Good Daily News...


बुधवार, 13 मार्च 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले तैयारी में जुटे सीएम,सीएम योगी की रैलियों का कार्यक्रम हुआ तय,चुनाव के ऐलान के पहले सीएम आज से शुरु करेंगे रैलियां,पहली रैली की शुरुआत आज उन्नाव से हो रही,प्रतिदिन 3 तीन जनसभाएं कराने की है योजना,पहले दिन उन्नाव,फर्रुखाबाद,बरेली में सीएम करेंगे जनसभाएं,कल अम्बेडकरनगर,अयोध्या,गोंडा में रैली प्रस्तावित,15 को बलरामपुर,सिद्धार्थनगर,गोरखपुर में रैली की बन रही योजना।


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया,फिरोजाबाद में महिला SDM का घूंघट में छापेमारी मामला,महिला अफसर ने अस्पताल की सच्चाई दिखा दी- अखिलेश,साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा- अखिलेश,ये सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने विदेश न भेज दे- अखिलेश,खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं- अखिलेश,BJP सरकार की भी एक्सपायरी डेट निकट आ गई – अखिलेश।


➡लखनऊ- प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व करा रही सर्वे-सूत्र,,रायबरेली और अमेठी की सीट पर करा रहे सर्वे- सूत्र,कांग्रेस गांधी परिवार से अलग उतार सकती है प्रत्याशी,दोनों लोकसभा के लोगों की राय जानने का प्रयास-सूत्र,सर्वे में आम जनता से जानने का किया जा रहा प्रयास,किसी और को उम्मीदवार बनाने पर क्या होगी स्थिति,पार्टी की ओर से सर्वे के लिए लोगों के पास करा रहे फ़ोन,कांग्रेस के द्वारा ही कराया जा रहा सर्वे के लिए फ़ोन।


➡लखनऊ- कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया,योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया,वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश किया जारी,बढ़ा हुआ भत्ता मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा,कर्मचारियों, पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलेगा फायदा,महंगाई भत्ता वृद्धि से 350 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


➡लखनऊ- होली को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश,हरियाणा से आने वाली अवैध शराब पर रोक के निर्देश दिए,अन्य राज्यों से होने वाली शराब तस्करी रोकने के निर्देश,राज्य की सीमा पर तैनात अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें- नितिन,कम वसूली वाले 10 आबकारी अधिकारियों को चेतावनी।


➡वाराणसी- माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की फिर बढ़ी मुश्किलें,36 साल पुराने शस्त्र के फर्जी लाइसेंस से जुड़ा मामला,मामले में आज मुख्तार अंसारी को होगा सजा का ऐलान,मामले में आज MP-MLA कोर्ट सुनाएगा सजा,MP-MLA कोर्ट ने कल मुख्तार को ठहराया था दोषी,डीएम,एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस लेने का आरोप,फर्जी तरीके से असलहे का लाइसेंस लेने का था आरोप,मामले में दोपहर लगभग 12 बजे के बाद सजा ऐलान,मुख्तार अंसारी को अब तक 7 मुकदमों में हो चुकी सजा।


➡बरेली- मौलाना तौकीर रजा गनर को चकमा देकर फरार,मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा में लगे थे दोनों गनर,तौकीर रज़ा को तलाश करने में जुटी पुलिस टीम,बरेली पुलिस दिल्ली में तौकीर रज़ा की कर रही तलाश,बरेली से सीओ के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली में मौजूद,आज कोर्ट में तौकीर रज़ा को पेश करने का है आदेश,आज तौकीर को भगोड़ा घोषित कर सकती है कोर्ट,तौकीर के खिलाफ जारी हो सकता है लुक आउट नोटिस,2010 में हुए दंगे के मास्टर माइंड है मौलाना तौकीर रज़ा।


➡लखीमपुर- ठेकेदार बमबम यादव के कारनामें से लोग हैरान, परेशान,21 करोड़ की लागत से बनी बिल्डिंग का कॉलम टेढ़ा,एक्सईएन PWD CD-1 की अनदेखी सिपाहियों पर पड़ेगी भारी,सरकार सिपाहियों के लिए बनवा रही 12 मंजिला हॉस्टल,अफसरों ने निर्माण सामग्री की क्वालिटी पर उठाए थे सवाल,एक्सईएन अशोक कुमार का ठेकेदार बमबम यादव को संरक्षण,बिना जांच किए बमबम यादव के काम को क्लीनचिट दे दी,PWD विभाग के इंजीनियर ठेकेदार बमबम यादव को बचा रहे,बिना सेफ्टी उपकरणों के मजदूरों से काम कराया जा रहा है,ठेकेदार बमबम यादव को बचा रहे एक्सईएन अशोक कुमार।


➡गोंडा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा कल,करोड़ों की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास,गोंडा में चार फ्लाईओवर चल रहे निर्माणाधीन,शिलान्यास के बाद जनसभा को भी करेंगे संबोधित,योगी आदित्यनाथ की टॉमसन कॉलेज में जनसभा,बीएससी कैंपस में 3.15 बजे उतरेगा हेलीकॉप्टर,3.30 बजे कार से पहुंचेंगे टॉमसन कॉलेज,1 घंटे कार्यक्रम के बाद गोंडा से जायेंगे बलरामपुर।


➡शामली- RLD राष्ट्रीय जयंत चौधरी का शामली दौरा आज,बतीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल के घर जाएंगे,खाप चौधरी बाबा सूरजमल का गत दिनों निधन हो गया था,इसके बाद पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के घर जाएंगे,थानाभवन विधायक अशरफ अली के यहां भी जाएंगे जयंत,कैराना क्षेत्र में भी जयंत चौधरी का कार्यक्रम,जिले में चार स्थानों पर जयंत चौधरी का कार्यक्रम।


