ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 02 मई 2024
*बृहस्पतिवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 25:55 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 25:49 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* तैतिल - 15:02 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुक्ल - 17:18 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 26:26
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 14:33 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:37
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*विशेष-
*आज बृहस्पतिवार को - वैशाख बदी नवमी 25:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री चण्डीका नवमी , श्री कृष्णा नवमी , कहक पूजा (बंगाल) , पंचक 14:33 से , प्लूटो वक्री 23:05 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण नवमी ) , आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (37 वाँ , जैन , बैसाख कृष्ण नवमी) , गुरु श्री अर्जुनदेव जयन्ती (नानकशाही) , राजनीतिज्ञा पद्मजा नायडू स्मृति दिवस , भारतीय विदेश व्यापार संस्थान स्थापना दिवस (61वां , 1963) , 'अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस' ( International Astronomy Day , प्रतिवर्ष दो बार 2 मई व 26 सितंबर ) व वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day)।
*कल शुक्रवार को - वैशाख बदी दशमी 23:26 तक पश्चात् एकादशी शुरु।
*आज की वाणी-
*मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि*
*गर्वो दुर्वचनं तथा।*
*क्रोधश्च दृढवादश्च*
*परवाक्येष्वनादरः॥*
*भावार्थ👉*
_मूर्खों के पाँच लक्षण हैं - गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर।_
🌹
*2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1750 - कार्लो गोल्डोनी "ला बोटेटगा डि कफ" का प्रीमियर मैन्टुआ में किया गया।
1813 - ल्यूटन के युद्ध में नेपोलियन ने जर्मन गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की।
1816 - सैके-कोबोर्ग (बाद में बेल्जियन के राजा) के लियोपोल्ड ने चार्लोट अगस्ता से शादी की, लेकिन अगले साल उनकी मृत्यु हो गयी।
1845 - इंग्लैंड के ग्रेट यार्मवुड में एक निलंबन पुल के ढहने से करीब 80 लोग मारे गए जिसमे ज्यादातर बच्चे थे।
1866 - कैलाओ की लड़ाई: पेरू के रक्षको ने स्पेनी बेड़े से लड़ाई की।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर बेन लगा दी।
1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1986 - सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994 – पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
2008 - ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई।
2008 - अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
2008 – वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।
2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
2019 - ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ चार्जशीट दायर की , 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की।
2020 - अमेरिका में एफडीए ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
2021 - विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ‘सत्यजीत रे’ की जन्म शताब्दी मनाई गई व 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
2021 - असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल हुए राज्य विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू की गई।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए।
2022 - गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सुबह भूकंप के 4.0 और 3.2 की तीव्रता के लगातार दो झटके महसूस किए गए।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने बर्लिन में छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता की।
2022 - इंडो - जर्मन हाइड्रोजन टास्क फोर्स पर एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 - भारत ने मालदीव को तेज गश्ती जहाज, लैंडिंग क्राफ्ट हमला जहाज सौंपा।
2023 - ‘ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से 559 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा।
2023 - नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का सिंगापुर दौरा शुरू हुआ , पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास का उद्घाटन समारोह हुआ।
*2 मई को जन्मे व्यक्ति-
1921 - सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक।
1921 - पद्म भूषण से सम्मानित ब्रज बासी लाल - भारत के विख्यात पुरातत्त्वविद्।
1922 - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
1929 - विष्णु कांत शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
1929 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।
1935 - दया प्रकाश सिन्हा - एक अवकाशप्राप्त आई०ए०एस० अधिकारी , लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार।
1939 - विश्वेश्वर नाथ खरे - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे।
*2 मई को हुए निधन-
1519 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
1911 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ।
1975 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
2020 - जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना संक्रमण से मौत।
2022 - रूसी फुटबॉल मिडफील्डर यूरी वासेनिन (73) का निधन हुआ।
2023 - अंग्रेजी भूगोलवेत्ता ऐलिस कोलमैन (99) का निधन हुआ।
2023 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का कोल्हापुर में 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 - क्रोएशियाई पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी दामिर सोल्मन (74) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी फ्रैंक फिलिप्स (90) का निधन हुआ।
*2 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण नवमी )।
🔅 आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज समाधि दिवस (37 वाँ , जैन , बैसाख कृष्ण नवमी)।
🔅 गुरु श्री अर्जुनदेव जयन्ती (नानकशाही)।
🔅 राजनीतिज्ञा पद्मजा नायडू स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय विदेश व्यापार संस्थान स्थापना दिवस (61वां , 1963)।
🔅 'अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस' ( International Astronomy Day , प्रतिवर्ष दो बार 2 मई व 26 सितंबर )।
🔅 वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day)।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें