➡उत्तर प्रदेश - यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान, महराजगंज में 9 बजे तक 14.44 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर में 9 बजे तक 12.99 प्रतिशत मतदान, कुशीनगर में 9 बजे तक 13.50 प्रतिशत मतदान, देवरिया में 9 बजे तक 13.74 प्रतिशत मतदान, बांसगांव में 9 बजे तक 10.37 प्रतिशत मतदान, घोसी में 9 बजे तक 10.32 प्रतिशत मतदान, सलेमपुर में 9 बजे तक 13.39 प्रतिशत मतदान, बलिया में 9 बजे तक 13.42 प्रतिशत मतदान, गाजीपुर में 9 बजे तक 13.32 प्रतिशत मतदान, चंदौली में 9 बजे तक 14.34 प्रतिशत मतदान, वाराणसी में 9 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान, मिर्जापुर में 9 बजे तक 14.93 प्रतिशत मतदान, रॉबर्ट्सगंज में 9 बजे तक 10.74 प्रतिशत मतदान, दुद्धी विधानसभा में 8 बजे तक 11.64 प्रतिशत मतदान
➡यूपी - 7वें चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, महराजगंज,गोरखपुर और कुशीनगर में वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे तक चलेगा 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, देवरिया,बांसगांव,घोसी और सलेमपुर में वोटिंग शुरू, बलिया,गाजीपुर और चंदौली सीट पर मतदान शुरू, वाराणसी,मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में भी मतदान
➡लखनऊ - मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के करोड़ों दबाए, ज़िम्मेदारों ने उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये दबाए, प्रिंसिपल अकाउंट जनरल ने मध्यांचल के MD से मांगा जवाब, मुआवज़ा न देने और लापरवाही पर मांगा जवाब, विद्युत कम्पनियों पर कार्रवाई न होने पर मांगा जवाब, 1.89 लाख उपभोक्ताओं को देरी से दिया कनेक्शन, उपभोक्ताओं के 13.33 करोड़ दबाए है मध्यांचल, महीनों बाद जारी किए गए बिजली के कनेक्शन, हर्ज़ाने में नहीं दिया गया कोई भी पैसा, प्रिंसिपल अकाउंट जनरल की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, 30 दिनों में कनेक्शन नहीं देने पर देना होता है मुआवजा, उपभोक्ता को रोज़ाना 50 रुपया देना होता है मुआवज़ा
➡लखनऊ - चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर दिये निर्देश, शाम 6.30 बजे से पहले दिखाने पर कार्रवाई के निर्देश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना,‘प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर की जाएगी कार्रवाई’ , शाम 6.30 बजे तक एग्ज़िट पोल दिखाने पर रहेगा प्रतिबंध
➡गोरखपुर - सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया, गोरखपुर में बूथ नंबर 223 पर वोट डाला, आज अंतिम चरण का चुनाव है - सीएम योगी, यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग चल रही - सीएम, देश में BJP को भारी समर्थन मिल रहा- सीएम, 4 जून को जनता का फैसला आएगा - सीएम, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी - सीएम, BJP विरासत, आस्था का सम्मान करती है- सीएम, बिना भेदभाव सभी का विकास प्राथमिकता- सीएम, देश के भविष्य के लिए मतदान करिए- सीएम, आत्मनिर्भर भारत के लिए मतदान करिए- सीएम, विकसित भारत के लिए मतदान करिए- सीएम योगी, PM ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया - सीएम, मोदी जी की साधना राष्ट्र साधना है - सीएम योगी, जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ - सीएम योगी
➡गोरखपुर - रवि किशन ने मतदान किया, वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में मतदान किया,‘मोदी जी साधना में गए, मौसम सुहाना हो गया’
➡गोरखपुर - रवि किशन ने मतदान किया, पत्नी के साथ रवि किशन ने वोट डाला
➡गोरखपुर - कैंपियरगंज के कुई रावतगंज में मतदान बहिष्कार, PNC कंपनी द्वारा बनाए गए हाईवे पर कट नहीं, हाईवे पर 4 किमी तक कट नहीं, ग्रामीण परेशान
➡कुशीनगर - पूर्व सांसद राजेश पांडे ने किया मतदान
➡महराजगंज - डीएम अनुनय झा ने मतदान किया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में DM ने वोट डाला
➡महराजगंज - सिसवा बूथ संख्या 322 पर ईवीएम खराब, लक्ष्मी नगर बूथ संख्या 29 पर ईवीएम खराब, माधवनगर बूथ संख्या 33 पर ईवीएम खराब, बाली में बूथ संख्या 211 पर ईवीएम खराब, महुअवा शुक्ल में बूथ नंबर 137 पर ईवीएम खराब, शहर में बूथ नंबर में 439,440,441 में ईवीएम खराब
➡महराजगंज - सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया मतदान
