित्सा वाहनों में लगे जनसूचना प्रसारण तंत्र (स्पीकरों) द्वारा टीकाकरण को पूर्व ग्रामों में पशुपालकों को अवगत करा दिया जायेगा, जिससे पशुओं का आवागमन रोका जा सके। किसी भी परिस्थिति में वैक्सीन कोल्ड चेन ब्रेक न हो, सम्बन्धित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा सधन निरीक्षण किया जायेगा। टीकाकरण अभियान जिन पशुओं को प्रथम बार टीकाकरण किया जा रहा है, उनको एक माह बाद बूस्टर खुराक भी लगायी जायेगी ।विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाले राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों एवं गोशालाओं में भी टीकाकरण प्रथामिकता के आधार पर किया जायेगा। टीकाकरण हेतु 16 टीकाकरण दल का गठन किया गया है। जो प्रत्येक दिन टीकाकरण कर 3ः00 बजे जिला मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे तथा जनपद से प्रत्येक दिन 4ः00 बजे मुख्यालय लखनऊ को रिपोर्ट किया जायेगा। उक्त टीकाकरण में पशुओं का पंजीकरण करते हुए भारत पशुधन एप पर टीकारण की फीडिंग अनिवार्य रूप से किया जाना है, जिसमें सभी पशुपालक भाईयों से अनुरोध है कि टीकाकरण की भारत पशुधन एप फिडिंग हेतु आने वाली ओ.टी.पी. टीकाकरण कर्ता को अवश्य बताया जाये, ताकि पोर्टल पर टीका कार्य अंकित हो सके। यह एफ.एम.डी.(खुरपका मुंहपका) बीमारी बहुत ही घातक है, जो पशुओं के मुंह एवं पैर में छाले का पड़ जाना, बुखार एवं उनको धीरे-धीरे कमजोर तथा अनुउत्पादक एवं कभी-कभी पशु की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी को देश एवं प्रदेश हटाना इसलिए अनिवार्य भी है कि इस बीमारी के कारण हमारा पशुधन उत्पाद विकासित देश वाले नहीं खरीदते है,जिससे हमारा देश में लगातार दुग्ध उत्पादन (वर्तमान में 240 निट्रिक टन) बढ़ रहा है, परन्तु विश्व बाजार में इस बीमारी के उन्मुलन नहीं होने के कारण प्रवेश करने में परेशानी आ रही है तथा हमारा आर्थिक लाम प्रभावित हो रहा है। अतः पशुपालक भाई इस अभियान को न केवल पशु स्वास्थ्य संरक्षण हेतु टीका लगवाए तथा स्वस्थ पशुधन के साथ सशक्त पशु उत्पाद बनाने में सहयोग भी करेगा। जनपद में समस्त विकास खण्डों/ग्रामों में टीकाकरण का कार्य हेतु आवश्यक लॉजिस्टिक (सिरिंज, निडिल एवं अन्य सहायक सामग्री) की आपूर्ति कर दी गयी है तथा टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित समयान्तर्गत शत-प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789