Good Daily News...


शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर के तीसरें दिन निकाला जागरूकता रैली

 

 देवरिया। 




रुद्रपुर मतदान के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली, देवरिया में विगत 31जनवरी2024 से प्रारम्भ हुए रा एफसीष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्तदिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई  रैली को प्रभारी प्रधानाचार्य श्री रामप्रसाद जी ने अपने ओजस्वी भाषण के द्वारा सम्बोधित किया।

मतदान करने का प्रतिशत हर जगह बढ़ा है फिर भी बहुत से लोग मतदान करने से बचते है। भ्रष्टाचार और महंगाई का शिकार हर व्यक्ति होता है। ऐसा कोई दल नहीं है जिसमें भ्रष्ट नेता न हो। लेकिन इन सब के बावजूद आपको अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। मतदान करने की जरूरत है।

मतदान के लिए मतदाता को जागरूक करें ताकि वो अपने कीमती वोट सही उम्मीदवार को देकर भारत के विकास में अपना योगदान दें सकें। अपनी मतदान की शक्ति को पहचाने और लोग जागरूक बने.।इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली, देवरिया से कालेज से ग्राम सभा खोरमा तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के स्वयंसेवी शामिल रहे।

इसमें *छोड़ो अपने सारे काम,पहले चलों करो मतदान। मम्मी-पापा भूल न जाना,वोट डालने जरूर जाना।* स्लोगन ।हिन्दी प्रवक्ता श्री राकेश जी ने कहा कि अपने परिवार व आसपास के लोगों को निर्वाचन के लिए प्रेरित करें और बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर फार्म-6 भरवाकर नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम करें।

वहीं नाम विलोपित करने फार्म-7 तथा त्रुटि सुधार के लिए फार्म-8 भरा जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

कार्यक्रम में दोनो इकाइयों के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे कु०पल्लवी,दिक्षा,दीपा,रेनू,आराध्या, मेनका स्लोगन नारा बोला व दीपू,अजीत,नितिन त्रिपाठी,चमन,पंकज,दीपक,शौर्य ने रैली का सफल संचालन किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789