➡महराजगंज - केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया मतदान, धनेवा धनेई में बूथ संख्या 202 पर मतदान किया
➡महराजगंज - कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने किया मतदान
➡मिर्जापुर - सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिन्द ने किया मतदान
➡मिर्जापुर - कई गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, राजगढ़ ब्लॉक के छितमपुर, पिपराही में मतदान बहिष्कार, तेंदुआ में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, नरायनपुर ब्लॉक के भरेहटा गांव में मतदान बहिष्कार, गांव में विकास कार्य न होने से मतदान बहिष्कार किया
➡बलिया - सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान, क्षत्रिय मतदाताओं पर बोले ओम प्रकाश राजभर, सभी लोग मोदी जी के नाम पर वोट दे रहे- राजभर, मोदी जी के नाम पर जनता वोट दे रही - राजभर
➡वाराणसी - मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मतदान किया, परिवार के साथ रविंद्र जायसवाल ने वोट डाला
➡वाराणसी - वाराणसी में कई बूथों पर ईवीएम खराब, GGIC में ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित, मंत्री रविंद्र जायसवाल मतदान करने पहुंचे थे, ईवीएम सही होने पर मंत्री ने मतदान किया, सूचना के बाद ईवीएम मशीन को सही किया गया
➡वाराणसी, अजय राय मतदान से पहले पहुंचे बड़ा गणेश मंदिर, मंदिर में गणेश जी की विशेष पूजा की
➡वाराणसी - सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मतदान किया
➡वाराणसी - जिलाधिकारी एस.राज लिंगम ने किया मतदान
➡वाराणसी - विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने मतदान किया
➡वाराणसी - सीडीओ हिमांशु नागपाल ने किया मतदान
➡मऊ - जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने मतदान किया
➡देवरिया - DM अखंड प्रताप सिंह ने पत्नी संग किया मतदान, पत्नी के साथ लाइन में लगकर किया मतदान, जिला मुख्यालय के टाउन हॉल बूथ पर किया मतदान, मतदान के बाद सेल्फी लेकर लोगों को किया जागरूक
➡देवरिया - देवरिया में कई जगहों पर ईवीएम खराब, कई जगहों पर वीवीपैट मशीन भी खराब, बूथ नंबर 137 पर नहीं दिख रही पर्ची
➡देवरिया - बूथ नंबर 239 पर नहीं निकल रही पर्ची, बूथ संख्या 231 पर BLO और पुलिस में बहस, बूथ संख्या 328 पर भी मतदान प्रभावित
➡घोसी - मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मतदान किया, परिवार के साथ ओम प्रकाश राजभर ने वोट डाला, अरविंद राजभर ने भी मतदान किया
➡बलिया - मंत्री दानिश अंसारी के गांव के लोग परेशान, दर्जनों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब
➡सोनभद्र - सदर विधायक भूपेश चौबे ने मतदान किया
➡बिजनौर - शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, शिक्षामित्र रानू की सोते समय बदमाशों ने मारी गोली, हत्या की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नेहटोर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का मामला
➡मिर्जापुर- मंडलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी ने वोट डाला, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान किया
➡दिल्ली - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट, प्यारे देशवासियों आज अंतिम चरण का मतदान है-राहुल, देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही-राहुल, मुझे गर्व है कि भीषण गर्मी में वोट के लिए निकले-राहुल, झुलसा देने वाली गर्मी में भी वोट के लिए निकले-राहुल, लोकतंत्र,संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं-राहुल, आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर मतदान कीजिये-राहुल, अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी सरकार-राहुल, इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए-राहुल, 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा-राहुल
➡देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, सुबह 11.40 बजे सीएम धामी पहुंचेंगे बद्रीनाथ धाम, सुविधा और यात्रा व्यवस्थाओं का करेंगे निरीक्षण, दोपहर 2 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों की लेंगे बैठक, सीएम विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे , पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी करेंगे समीक्षा।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें