Good Daily News...


शनिवार, 1 मार्च 2025

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बरहज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

 


_*कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, जिसमे से 2 का मौके पर किया गया निस्तारण*_


देवरिया 01 मार्च 2025।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में तहसील बरहज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

         जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों का समाधान तथा सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमणों को हटाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका है, उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए। 

          पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की और पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। 

          सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 राजस्व विभाग, 8 पुलिस विभाग, 11 विकास विभाग,  7 खाद्य एवं रसद शिक्षा विभाग, एक समाज कल्याण विभाग और 5 अन्य विभागों से संबंधित थे। मौके पर 2 शिकायती प्रार्थना पत्रों का समाधान किया गया, जबकि शेष 43 मामलों को संबंधित विभागों को समाधान हेतु सौंपा गया।

       सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के  अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्षों की उपस्थिति रहे।

     सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी ने बीआरडी पीजी कॉलेज, बरहज आश्रम में स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा बाबा राघव दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789