Good Daily News...


शुक्रवार, 8 मार्च 2024

1769 करोड़ (लगभग) की लागत से देवरिया बस स्टेशन का होगा रिनोवेशन


 देवरिया बस स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं - श्री दयाशंकर सिंह 


लखनऊ।


दिनांक 08/03/2024

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनपद देवरिया स्थित पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण जल्द किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में  रू0 1769.32 लाख (रूपये सत्रह करोड़ उन्हत्तर लाख बत्तीस हजार मात्र)का खर्च आने का अनुमान है।

 परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके निर्माण हेतु उ०प्र० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 25 प्रतिशत के समतुल्य धनराशि रू0 442.33 (रूपये चार करोड़ बयालीस लाख तेतीस हजार मात्र)  श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी।


परिवहन मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में परिवहन निगम प्रदेश  एयरपोर्ट जैसे सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन का निर्माण कर रहा है  ताकि बस स्टेशन पर ही यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। देवरिया बस स्टेशन के निर्माण से इस क्षेत्र में विकास को और बल मिलेगा।

संपर्क सूत्र आशीष सिंह        पत्र सूचना शाखा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789