*बैतालपुर के शिवांश होटल से सात जोड़े पकड़े गए।
*दो स्पा सेंटरों से 12 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।
देवरिया। देह व्यापार की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक होटल व तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। बैतालपुर के एक होटल में जहां सात जोड़े रंगरेलियां मनाते पकड़े गए।
वहीं शहर के दो स्पा सेंटरों में 12 संदिग्ध युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में ताला लटका मिला। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित बैतालपुर में शिवांश होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इस पर नायब तहसीलदार गंगा राम, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव के नेतृत्व में सुरौली थाना पुलिस, महिला थाना टीम और चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल पर छापेमारी
इस दौरान होटल के कमरों से पुलिस ने सात जोड़ों को हिरासत में लिया। सभी लोगों को थाने लाकर उनके पहचान पत्र आइडी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही होटल के रजिस्टर, सीसी कैमरे की फुटेज और अन्य अभिलेखों की भी रात तक पुलिस जांच करती रही।
रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बैतालपुर के शिवांश होटल में छापेमारी की गई है। होटल से सात जोड़े पकड़े गए हैं। जांच की जा रही है।
उधर, इसी क्रम में रात में शहर के तीन स्पा सेंटरों पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा के समीप चल रहा स्पा सेंटर बंद मिला। एसएसबीएल इंटर कालेज के समीप स्पा सेंटर से छह लोगों को हिरासत में लिया गया।
इसके बाद कोआपरेटिव बैंक तिराहा के समीप चल रहे स्पा सेंटर से छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी को पुलिस कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन स्पा सेंटरों पर रात में छापेमारी की गई, जिसमें एक बंद मिला और दो स्पा सेंटरों से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।






-1769547972233_m.webp)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें