देवरिया 31 जुलाई 2025।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में (उत्तर प्रदेश सिविल प्रक्रिया जिला न्यायालय मध्यस्थता नियमावली, 2021) के अन्तर्गत मध्यस्थों का पैनल तैयार किया जाना है, जिसमें मुख्यालय स्तर पर 10 मध्यस्थ अधिवक्ता का चयन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 03 वर्ष के लिए होगा।
ऐसे इच्छुक अधिवक्ता, जिनके पास मा०न्यायालय में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव हो अथवा सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा ऐसे वृत्तिक / विशेषज्ञ, जिनके पास अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव हो और जो विधि के क्षेत्र में सुपरिचित हो, आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर उसके साथ, उ०प्र० बार काउंसिल पंजीयन संख्या, स्थायी बार एसोसिएशन पंजीयन संख्या, विशेष रूप से किसी एक विधि व्यवसाय में अनुभव रखते हो और संबंधित बार एसोसिएशन अध्यक्ष / महामंत्री द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र तथा अन्य सुसंगत सूचना तथा औपचारिक प्रपत्रों को संलग्न करेंगे।
आवेदन की अन्तिम तिथि 04 अगस्त 2025 को सायं 05.00 बजे तक होगी। उपरोक्त पद हेतु संलग्न प्रोफार्मा, पूर्ण रूप से भरकर दस्तावेजों की स्वः प्रमाणित प्रतियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के कार्यालय में 04 अगस्त 2025 को सायं 05.00 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात् कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के कार्यालय में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है।
उक्त से सम्बन्धित सूचना जनपद न्यायालय की वेबसाइट https://deoria.dcourts.gov.in की वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकते है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें