*रंगारंग कार्यक्रम व सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ सनसाइन एपेक्स स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव*
रूद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के कुसुम्ही फतेहपुर स्थित सनसाइन एपेक्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के गीत, संगीत, नृत्य व एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया । वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमाशंकर लाल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बीईओ भलुअनी सूरज कुमार, शशिलाल श्रीवास्तव, ग्रामप्रधान बीरेंद्र निषाद तथा भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवम श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रबन्धक संतोष लाल श्रीवास्तव तथा हृषिता सिंह व सुरभि गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गीत, संगीत, नृत्य व एकांकी पेश कर मौजूद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों की मौलिक अभिरुचि को ध्यान में रखकर ही शिक्षा दी जानी चाहिए।खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति होना आवश्यक है। साथ ही सदैव समय का उचित सदुपयोग करना चाहिए। युवा भाजपा नेता शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को उद्देश्य तक पहुंचने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत है। इस दौरान पूरे वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों व शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। समान्य ज्ञान के टॉपर्स रहे आदित्य यादव को पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान के लिए अंकिता यादव, तृतीय स्थान के लिए शिवम यादव, शैक्षणिक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रूबी, द्वितीय स्थान अक्षत श्रीवास्तव तथा दौड़ में अंजलि यादव को भी पुरस्कृत किया गया। बेस्ट टीचर का सम्मान प्री-प्राइमरी वर्ग में अनुष्का यादव को, प्राइमरी वर्ग में पूजा श्रीवास्तव को, नियमितता का पुरस्कार तृषा बरनवाल को तथाअनुशासन के लिए ज्ञानेश्वर पाठक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावक व स्कूल के बच्चे उपस्थित थे ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें