देवरिया(सू0वि0) 29 मई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्पादन हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आज स्थान विकास भवन गाँधी सभागार, प्रेरणा भवन, (विकास भवन) एवं जिला पंचायत सभागार में दो पालियों में कराया गया है। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर के 133 के सापेक्ष 08 अनुपस्थित, मतगणना सहायक के 133 के सापेक्ष 02 अनुपस्थित, मतगणना सुपरवाइजर के 133 के सापेक्ष 08 अनुपस्थित साथ ही मतगणना संकलन माइक्रो आब्जर्वर 21 के सापेक्ष 01 अनुपस्थित तथा मतगणना सहायक प्रथम (डाक मत पत्र) के 13 के सापेक्ष 03 अनुपस्थित, इस प्रकार कुल 22 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।
प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जि०ग्रा०वि०अ०, उपायुक्त मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। नामित डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर द्वारा सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की गणना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व आर०ओ० अथवा उनके ए०आर०ओ० के द्वारा 13-ए घोषणा के वैधता के आधारों के बारे में बताया गया। समस्त 13-सी को जो भी निर्धारित समय से पहले प्राप्त हो उन्हें एक-एक करके खोला जायेगा। 13-बी को खोलने से पहले रिटर्निग आफीसर को 13-ए की घोषणा को चेक करना अनिवार्य होगा। पोस्टल बैलेट पेपर को किन आधारों पर अस्वीकृत किया जायेगा के बारे में बताया गया। यदि पोस्टल बैलेट पेपर पर कोई वोट रिकार्ड नहीं किया गया हो। यदि पोस्टल बैलेट पेपर पर एक से अधिक प्रत्याशी को मत दिया गया हो। यदि पोस्टल बैलेट पेपर नकली / बनावटी हो इत्यादि । ई०वी०एम० पर रिकॉर्ड मतों की गणना की सामान्य प्रक्रिया के बार में यथा प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा प्रत्येक राउण्ड में एक बूथ की कन्ट्रोल यूनिट को स्ट्रांग रूम से सम्बन्धित टेबल तक पहुँचाया जायेगा। मतगणना सहायक द्वारा सीयू के कैरीयिंग केस के हत्थे पर लगे हुए 17-सी को सावधानी पूर्वक निकालकर एड्रेस टैग और फार्म 17-सी बूथ के पते का मिलान करना चाहिए। तत्पश्चात् सीयू के टोटल बटन को प्रेस करके फॉर्म 17-सी से ईवीएम पर रिकार्ड किए गए मतों की संख्या का मिलान कर अभिकर्ताओं को प्रदर्शित किया जायेगा। गणना उपरान्त सीयू के स्विच को ऑफ कर इस पुनः कैरीयिंग केस में रख कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा स्ट्रॉग रूम वापस भेज दी जायेगी। यदि सीयू आन करने और टोटल का मिलान करने के उपरान्त रिजल्ट की दबाने पर इनवैलिड प्रदर्शित होता है तो क्लोज बटन दबाना चाहिए और फिर रिजल्ट की दबाकर परिणाम ज्ञात करना चाहिए। इवीएम पर रिकार्ड मतों की गणना (वीवीपैट पेर स्लिप की गणना) के बारे में प्रशिक्षित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें