➡लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आज से अच्छी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के एनसीआर क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़ और बुलंदशहर में भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी यूपी तरबतर हो चुका है, वहीं बुंदेलखंड में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश का अनुमान जताया है।
➡रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में नाग और नागिन को एक साथ देख गांव में हड़कंप मच गया। दोनों सर्पों का एक साथ देखा जाना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं।
➡बागपत- ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, अफसरों से शिकायत के बाद की कार्रवाई नहीं करने का आरोप, ग्राम प्रधान ने की अधिकारियों से ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त करने के मांग, छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव का मामला
➡मथुरा में नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी गांव यमुना किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। खादर क्षेत्र की खसरा संख्या 487 में बने अवैध बाउंड्री व अस्थाई स्ट्रक्चर JCB से ध्वस्त किए गए। 30 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए। नगर आयुक्त ने कहा, अवैध अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
➡रायबरेली के महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। नालियां पूरी तरह से चोक हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से नगर पंचायत की तैयारियों की पोल खुल गई। स्थानीय लोग नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
➡सीतापुर के हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार ने भागने की कोशिश में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
➡फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे पर एक युवक ने किशोर को लात-घूंसों से पीट दिया। कुछ देर बाद राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
➡अम्बेडकरनगर में नहर की खुदाई रुकने से नाराज ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर उकरा के पास करीब दो घंटे तक जाम लगाया गया था। पुलिस ने 5 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। मामला अब जांच में है।
➡बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में एक दुकान में घुसे सांप ने दुकानदार को काट लिया। जहरीले सांप के काटने से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन दुकानदार को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
➡रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौंरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ और फायरिंग के आरोप लगे हैं। पत्थरबाजी में चार गाड़ियों के शीशे टूट गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
➡फतेहपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग प्रभावित हुए। हथगांव थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहीं, किशनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला बिजली से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
➡फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में गोलीकांड की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। पुलिस ने हत्यारोपियों से मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
➡बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के अमीनगर में पिस्टल के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस लापरवाही बरत रही है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में युवक के पास अवैध हथियार दिख रहे हैं।
➡बलरामपुर में कृषि विभाग ने खाद विक्रेताओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी की। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई और कई दस्तावेज जब्त किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने कौवापुर में छापेमारी की, जिसमें कुछ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
➡बलरामपुर- बलरामपुर डिपो के संविदा परिचालक तीन निगम कर्मी हुए सम्मानित, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के परिसर में परिवहन निगम के 53वे स्थापना दिवस में हुए सम्मानित, संविदा परिचालक अजय सिंह, संकट मोचन, जयप्रकाश मिश्र को ड्यूटी क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित
➡बस्ती में मोहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। DM और SP ने पुरानी बस्ती के कर्बला स्थल का निरीक्षण किया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, डीएम ने ढीले तारों को सही करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
➡देहरादून में उत्तरकाशी के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ श्रमिक लापता हो गए हैं। NDRF, SDRF और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। सीएम ने कहा कि वह निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हैं और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें