Good Daily News...


सोमवार, 11 मार्च 2024

हिट एंड रन ---तीन सेंकड में तबाह हुए तीन परिवार...

  

 गोरखपुर।


  रात्रि 10 बजे बेकाबू कार ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर.. परिवार ने हादसे पर सवाल खड़े किये ।

  गोरखपुर जिले में रात में खाना खाने के बाद तीन लोग घर से बाहर निकल कर टहल रहे थे। टहलते हुए सभी रामनगर चौराहे पर पर आ गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उन्‍हें टक्‍क्‍र मार दी। इस घटना में दो की मौत हो गई और एक शख्‍स गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार ने सीसी कैमरे की वीडियो देखने के बाद इस हादसे को हत्या बताया। यह लोग रोज़ाना इसी समय टहलते थे.. इसी को लेकर यह मामला हादसा और हत्या मे उलझ गया।

   गोरखनाथ के जाहिदाबाद में रहने वाले 42 वर्षीय मोईन,अकील अहमद 


 और ताहिर रविवार की रात में 10 बजे भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहे थे।इसी बीच पीछे से आयी काली रंग की तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया।ठोकर लगने के बाद मोईन 30 फीट व अकील 10 फीट दूर जा गिरे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।इस हादसे का बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पास के दुकान में लगे सीसी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हो गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फुटेज की मदद से कार की तलाश किया जा रहा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकांक्षात्मक विकास खंडों के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को मिला NITI TARA का प्रशिक्षण

   देवरिया 14 जुलाई । आकांक्षात्मक विकास खंड हेतु NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review and Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789