Good Daily News...


गुरुवार, 29 अगस्त 2024

इतिहास की 29 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏 शुभ संध्या जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 29 अगस्त 2024*

               *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 25:40 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 16:40 तक

*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 

*💫करण-* बव. - 13:27 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* सिद्धि - 18:16 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 05:57

*🌄सूर्यास्त-* 18:45

*🌙चन्द्रोदय-* 26:07

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:33

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉भाद्रपद बदी एकादशी 25:40 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , चावल निषेध , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:40 से , बृहस्पति पूजन  , श्री नारायण महाराज पुण्य तिथि - नेर (यवतमाल) , श्री केशब चंद्र गोगोई जयन्ती , राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस) , श्री बनारसी दास गुप्ता - (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि , श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक) , तेलुगू भाषा दिवस (श्री गिडुगू वेंकट राममूर्ति जयंती) , श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती व परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वादशी 26:28 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , गो-वत्स पूजा द्वादशी / बच्छबारस , पर्युषण पर्व प्रारम्भ (जैन , पंचांगभेद से कल भी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*विद्वत्त्वं  च  नृपत्वं  च*

     *नैव तुल्ये  कदाचन।*

*स्वदेशे  पूज्यते  राजा*

     *विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥*

 *भावार्थ👉*

     _विद्वान होना और राजा होना अतुलनीय हैं , राजा को तो अपने राज्य में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है।_

🌹


*29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया ।

1728 -  न्यूक्ल शहर को ग्रीनलैंड में रॉयल गवर्नर क्लॉस पार्स द्वारा फोर्ट गेट-हब के रूप में स्थापित किया गया।

1742 - एडमंड होल ने कार्ड गेम ह्विस्ट पर अपने "लघु ग्रंथ" को प्रकाशित किया।

1756 -  पर्शिया की फ्रेडरिक द्वितीय सक्सोनी पर हमला महाद्वीप पर सात वर्षों के युद्ध की शुरुआत की।

1797 -  ट्रैनेंट के नरसंहार: ब्रिटिश सैनिकों ने स्कॉटलैंड के ट्रॅनेंट में मिलिशिया में लागू भर्ती के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई।

1825 – पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 

1831 – ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।

1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1842 - अफ़ीम युद्ध समाप्त।

1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।

1914 - न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।

1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।

1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1949 – सोवियम संघ ने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया।

1953 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।

1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे।

2001 – जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुुआ।

2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

2003 - कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

2003 - इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।

2008 - तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2008 - झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

2019 - ताज देश का पहला बेबी केयर एवं फीडिंग रूम (शिशु देखभाल एवं स्तनपान कक्ष) की सुविधा वाला स्मारक बना।

2019 - पूर्व मानवाधिकार वकील लियोनेल आइजिमिया ने प्रशांत राष्ट्र नाउरू के राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड एडेनग को 12-6 मतों से हराकर जीत हासिल की।

2019 - पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम “गजनवी” मिसाइल का परीक्षण किया।

2019 - देश को फिट रखने के लिए पीएम मोदी ने शुरू किया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, नारा दिया- 'मैं फिट तो इंडिया फिट'।

2019 - अमेरिका ने 'भविष्य के युद्ध क्षेत्र' अंतरिक्ष में अपने हितों की रक्षा करने के लिए अंतरिक्ष कमान की स्थापना की।

2020 - पुरस्कारों की पहली वर्चुअल प्रस्तुति में, राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार, 2020 प्रदान किये।

2021 - भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचते हुए भारत के लिए टेबल टेनिस में अब तक का पहला पदक जीता।

2021 - खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

2022 - शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद इराक में हिंसा में मुक्तदा अल-सद्र के हजारों समर्थक राष्ट्रपति भवन में घुसे, सुरक्षा बलों की फायरिंग में 20 की मौत, 300 घायल हुए।

2022 - नीदरलैंड की महामहिम रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

2023 - श्री नितिन गडकरी ने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार का 100% इथेनॉल से चलने वाला वर्शन लॉन्च किया।

2023 - चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की।

2023 -  चीन ने अपने नक्से में अरुणाचल , अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया।

2023 - भारत और न्यूजीलैंड ने नागर विमानन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।


*29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1880 - एम. एस. अणे संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।

1887 - जीवराज मेहता - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।

1905 – इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

1923 – फिल्म गांधी के लिए आॅस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का जन्म हुआ।

1925 - केशब चंद्र गोगोई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री।

1926 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।

1926 - रामकृष्ण हेगडे - भारत के राजनेता थे जो तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे।

1949 - के. राधाकृष्णन - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।

1958 – मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।

1968 - मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

1980 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।


*29 अगस्त को हुए निधन👉*


1931 - जदोनांग एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।

1952 - सिस्टर यूप्रासिआ - भारतीय ईसाई महिला संत।

1956 - मलिक ग़ुलाम मोहम्मद - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।

1976 – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक ,महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बांग्लादेश के ढाका में निधन हुआ।

1994 – प्रसिद्ध बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।

1999 - मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

1999 - मेजर सुधीर कुमार वालिया, एसी, एडीसी, एसएम और बार, भारतीय सेना में एक अधिकारी थे

2007 - बनारसी दास गुप्ता - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।

2019 - समाजवादी नेता और पालघर के पूर्व विधायक नवनीतभाई शाह का निधन । मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2021 - बुद्धदेव गुहा बांग्ला भाषा के जाने माने कथाकार।

2023 - फिलीपीन पत्रकार माइक इंरिक्वेज़ (71) का निधन हुआ।

2023 - उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी वाल्डेमर विक्टोरिनो (71) का निधन हुआ।


*29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री नारायण महाराज पुण्य तिथि - नेर (यवतमाल)।

🔅 श्री केशब चंद्र गोगोई जयन्ती।

🔅 राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)।

🔅 श्री बनारसी दास गुप्ता - (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि।

🔅 श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक)।

🔅 तेलुगू भाषा दिवस (श्री गिडुगू वेंकट राममूर्ति जयंती)।

🔅 श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती।

🔅 परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789