Good Daily News...


शुक्रवार, 8 मार्च 2024

ट्रायल रन में पटना से लखनऊ 15 म‍िनट पहले पहुंची वंदे भारत,केसर‍िया रंग ने लोगों को खूब क‍िया आकर्षि‍त

 

लखनऊ।


पटना से लखनऊ शुक्रवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ी।अपने ट्रायल रन में वंदे भारत लखनऊ तय समय से 15 मिनट पहले ही पहुंच गई।पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जर‍िए हरी झंडी दिखाएंगे।


वंदे भारत ट्रेन 8:40 घंटे में 552 किलोमीटर की दूरी तय कर पटना से लखनऊ पहुंचेगी। वंदे भारत शुक्रवार को ट्रायल रन में सुबह 6:05 बजे पटना से रवाना हुई। वंदे भारत 6:16 बजे दानापुर, 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:30 बजे वाराणसी, दोपहर 12:25 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:30बजे लखनऊ पहुंची।


वंदे भारत को दोपहर 2.45 बजे लखनऊ आना था।वापसी में दोपहर 3.20 बजे लखनऊ से पटना के लिए दौड़ पड़ी। वंदे भारत अयोध्या शाम 5:20 बजे, वाराणसी रात 8:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 8:50 बजे, बक्सर 9:54 बजे, आरा 10:35 बजे , दानापुर 11:07 बजे और पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। इसका किराया पटना से लखनऊ तक ट्रायल के बाद तय होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789