➡बरेली- भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने निकाला रोड शो,धर्मेंद्र कश्यप ने रोड शो के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन,ढाई सौ गाड़ियों के काफिले के साथ निकाला गया रोड शो,रोड शो में सांसद,बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा रहे मौजूद,रोड शो में सांसद का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी किया फूल मालाओं से स्वागत,आंवला लोकसभा से सांसद हैं धर्मेंद्र कश्यप,तीसरी बार भाजपा ने धर्मेंद्र कश्यप को प्रत्याशी बनाया है,धर्मेंद्र कश्यप ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में निकाला रोड शो।


➡हापुड़- 15 मार्च को हापुड़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,मून बेवरेज कंपनी जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,700 करोड़ के सॉफ्ट ड्रिंक प्लांट का करेंगे उद्घाटन,इन्वेस्टर समिट में आए 700 करोड़ के सॉफ्ट ड्रिंक प्लांट,करीब 1500 से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा,जिले में औद्योगिक इकाइयों को भी मिलेगा लाभ,11 हजार 298 करोड़ रुपए के निवेश से मिलेगी रफ्तार,जिले में 137 औद्योगिक इकाइयां लगाने की तैयारी।


➡फिरोजाबाद- IAS कृतिराज ने घूंघट की ओट में मारा छापा,मरीज बनकर CHC दीदामई पहुंचीं SDM सदर कृतिराज,स्टोर में एक्सपायर दवाएं, गंदगी का अंबार मिला,घूंघट में मरीजों के साथ लाइन में खड़ी रहीं कृतिराज,CHC में डॉक्टर मरीजों से गलत व्यवहार करते मिले,CHC डॉक्टर, स्टाफ के खिलाफ DM को रिपोर्ट भेजी,कृतिराज ने कहा, मरीज के रूप में जाने से हकीकत सामने आई,IAS कृतिराज का घूंघट में छापा सोशल मीडिया पर वायरल।


➡आगरा- दलित समाज की शादी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की सूझबूझ से मामला हुआ शांत,दोनों पक्षों में हुआ समझौता,पुलिस से नहीं की शिकायत,दलित समाज के युवक की गांव में रोकी थी घुड़चढ़ी,एक युवक ने घुड़चढ़ी रुकवाकर दी धमकी, अंजाम बुरा होगा,दलित समाज में आक्रोश,पुलिस ने मामले को कराया शांत,पुलिस ने लोगों को समझा बुझकर कराई घुड़चढ़ी की रस्म,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल,अछनेरा थाना क्षेत्र के हंसेला गांव का मामला।


➡कन्नौज- पाइप लाइन डाल रहे 3 मजदूरों ने किया गैंगरेप,गांव से किशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप,गांव में पाइप लाइन डालने गए थे तीनों आरोपी,घर पहुंची किशोरी ने बतायी मजदूरों की करतूत,पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज,सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला।


➡रायबरेली- महिला ने 3 लोगों पर गैंगरेप का लगाया आरोप,ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप,धोखाधड़ी और दुष्कर्म का वीडियो बनाने का आरोप,पुलिस से न्याय न मिलने पर न्यायालय की ली शरण,कोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज,लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला।


➡देहरादून- 'डेस्टिनेशन वेडिंग' विषय पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम,सीएम पुष्कर सिंह धामी आज वर्चुअल संवाद करेंगे,प्रमुख वेडिंग प्लानर के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद,10.15 बजे से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कार्यक्रम,12 बजे रोड शो करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी,बस स्टेशन, गोपेश्वर से रोड शो शुरू करेंगे सीएम,पुलिस लाइन मैदान गोपेश्वर तक रोड शो करेंगे,'लाभार्थी सम्मान समारोह' में प्रतिभाग करेंगे सीएम,गोपेश्वर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का अयोजन,12.30 बजे से 'लाभार्थी सम्मान समारोह' का आयोजन,3 बजे एमओयू सेरेमनी में वर्चुअल प्रतिभाग करेंगे धामी,'उत्कृष्टता केन्द्र' और 'उद्योग त्वरक' संबंधी MOU सेरेमनी,हरिद्वार के डामकोठी स्थित राज्य अतिथि गृह में कार्यक्रम,3.35 बजे पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचेंगे धामी,PM SURAJ पोर्टल के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे,ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम,4 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचेंगे सीएम धामी।


➡देहरादून- CAA पर बोले प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करण माहरा,पिछले 10 साल से भाजपा ने सीएए लागू नहीं किया-माहरा,चुनाव की घोषणा के समय सीएए लागू किया-करन माहरा,बीजेपी चुनाव को प्रभावित करने के लिए लागू किया-माहरा,लोगों को डराने के लिए सीएए लागू किया है-करन माहरा,चुनाव को देखते हुए ही बीजेपी निर्णय लेती है-करन माहरा।


➡दिल्ली- तुगलक लेन में डेढ़ साल की बच्ची की मौत का मामला,बच्ची के पिता की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई आज,जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई,पहली सुनवाई में दिल्ली सरकार,दिल्ली पुलिस को भेजा था नोटिस ,HC ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को भी भेजा था नोटिस,याचिका में 50 लाख रूपए के मुआवज़ा की मांग,आवारा कुत्ते के झुंड ने मासूम बच्ची की ली थी जान।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

हमलावर सांड को बेहोश कर गोआश्रय भेजा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

  बैतालपुर, देवरिया। महुआडीह चौराहे पर शुक्रवार को एक सांड द्वारा पतरू (42) को हमला कर घायल किए जाने की घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789