➡️..दिल्ली : चुनावी इलेक्टोरल बॉन्ड पर बोले के.सी वेणुगोपाल
➡SC शासन की कुटिल साजिशों से बचाने के लिए आया है- के.सी वेणुगोपाल
➡लोकतंत्र को शासन की कुटिल साजिशों से बचाने के लिए आया है-वेणुगोपाल
➡साधारण नौकरी के लिए एक्सटेंशन की मांग करना हास्यास्पद था- वेणुगोपाल
➡सरकार को डर है कि उनके सारे राज़ सामने आ जायेंगे- वेणुगोपाल
➡️....संतकबीरनगर- SBSP की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की हत्या का मामला, सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा डीघा गांव, समाजवादी पार्टी के विधायक राम अचल राजभर पहुंचे, समाजवादी पार्टी नेता पूर्व विधायक जय चौबे पहुंचे, सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया , कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी , सुभासपा की नेता की कल घर में घुसकर हत्या की गई थी।
➡️...बाराबंकी - 83 बीडीसी सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने लगाया आरोप, ब्लाक प्रमुख रामू गुप्ता पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, विकास कार्यों की धनराशि में बंदरबांट का लगाया आरोप, बीडीसी सदस्य जिलाधिकारी बाराबंकी के कार्यालय पर पहुंचे, रामू गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की।
➡️....रायबरेली : पीड़ित ने हिन्दू धर्म त्यागने का किया ऐलान
➡भूमाफियाओं और एसडीएम से है परेशान
➡रामराज्य बनाम रावण राज्य के पोस्टरों से पटा रायबरेली
➡डीएम कार्यालय, विकास भवन में पोस्टर चस्पा होने से हड़कंप
➡न्याय न मिलने पर हिन्दू धर्म त्यागने का पीड़ित ने किया ऐलान
➡बीते 2 महीने से न्याय की आस में भटक रहा रहा पीड़ित
➡पीड़ित राज्यपाल से मिलकर धर्म परिवर्तन की कह रहा बात
➡डीएम को संबोधित करते हुए चस्पा किये गए पोस्टर
➡ऊंचाहार के खरूवान कुआं ऊंचाहार टाउन का रहने वाला है पीड़ित। . ➡️. .Barabanki में CDO और SP के रूप में तैनाती के दौरान गाँवों में बन रहे पब्लिक टॉयलेट्स के बनने में हुये भ्रष्टाचार के सम्बंध में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज FIR को लेकर CJM बाराबंकी ने IAS मेधा रूपम और IPS अरविंद चतुर्वेदी पर कार्यवाही के आदेश दिये गए थे।राज्य सरकार ने CJM कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी जिसपर जस्टिस सुभाष विद्यार्थी द्वारा तमाम वैधानिक त्रुटियों को देखते हुए CJM के आदेश को निरस्त किया गया दोनों आधिकारियों को मिली राहत। ➡️...तेलंगाना के दलित उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ज़मीन पर बैठे हैं जबकि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मंत्री कुर्सी पर बैठे नज़र आ रहे हैं. यह घटना उस समय घटी, जब तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी अपने मंत्रियों के साथ नालगोंडा के मंदिर में पूजा के लिए गए थे. भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मंत्रियों ने यदाद्री मंदिर के दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क का अपमान किया है।
➡️...फतेहपुर - ड्यूटी में लापरवाही से बाज नहीं आ रहे शिक्षक, स्कूल के बाहर खड़े होकर बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, बंद स्कूल के बाहर ही किताब खोलकर पढ़ते दिखे बच्चे, बीईओ की मिलीभगत से लापरवाही कर रहे हैं शिक्षक, अमौली के प्राथमिक विद्यालय बेहटा खुर्द का मामला।
➡️....सहारनपुर - आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों के बाड़े घुसकर किया हमला, 83 भेड़ों की मौत, 15 भेड़ बुरी तरह जख्मी, घायल भेड़ों का पशु चिकित्सक कर रहे उपचार, घटना से इलाके में दहशत का माहौल, घटना से पीड़ित का करीब 25 लाख रुपए का नुकसान, पीड़ित ने शासन प्रशासन से लगाई गुहार, रामपुर मनिहारान क्षेत्र की ब्लॉक कॉलोनी की घटना।
➡️...जालौन- कोंच तहसील परिसर में धरने पर बैठे दर्जनों लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप, 16 लेखपालों का 1 दिन के वेतन काटने की हुई थी कार्रवाई, लापरवाही करने पर एसडीएम ने की थी कार्रवाई, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें