केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैl महाराष्ट्र के जलगांव में शिवरात्रि के अवसर पर निकले मुक्ताई यात्रा में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कीl गुस्से में मंत्री खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गईl केंद्रीय मंत्री ने थाने में कहा कि, वह एक सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक मां के रूप में आई हैंl उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या होगा? इस मामले में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैl पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मोलेस्टेशन, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैl वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैl
रविवार, 2 मार्च 2025
Home »
» बेटी से छेड़छाड़ पर केन्द्रीय मंत्री गुस्से में पहुंची थाने,बोलीं जब मेरी बेटी ही सुरक्षित नही तो आम लडकियो की सुरक्षा का क्या ---







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें