Good Daily News...


शुक्रवार, 8 मार्च 2024

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी ने महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का किया आयोजन

 *उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान








देवरिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में धनवंतरि सभागार में शुक्रवार को महिला दिवस का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया।  

           नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पुरूषों से कहीं ज्यादा सफल हैं। वह हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।  उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने वाला दिन है। महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। महिलाएं अब राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।    

            जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आज की परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नयी दिशा दे रही है।

           आकांक्षा समिति की अध्यक्ष भावना सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष दिन है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत महिलाओं के अधिकार, जागरुकता व समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ही की गई है। भारतीय नारी बेटी-बहन और मां यानि विभिन्न रूपों में अपने दायित्व का निर्वहन करती है। भारतीय संस्कृति में नारी को माता का दर्जा दिया गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मसम्मान बढ़ा है बावजूद कुछ और समय लगेगा जब महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक और मुखर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला जब भी बढ़ी, जगी तो उसका सुखद परिणाम समाज के सामने आया है। सात निश्चय योजना भी महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा है और महिलाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए।

           कार्यक्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा , एसीएम डॉ संजय गुप्ता, एसीएमओ डॉ संजय चंद, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अखिलेन्द्र शाही, महिला चिकित्सक, आगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789