देवरिया, 31 जुलाई 2025।
गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने की। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन हेतु फुटबॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, स्किपिंग रोप व फिटनेस ट्यूब जैसी खेल सामग्री वितरित की गई।
वर्ष 2024-25 में जनपद के चयनित कुल 271 मंगल दलों—जिनमें 78 युवक मंगल दल एवं 193 महिला मंगल दल शामिल हैं—को चरणबद्ध ढंग से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने युवाओं से अपेक्षा जताई कि वे इन खेल सामग्रियों का सकारात्मक उपयोग करते हुए न केवल शारीरिक रूप से फिट रहें, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मशील तिवारी, विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता, विकास यादव, पीआरडी स्वयंसेवक ओम प्रकाश, रत्नेश प्रसाद, विजेंदर पटेल समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें