Good Daily News...


शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

अयोध्या से लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगी हैलीकाॅप्टर सेवा,तैयारियां हुई तेज

 



अयोध्या।योगी सरकार राम नगरी अयोध्या आने वाले राम भक्तों को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है।राम नगरी अयोध्या से राजधानी लखनऊ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने की हरी झंडी मिल चुकी है।सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सावन महीने के बाद अयोध्या से लखनऊ और लखनऊ से अयोध्या हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू हो जाएगी।हेलीकॉप्टर से राम नगरी अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है,जिसे लेकर सरयू होटल के पास हेलीपैड पर तैयारी भी तेज हो गई है।


केंद्र की मोदी सरकार सरकार और योगी सरकार राम नगरी अयोध्या को धार्मिकता की नजर से तो विश्व के मानचित्र पर स्थापित कर ही रही है अब पर्यटन की नजर से भी राम नगरी अयोध्या को पर्यटन नगरी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।सबसे अधिक फोकस श्रद्धालुओं को राम नगरी अयोध्या पहुंचाने में किया जा रहा है।यही वजह है कि सबसे पहले राम नगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया था। एयरपोर्ट के सफल संचालन के सात महीने बीतने के बाद अब जल्द ही श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से राम नगरी अयोध्या के मठ मंदिर का दर्शन कर सकेंगे।


पर्यटन विभाग के मुताबिक अभी सिर्फ एक ही हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू की जाएगी।यह हेलीकॉप्टर राजधानी लखनऊ के रमाबाई हेलीपैड से उड़ान भरेगा और राम नगरी अयोध्या के सरयू अतिथि गृह हेलीपैड के पास लैंड करेगा।लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से लखनऊ प्रति व्यक्ति किराया लगभग 3000 रूपए रहेगा।लखनऊ से हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दी गई है।सभी कार्य पूरे हो गए हैं,पर्यटन विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है, एनओसी मिलना बाकी है,एनओसी मिलने के बाद जल्द ही अयोध्या दर्शन के लिए भी हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू होने वाली है।श्रद्धालुओं को इससे काफी फायदा मिलेगा।


 

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने को लेकर राम नगरी के लोग और संत भी काफी उत्साहित हैं।राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह सुविधा राम भक्तों को बहुत अच्छी लगेगी।जल्द ही लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से लखनऊ हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू होगी।मुख्यमंत्री की मनसा यह भी है कि अयोध्या से बनारस प्रयागराज को भी हेलीकाप्टर के माध्यम से जोड़ा जाए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789